बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय

स्थापित2017
कुलपति:प्रो. पवन कुमार पोद्दार
अवस्थिति:धनबाद , झारखंड, भारत
जालपृष्ठ:औपचारिक जालस्थल

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में स्थित झारखंड सरकार का एक विश्वविद्यालय है।[1] [2][3][4] यह विश्वविद्यालय झारखंड सरकार के 23 मार्च 2017 की अधिसूचना द्वारा अस्तित्व में आया। विश्वविद्यालय परिसर की स्थापना 13 नवंबर 2017 को झारखंड के तत्कालीन मुख्यमन्त्री रघुबर दास द्वारा हुई।

विश्वविद्यालय में 10 संघटक महाविद्यालय, 18 संबद्ध कॉलेज, 25 बी.एड. कॉलेज, 02 इंजीनियरिंग कॉलेज, 02 लॉ कॉलेज और 01 मेडिकल कॉलेज हैं जो झारखंड के धनबाद और बोकारो जिलों में फैले हुए हैं। विश्वविद्यालय 21 स्नातकोत्तर विभागों के साथ स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिसमें प्रबंधन, शिक्षा, जनसंचार, कला और संस्कृति, कानून, विदेशी भाषा, जीवन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान और आपदा प्रबंधन विभाग शामिल हैं। इस विश्वविद्यालय का नया कैंपस काफी की खूबसूरत है। विश्वविद्यालय का नया कैंपस धनबाद के हीरक रोड में बना है।

ओडिशा के बहरामपुर में आयोजित जोनल अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया ,ओर चौथा स्थान हासिल किया।[5]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "State University Jharkhand". University Grants Commission (India). मूल से 22 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 October 2018.
  2. "Munda, Srivastava VCs of two new universities". The Pioneer. 19 May 2018. मूल से 22 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 October 2018.
  3. "Coal Capital Dhanbad gets new university". The Pioneer. 14 November 2017. मूल से 22 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 October 2018.
  4. "Foreign tongues as PG course". The Telegraph. India. 12 October 2018. मूल से 22 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 October 2018.
  5. "जोनल अंतर विवि युवा महोत्सव में BBMKU का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया चौथा स्थान". प्रभात खबर. 20 February 2024.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

साँचा:झारखण्ड के विश्वविद्यालय साँचा:बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय