बियॉन्से नॉलेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बियॉन्से नॉवलेस
बियॉन्से नॉवलेस 2011 में
बियॉन्से नॉवलेस 2011 में
पृष्ठभूमि
जन्म नामबियॉन्से गज़ेल नॉलेस
अन्य नामसाशा फ़िर्स
जन्म4 सितम्बर 1981 (1981-09-04) (आयु 42)[1]
मूलस्थानहोस्टन, टेक्सास, अमेरिका
विधायेंआराइंडबी, पॉप, सोल, हिप हॉप
पेशागायिका, रेकॉर्ड निर्माता, अभिनेत्री, नर्तक, छायाकार, मॉडल, फ़ैशन डिज़ाइनर
वाद्ययंत्रआवाज़
सक्रियता वर्ष1997–अबतक
लेबलकोलंबिया
वेबसाइटwww.beyonceonline.com

बियॉन्से के हस्ताक्षर

बियॉन्से गज़ेल नॉलेस (अंग्रेज़ी: Beyoncé Giselle Knowles) या बियॉन्से एक अमेरिकी गायिका, रिकॉर्ड निर्माता एवं अभिनेत्री है। होस्टन, टेक्सास में जन्मी और पली-बढी बियॉन्से ने कईं कला विद्यालयों में प्रशिक्षन लिया है और बचपन में ही इन्होने गाने व नृत्य के क्षेत्र में पदार्पण किया। बियॉन्से को 1990 में डेस्टिनिज़ चाइल्ड की मुख्य गायिका के तौर पर लोकप्रियता हासिल हुई जो उस वक्त विश्व का सबसे ज़्यादा बिकने वाला लड़कियों का संघ था।

डेस्टिनिज़ चाइल्ड के बाद नॉलेस से अपना एकल अल्बम डेंजरस्ली इन लव 2003 में रिलीज़ किया जिसमें "क्रेज़ी इन लव" और "बेबी बॉय" गाने बिलबोर्ड हॉट 100 में पहले पायदान पर रहे। यह अल्बम वर्ष का सबसे सफ़ल अल्बम रहा और इसने उन्हे पांच ग्रैमी पुरस्कार दिलाए। 2005 में डेस्टिनिज़ चाइल्ड के टुटने के बाद नॉलेस ने अपना दुसरा एकल अल्बम ब'डे 2006 में रिलीज़ किया जिसमें हिट गाने "इर्रिप्लेसेबल" और "ब्युटिफ़ुल लायर" शामिल थे। उनका तिसरा एकल अल्बम आय एम... साशा फ़िर्स 2008 में रिलीज़ किया गया जिसमें चार व्यापारिक तौर पर सफ़ल गाने —"इफ़ आय वर अ बॉय", "सिंगल लेडिज़ (पुट अ रिंग ऑन इट)", "हेलो" और "स्विट ड्रिम्स" शामिल थे। इस अल्बम नेण उन्हे छः ग्रैमी पुरस्कार दिलाए और एक रात में सबसे अधिक ग्रैमी पुरस्कार जितने वाली पहली महिला बन गई।[2] तिन वर्षों बाद नॉलेस ने अपना चौथा एकल अल्बम "4" (2011) रिलीज़ किया जो उनका बिलबोर्ड 200 के पहले पायदान पर रहने वाला लगातार चौथा अल्बम रहा। इससे वह दुसरी महिला कलाकार और तिसरी कलाकार बन गई जिसके चार अल्बम चार्ट के प्रथम क्रमांक पर रहे।

संगित कार्य के अलावा नॉलेस ने अभिनय कला में भी अपना हूनर आज़माया है। उन्होने 2001 में बनी संगितमय फ़िल्म कार्मेन: अ हिप हॉपेरा से पदार्पण किया और बाद में ऑस्टिन पॉवर्स इन गोल्डमेम्बर (2002) व ड्रिमगर्ल्स (2006) जैसी बडी फ़िल्मों में काम किया जिसके लिए उन्हे दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के लिए नामांकन मिला। उन्होने 2008 में बनी कैडिलैक रेकॉर्ड्स में अभी अभिनय किया। 2004 में नॉलेस और उनकी माँ ने मिलकर अपनी पारिवारिक फ़ैशन शृंखला हाउस ऑफ़ डेरिऑन शुरू की। 2010 में वे फ़ोर्ब्स कि विश्व की 100 सबसे अधिक शक्तिशाली और प्रभावपुर्ण गायकों की सूची में प्रथम क्रमांक पर[3] और उसकी विश्व की 100 सबसे अधिक शक्तिशाली और प्रभावपुर्ण सिलेब्रिटी की सूची में दुसरे स्थान पर रही।[4]

नॉलेस के कार्य ने उन्हे कईं पुरस्कार और सम्मान दिलाएं हैं जिनमें 16 ग्रैमी पुरस्कार, 11 एमटीवी वीडियो म्युज़ीक पुरस्कार, एक बिलबोर्ड मिलेनियम पुरस्कार और हॉलिवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम में डेस्टिनिज़ चाइल्ड के साथ एक सितारा शामिल है। 2009 में बिलबोर्ड ने उन्हे 2000 के दशक की उच्च रेडियो कलाकार का सम्मान दिया।[5] मई 2010 तक नॉलेस ने अमेरिका में 1.2 करोड़ अल्बम की प्रतियां बेची है। जनवरी 2012 तक उनके 7.5 करोड रेकॉर्ड विश्वभर में बिक चुके है।[6]

जिवन और करियर[संपादित करें]

1981-96: शुरुआती जिवन और करियर की शुरुआत[संपादित करें]

नॉलेस होस्टन, टेक्सास में पैदा हुई। उनके पिता मैथ्यू नॉलेस एक व्यावसायिक रेकॉर्ड मैनेजर है और माँ टिना नॉलेस एक वस्त्र डिज़ाइनर और हैयर स्टाइलिस्ट है। नॉलेस के पिता अफ़िकी अमरिकी है। उनकी माँ अफ़्रिकी, फ़्रांसिसी और मुल अमरिकी वंश की है और अकाडियन नेता जोज़फ़ ब्रोसार्ड की वंशज है।[7][8] नॉलेस का नाम उनकी माँ के मायके के नाम पर रखा गया है।[7] वह सोलांजे की बडी बहन है जो स्वयं एक गायिका व अभिनेत्री है।

नॉलेस ने अपनी पढाई सैंट मेरी ऐलिमेंट्री स्कुल टेक्सास से की जहां उन्होने नृत्य शिक्षण में भाग लिया जिसमें बेले और जैज़ शामिल था। उनकी गायन में प्रतिभा तब बाहर आई जब उनकी नृत्य शिक्षिका गाना गुन-गुना रही थी और नॉलेस से ने उसका अंत एक उंचे स्वर के साथ किया।[9] नॉलेस का संगित की ओर आकर्षण स्कुल के प्रतिभा शो में भाग लेने से शुरू हुआ। उन्होने जॉन लेनन का "इमैजिन" गा कर स्पर्धा जित ली।[10][11] सात वर्ष की आयू में नॉलेस ने प्रेस का ध्यान आकर्षित करना शुरू किया जब उन्हे होस्टन क्रॉनिकल्स ने द सैमी पुरस्कार के लिए उनका नामांकण प्रदर्शित किया।[12] 1990 के अंत में नॉलेस ने पार्कर ऐलिमेंट्री स्कुल में दाखिला लिया जो होस्टन का संगित केंद्र था जहां उन्होने विद्यालय के अन्य गायकों के साथ मंच पर प्रस्तुती पेश की।[9] उन्होने होस्टन के हाय स्कुल फ़ॉर द पर्फ़ॉर्मिंग आर्ट्स में भी दाखिला लिया[13] और बाद में ऐलिफ़ अल्सिक हाय स्कुल में गई जो होस्टन के मध्यवर्गिय बस्ती की मुन्सिपाल्टी ऐलिफ़ में है।[7][14] नॉलेस सैंट. जॉन्स युनाइटेड मेथोडिस्ट चर्च के गायन संघ में दो साल तक एकल गायिका थी।[9][15]

संदैभ[संपादित करें]

  1. ऐडम्स, गाय (फ़रवरी 6, 2010). "बियॉन्से: बॉर्न टु बि अ स्टार". द इंडिपेंडंट. युके. मूल से 17 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 9, 2011.
  2. सिसारिओ, बेन (फ़रवरी 1, 2010). "ऐट हॉट कॉन्टेस्ट, कूल बियॉन्से इज़ अ डायनामो बट नेवर अ डिवा". द न्यु यॉर्क टाइम्स. द न्यु यॉर्क टाइम्स कंपनी. मूल से 11 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फ़रवरी 1, 2010.
  3. "सेलेब्रिटी 100: म्युज़िशियन्स". फ़ोर्ब्स. जुन 29, 2010. मूल से 25 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुन 29, 2010. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  4. डोरोथी पोमेरांट्ज़, लेसी रोज़ (जुन 28, 2010). "द वर्ल्ड्स मोस्ट पावरफ़ुल सेलेब्रिटिज़". फ़ोर्ब्स. मूल से 13 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुन 29, 2010. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  5. "टॉप 100 म्युज़िक हिट्स, टॉप 100 म्युज़िक चार्ट्स, टॉप 100 सांग्स ऐंड द हॉट 100". बिलबोर्ड. दिसंबर 31, 2009. मूल से 20 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुन 6, 2010. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  6. "द 50 पिपल हू मैटर टुडे: 41–50". न्यू स्टेट्समैन. युके. सितंबर 24, 2009. मूल से 28 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फ़रवरी 7, 2011.
  7. "बियॉन्से नॉलेस बायोग्राफ़ी". फ़ॉक्स न्युज़. अप्रैल 15, 2008. मूल से 7 मार्च 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुन 5, 2008. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  8. "अ पिक इंटू ब्लु आयवी कार्टर्स पास्ट". द हफ़िंगन पोस्ट. ऐओऐल. जनवरी 12, 2012. मूल से 14 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 14, 2012.
  9. बियॉन्से: ऑल न्यु. 
  10. बायोग्राफ़ी टुडे. डेट्राइट, मिशिगन: ओमिनिग्राफ़िक्स. 2010. पृ॰ 10. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-7808-1058-7.
  11. "बियॉन्से नॉलेस: बायोग्राफ़ी – भाग 1". पिपल. मूल से 26 अप्रैल 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 1, 2008.
  12. गिलिंग्स, ऐंड्रू (अप्रैल 21, 2001). "डेस्टिनिज़ चाइल्ड: सोल-सर्वाइवर्स". इसेंस. मूल से 15 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फ़रवरी 25, 2009.
  13. मौघन, जेनिफ़र. "बियॉन्से नॉलेस चाइल्डहुड". लाओफ़123. मूल से 13 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 9, 2011.
  14. "फ़ेमस अल्युमिनी – अल्सिक हाय स्कुल". ElsikAlumni.com. मूल से 14 अगस्त 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 17, 2008.
  15. "कैमिओ: फ़ैट जो इंटर्व्यूज़ बियॉन्से ऐंड माइक एप्प्स". MTV न्युज़. मूल से 24 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 28, 2008.

बाहरी कडियां[संपादित करें]