बिज़नेस प्रपोज़ल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बिज़नेस प्रपोज़ल
बिज़नेस प्रपोज़ल का प्रचार हेतु इस्तेमाल पोस्टर
प्रचार हेतु इस्तेमाल पोस्टर
अन्य नामकरणअ बिज़नेस प्रपोज़ल
Hangul사내맞선
Hanja社內맞선
Revised RomanizationSanae Matseon
McCune–ReischauerSana'e Ma'tsŏn
शाब्दिकThe Office Blind Date
शैलीहास्य प्रेमकहानी[1]
निर्मातास्टूडियोएस
आधरणThe Office Blind Date
द्वारा HaeHwa
लेखक
  • हान सोल-ही
  • होंग बो-ही
निर्देशकपार्क सन-हो
अभिनीत
द्वारा संगीतपार्क से-जून
उद्गम देशदक्षिण कोरिया
मूल भाषा(एं)कोरियाई
एपिसोड कि संख्या12
उत्पादन
निर्माता कंपनी
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कएसबीएस टीवी
प्रकाशितफ़रवरी 28, 2022 (2022-02-28) –
अप्रैल 5, 2022 (2022-04-05)

बिज़नेस प्रपोज़ल (हंगुल사내맞선) एक दक्षिण कोरियाई हास्य प्रेमकहानी सीरीज़ है, जो कि वेबटून पर आधारित है। इसका समान नाम का वेबटून संस्करण हेहवा द्वारा लिखित तथा नारक द्वारा चित्रित है। पार्क सन-हो द्वारा निर्देशित तथा हान सोल-ही और होंग बो-ही द्वारा लिखित इस सीरीज़ के मुख्य कलाकार आन ह्यो-सोप, किम से-जोंग, किम मिन-क्यो तथा सोल इन-आ हैं। यह सीरीज़ एक कर्मचारी शिन हा-री की कहानी है, जो अपनी सहेली के स्थान पर एक ब्लाइंड डेट पर चली जाती है, मगर बाद में पाती है कि असल में वह लड़का उसकी कंपनी का सीईओ है। 12 धारावाहिक की यह सीरीज़ एसबीएस टीवी पर मूलतः 28 फरवरी से 5 अप्रैल 2022 तक प्रसारित हुई थी। भारत समेत कुछ क्षेत्रों में यह सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

कहानी[संपादित करें]

शिन हा-री (किम से-जोंग) अपनी सहेली जिन यॉन्ग-सो (सोल इन-आ) के स्थान पर ब्लाइंड डेट पर जाती है, जो उसके पिता ने अरेंज की थी। प्लान था कि हा-री की हरकतों को देखकर उसका होने वाला जीवनसाथी उसे मना कर देगा। हालाँकि उनका प्लान तब मिट्टी में मिल जाता है जब ब्लाइंड डेट पर गो-फूड का सीईओ कांग ते-मू (आन ह्यो-सोप) आ जाता है, जहाँ हा-री काम करती है, और तुरंत ही शादी के लिये हाँ कह देता है। इसका कारण उसके दादाजी (ली दोक-वा) के द्वारा बार-बार ब्लाइंड डेट अरेंज करना था, क्योंकि वे चाहते थे कि उनका पोता जल्द से जल्द शादी कर ले। इसलिये केवल अपने काम से लगाव रखने वाला ते-मू निश्चय करता है कि वह उसी लड़की से शादी करेगा जो उसे पहली ब्लाइंड डेट पर मिलेगी, ताकि बार-बार उसे डेट्स पर समय न व्यर्थ करना पड़े। हा-री नकली यॉन्ग-सो बनकर जाती है और वह सभी हरकते करती है जिससे ते-मू उससे शादी को इंकार कर दे, हालाँकि ऐसा नहीं हो पाता है। हालाँकि उसकी फ़र्जी पहचान की पोल जल्द ही खुल जाती है जब असली यॉन्ग-सो का ते-मू के चीफ सेक्रेटरी छा संग-हुन (किम मिन-क्यो) के साथ पार्किंग में टक्कर हो जाती है। हालाँकि इसके बाद भी ते-मू को हा-री की असली पहचान पता नहीं चल पाती है कि वह उसी की कंपनी की कर्मचारी है।

यॉन्ग-सो की चाल के कारण हा-री को ते-मू के साथ बार-बार मिलना पड़ता है। जब वह उससे असली नाम पूछता है तब वह अपनी नौकरी बचाने के लिये अपना नाम शिन गुम-ई बताती है। यही सामान नाम काल्पनिक टीवी सीरीज़ बी स्ट्रांग, गुम-ई (हंगुल굳세어라 금희야)[upper-alpha 1] की मुख्य अभिनेत्री का रहती है। अब ते-मू भी हा-री से अपने दादाजी के सामने अपनी मंगेतर होने का दिखावा करने को कहता है, ताकि वे उसे बार-बार ब्लाइंड डेट पर न भेजें, और बदले में प्रति डेट 8 लाख वोन देता है। पैसे की कमी से परेशान हा-री को अपने माता का कर्ज भी उतारना रहता है इसलिये वह प्रस्ताव स्वीकार कर लेती है। नकली डेटिंग के दौरान ते-मू और संग-हुन हा-री की फ़र्जी पृष्ठभूमि तैयार करते हैं ताकि उसके दादाजी पर पहला प्रभाव बढ़िया पड़े। इस दौरान हा-री की असल पहचान उजागर होने के बावजूद भी ते-मू हा-री से प्यार करने लगता है।

इस बीच यॉन्ग-सो भी अपने पिता की ब्लाइंड डेट पर जाने की इच्छा से तंग आकर घर छोड़ देती है और संग-हुन के बगल वाले फ़्लैट में रहने लगती है। किराने की दुकान पर पर पहली मुलाकात के बाद यॉन्ग-सो उसकी तरफ आकर्षित होती है, मगर उसके द्वारा अपने बॉस को धोखा दिये जाने के बाद संग-हुन उसे बार बार बचता है। मगर बाद में वह अपनी भावनाएँ छिपा नहीं पाता और यॉन्ग-सो से प्यार कर बैठता है।

कलाकार[संपादित करें]

मुख्य[संपादित करें]

अपने दादा द्वारा स्थापित की गयी छेबोल कम्पनी गो फ़ूड का नया सीईओ। हार्वर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद उसने गो फ़ूड की विदेशी शाखा में काम किया और हाल में ही कोरिया लौट कर आया है। उसकी शादी करवाने के उद्देश्य से उसके दादा उसे जबरदस्ती ब्लाइंड डेट पर भेजते हैं।
गो फ़ूड की फ़ूड डेवलपमेंट टीम 1 की एक रिसर्चर, जो कि अपनी सहेली यौंग-सो की जगह ब्लाइंड डेट पर जाने को तैयार हो जाती है।
ते-मू का चीफ़ सेक्रेटरी। वह गो फ़ूड की पैरेंट कंपनी द्वारा प्रायोजित अनाथालय में पला बढ़ा है और ते-मू से उसका भाई जैसा रिश्ता है।
हा-री की पक्की सहेली और मरीन ग्रुप के चेयरमैन की इकलौती बेटी, जो कि मरीन ब्यूटी की पैरेंट कंपनी है, जहाँ वह मार्केटिंग टीम लीडर के पद पर काम करती है। वह हा-री को अपनी जगह पर ब्लाइंड डेट पर जाने को कहती है क्योंकि उसे अपने सच्चे प्यार का इंतजार रहता है।

सहायक[संपादित करें]

ते-मू से सम्बन्धित[संपादित करें]

कांग ते-मू के दादा और गो फूड की पैरेंट कम्पनी गुमवा समूह के संस्थापक। वे अपने पोते की शादी कराना चाहते हैं और इस कारण से बार-बार उसे ब्लाइंड डेट पर भेजते रहते हैं।

हा-री से सम्बन्धित[संपादित करें]

हा-री का छोटा भाई
हा-री और हा-मिन के पिता। वे और उनकी पत्नी चिकन की दुकान चलाते हैं।
  • जंग यंग-जू - हान मि-मो[10]
हा-री और हा-मिन की माँ। वे और उनके पति चिकन की दुकान चलाते हैं।
विश्वविद्यालय में हा-री का सहपाठी और उसका एकतरफा प्यार। वह अब शेफ़ के तौर पर काम करता है।
मिन-वू की महिला मित्र और एक फ़ूड स्टाइलिस्ट।

