सामग्री पर जाएँ

बिपिन चन्द्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बिपिन चन्द्र
जन्म 24 मई 1928
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश , पंजाब, ब्रिटिश भारत
मौत 30 अगस्त 2014(2014-08-30) (उम्र 86 वर्ष)
गुड़गांव, हरियाणा, भारत
नागरिकता भारतीय
शिक्षा की जगह
पुरस्कार Padma Bhushan (2010),[1] Royal Asiatic Society of Bihar plaque

बिपिन चन्द्र (१९२८ – ३० अगस्त २०१४) आधुनिक भारत के इतिहास के इतिहासकार थे। प्रोफेसर बिपिन चन्द्र भारत के स्वतंत्रता संघर्ष और आधुनिक इतिहास लेखन परंपरा में मार्क्सवादी चिंतन धारा के इतिहासकार थे।[2]

जीवन-परिचय

[संपादित करें]

बिपिन चन्द्र का जन्म १९२८ को कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में हुआ था।[3]

बिपिन चन्द्र जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में 'सामाजिक विज्ञान संस्थान' के 'ऐतिहासिक अध्ययन केंद्र' में प्रोफेसर तथा बाद में प्रोफेसर एमेरिटस रहे।[4] उसके बाद उन्होंने नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष का कार्यभार भी सँभाला।[5]

लंबी बीमारी के चलते ३० अगस्त २०१४ को गुड़गाँव में अपने आवास पर ही उनका निधन हो गया।[6]

प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें

[संपादित करें]
  1. भारत में आर्थिक राष्ट्रवाद का उद्भव और विकास (अनामिका पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा॰ लि॰, नयी दिल्ली)
  2. आधुनिक भारत में उपनिवेशवाद और राष्ट्रवाद (अनामिका पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा॰ लि॰, नयी दिल्ली)
  3. आधुनिक भारत में सांप्रदायिकता (हिंदी माध्यम कार्यान्वय निदेशालय, दिल्ली विश्वविद्यालय)
  4. आधुनिक भारत का इतिहास ओरियंट ब्लैकस्वॉन प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद (एनसीईआरटी से प्रकाशित 'आधुनिक भारत ' का अनुक्रमणिकायुक्त नवीन संशोधित संस्करण)
  5. भारत का स्वतंत्रता संघर्ष (मृदुला मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, क॰न॰ पनिकर एवं सुचेता महाजन के साथ लिखित; हिंदी माध्यम कार्यान्वय निदेशालय, दिल्ली विश्वविद्यालय)
  6. आजादी के बाद का भारत (मृदुला मुखर्जी एवं आदित्य मुखर्जी के साथ लिखित; हिंदी माध्यम कार्यान्वयन निदेशालय, दिल्ली)

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Padma Awards Directory (1954–2013)" (PDF). Ministry of Home Affairs. 14 August 2013. p. 153. Archived from the original (PDF) on 15 October 2015.
  2. "T.K.Rajalakshmi, Targeting History, in Frontline, Vol. 18, Issue 09, April 28-May 11, 2001". Archived from the original on 4 मई 2008. Retrieved 23 जुलाई 2012.
  3. प्रो॰ बिपन चन्द्र[मृत कड़ियाँ]
  4. "जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का आधिकारिक जालघर". Archived from the original on 25 अगस्त 2012. Retrieved 23 जुलाई 2012.
  5. "Bipan Chandra's speech at Frankfurt" (PDF). Archived from the original (PDF) on 13 मार्च 2012. Retrieved 23 जुलाई 2012.
  6. "नहीं रहे इतिहासकार बिपिन चंद्रा". बीबीसी हिन्दी. ३० अगस्त २०१४. Archived from the original on 2 सितंबर 2014. Retrieved 30 अगस्त 2014.


बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]