बिफोर सनराइज
बिफोर सनराइज | |
---|---|
निर्देशक | रिचर्ड लिंकलेटर |
लेखक |
रिचर्ड लिंकलेटर किम क्रिज़न |
निर्माता | ऐनी वॉकर-मैकबे |
अभिनेता | |
छायाकार | ली डैनियल |
संपादक | सैंड्रा अडायर |
संगीतकार | फ्रेड फ्रिथ[1] |
निर्माण कंपनी |
कैसल रॉक एंटरटेनमेंट |
वितरक | कोलम्बिया पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
101 मिनट[2] |
देश |
संयुक्त राज्य अमेरिका ऑस्ट्रिया[3] |
भाषा | अंग्रेज़ी[2][3] |
लागत | $25 करोड़[4] |
कुल कारोबार | $225 करोड़[5] |
बिफोर सनराइज सन्1995 की एक प्रेमकहानी नाटक फिल्म है जिसका निर्देशन रिचर्ड लिंकलेटर ने किया है। इस फ़िल्म की पटकथा लिंकलेटर और किम क्रिज़न ने लिखी है। फिल्म में, जेसी (एथन हॉक) और सेलिन (जूली डेलपी) एक यूरेइल ट्रेन (यूरोप में चलने वाली रेलगाड़ी) में मिलते हैं। एक साथ रात बिताने के लिए वो दोनों वियना में उतरते हैं।
लिंकलेटर ने व्यक्तिगत अनुभवों से प्रेरित होकर क्रिज़न के साथ सहयोग किया। इससे पहले उनकी फिल्मों स्लैकर (1991) और डैज़्ड एंड कन्फ्यूज्ड (1993) में फिल्म की पटकथा लेखन के कार्य में उन्होंने साथ काम किया था। हॉक और डेल्पी को फ़िल्म में लेने में नौ महीने लगे। मुख्य फोटोग्राफी वियना में हुई। कथानक को न्यूनतम माना जाता है, जिसमें ज्यादातर एकालाप और पात्रों के बीच विस्तारित संवाद शामिल होते हैं। फिल्म जीवन, प्रेम, समय, मृत्यु, आत्म-खोज और उत्तर-आधुनिक रोमांस पर विषयों और अलग-अलग दृष्टिकोण की खोज करती है।
बिफोर सनराइज जनवरी 19, 1995 को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रमोचित हुई और आठ दिन बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में इसे सिनेमाघरों में जारी किया गया। फ़िल्म ने $225 करोड़ की कमाई की और विशेष रूप से इसकी पटकथा, लिंकलेटर के निर्देशन और अभिनय प्रदर्शन के लिए समालोचकों से प्रशंसा मिली। बिफोर सनराइज को रॉटेन टोमाटोज़ पर 100% की रेटिंग भी मिली और समालोचकों की वर्ष की महानतम फिल्मों की सूची में इस फ़िल्म ने जगह बनायी। यह फ़िल्म इस बिफोर शृंखला की पहली फ़िल्म है। इसके बाद में इसी शृंखला में बनी अन्य फ़िल्मों में दूसरी फ़िल्म सन् 2004 में जारी बिफोर सनसेट थी एवं तीसरी फ़िल्म बिफोर मिडनाइट सन् 2013 में जारी हुई।
कथानक
[संपादित करें]जून 16, 1994 को जेसी बुडापेस्ट से एक ट्रेन में सेलिन से मिलता है और दोनों में बातचीत शुरू हो जाती है। जेसी संयुक्त राज्य अमेरिका वापस जाने के लिए वियना जा रहा है, जबकि सेलिन अपनी दादी से मिलने के बाद पेरिस में विश्वविद्यालय लौट रही है। जब वे वियना पहुँचते हैं तो जेसी, सेलिन को उसके साथ उतरने के लिए कहता है। इसके लिए जेसी उसे कहता है कि आज से 10 या 20 साल बाद जब वो वापस इस स्थान पर आये, तब सम्भव है कि वो इतनी खुश न हो। उसको यह ऐहसास होना चाहिए कि उस दिन किसी के साथ ट्रैन को छोड़ देती तो जीवन कितना भिन्न होता। वैकल्पिक रूप से वह महसूस कर सकती है कि जेसी खुद दूसरों से अलग नहीं है। एक रात के लिए एक कमरा किराये पर लेने के लिए उनके पास पर्याप्त धन नहीं है अतः वो दोनों अगली सुबह तक वियना में घूमने का निर्णय लेते हैं क्योंकि अगली सुबह जेसी की उड़ान थी।
कलाकार
[संपादित करें]- ईथन हॉक – जेसी
- किम क्रिज़न – सेलिन
- एंड्रिया एकर्ट – रेलगाड़ी में पत्नी
- हनो पोस्चल – रेलगाड़ी में पति
- कार्ल ब्रुक्सवाइगर – पुल पर व्यक्ति
- टेक्स रुबिनोविट्ज़ – पुल पर व्यक्ति
- एर्नी मैंगोल्ड – हाथ की रेखायें पढ़ने वाला
- डोमिनिक कास्टेल – गली का कवि
- हेमोन मारिया बुटिंगर – शराब की दुकान का मालिक
- बिल्गे जेस्चिम – बेली नृतकी
- एडम गोल्डबर्ग – रेलगाड़ी में सो रहा व्यक्ति (श्रेय नहीं दिया गया)
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Before Sunrise: Production Credits". Movies & TV Dept. न्यूयॉर्क टाइम्स. 2010. Archived from the original on जून 20, 2013. Retrieved जून 5, 2013.
- ↑ अ आ "BEFORE SUNRISE". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन. मार्च 10, 1995. Retrieved जनवरी 23, 2020.
- ↑ अ आ "Before Sunrise". एएफआई कैटालोग ऑफ़ फीचर फ़िल्म्स. Retrieved जनवरी 23, 2020.
- ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>
का गलत प्रयोग;BoxOffice
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ क्लेडी, लिनार्ड (जनवरी 22, 1996). "Big clicks from little flicks". वैराइटी. p. 1.