बीघापुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बीघापुर
Bighapur
{{{type}}}
बीघापुर is located in उत्तर प्रदेश
बीघापुर
बीघापुर
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°20′46″N 80°39′22″E / 26.346°N 80.656°E / 26.346; 80.656निर्देशांक: 26°20′46″N 80°39′22″E / 26.346°N 80.656°E / 26.346; 80.656
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलाउन्नाव ज़िला
ऊँचाई122 मी (400 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल6,501
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, अवधी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड209865

बीघापुर (Bighapur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के उन्नाव ज़िले में स्थित एक नगर पंचायत है। प्रशासनिक प्रणाली में यह एक तहसील का दर्जा रखता है, जिसका मुख्यालय पाटन में स्थापित है। [1][2]

विवरण[संपादित करें]

भारत की 2011 जनगणना के अनुसार इस तहसील में 315 गांव हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, बीघापुर नगर पंचायत की आबादी 6501 है। बीघापुर में 1,201 घर हैं। 3,374 पुरुष (52%) हैं; 3,127 महिला (48%) हैं बीघापुर नगर पंचायत की साक्षरता दर 80.87% है जोकि राज्य की औसत 67.68% से अधिक है। नगर पंचायत में पुरुष साक्षरता दर 87.66% है जबकि महिला साक्षरता दर 73.54% है। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर स्थित नगर पंचायत बीघापुर जनपद मुख्यालय उन्नाव से करीब 25 कि.मी. की दूरी पर है। बीघापुर नगर पंचायत में आने जाने केे लिए बस यातायात, रेलवे यातायात एवं विभिन्न साधनों से लोग अपनी यात्रा सुनिश्चित करते हैं। नगर पंचायत में प्रवेश करते ही 100मी. की दूरी पर हिन्दू आस्था का मां सन्दोही देवी मन्दिर स्थित है इसके साथ ही नगर के मध्य में बाबा नागेश्वर एवं बाबा गोदावलेश्वर नामक मन्दिर भी हैं दोनोंं ही मन्दिर भगवान शिव जी को समर्पित हैं तथा नगर में ही बंगर कला पर बने करीब एक दर्जन से भी अधिक शिवाला स्थित हैं जिनमेंं से सबसे लोकप्रिय बिंदा शिवाला तथा बंशीधर शिवाला है। आज भी दूर दराज के लोग यहाँ पहुंच कर इन शिवालों की दीवालों पर छपी कला को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और कैमरे में संजोने लगते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975