गो-फूड के कर्मचारी[संपादित करें]

फूड डेवलपमेंट टीम 1 की प्रबंधक। एक प्रतिभाशाली, आकर्षक और मजबूत व्यक्तित्व वाली महिला।
  • लिम कि-हॉन्ग - ग्ये-बिन[14]
फूड डेवलपमेंट टीम 1 का उप-प्रबंधक। वह अक्सर उन अवसरों की तलाश में रहता है जिससे उसके करियर को फायदा हो।
फूड डेवलपमेंट टीम 1 की कर्मचारी।
  • यू ई-ते - फूड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का प्रमुख[16]

बी स्ट्रांग, गुम-ई के कलाकार[संपादित करें]

  • नोए - शिन गुम-ई[17]
ते-मू के दादाजी की पसंदीदा टीवी सीरीज़ बी स्ट्रांग, गुम-ई की प्रमुख अभिनेत्री।[upper-alpha 1]
  • जु हुई-जे - ग्वांग-बोक[18]
बी स्ट्रांग, गुम-ई का प्रमुख अभिनेता[upper-alpha 1]
  • सो क्वॉन-सन - मिस ओ[19]
बी स्ट्रांग, गुम-ई की एक कलाकार[upper-alpha 1]

अन्य[संपादित करें]

मरीन ब्यूटी की डायरेक्टर और जिन यॉन्ग-सो की कज़िन (बुआ की बेटी)। उसमे और जिन यॉन्ग-सो में काफी कम्पटीशन रहता है।

विशेष उपस्थिति[संपादित करें]

  • किम वोन-सिक - मिस्टर पार्क (एपिसोड 1)[21]
गो-फूड का भूतपूर्व डायरेक्टर और चेयरमैन कांग दा-गू के घनिष्ठ मित्र का पुत्र। रिश्वत लेने के आरोप में कांग ते-मू उसे नौकरी से निकाल देता है।
मरीन ग्रुप के चेयरमैन।
जिन यॉन्ग-सो का पड़ोसी जो कि फर्नीचर डिज़ाइनर है।
  • तेइ - हैमबर्गर ट्रक का मालिक (एपिसोड 6)[26]
  • किम यंग-आ - जिन चे-रिम (एपिसोड 8-9)[27]
मरीन आर्ट म्यूज़ियम की डायरेक्टर। जिन यॉन्ग-सो की बुआ और जु यू-जोंग की माँ।
एक एसटीएन रिपोर्टर जो कि हा-री और मिनवू का इंटरव्यू लेती है।
  • किम जंग-यंग - मदर, नन जो कि उस अनाथालय की संरक्षक है जहाँ छा संग-हुन पला है। (एपिसोड 9-10)[29]

टिप्पणी[संपादित करें]

  1. बी स्ट्रांग, गुम-ई बिज़नेस प्रपोज़ल में एक लोकप्रिय टीवी सीरीज़ है। यह सीरीज़ 2005 दक्षिण कोरियाई टीवी सीरीज़ बी स्ट्रांग, गुम-सून की नकल है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Kim Boram (March 17, 2022). "Popularity of Korean TV series drives sales of original web comics". Yonhap News Agency. मूल से March 21, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 30, 2022.
  2. Han, Han-seon (June 10, 2021). "안효섭, SBS '사내맞선' 출연 확정..재벌 3세 변신[공식]" [Ahn Hyo-seop confirmed to appear in SBS 'Meet the Man'...Transformed into a third generation chaebol.] (कोरियाई में). MT Star News. मूल से June 10, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  3. @jaejun_park_14 (April 5, 2022). "Business Proposal. Everywhere is a point of laughter. I had a lot of fun. It's sad that it's over~" – वाया Instagram.
  4. Lee, Min-ji (August 2, 2021). "'사내맞선' 김세정 출연, 섹시 팜므파탈→엉뚱 평범 오간다(공식)" ['Meet the Man' Kim Se-jeong appears, sexy femme fatale → gossip and gossip (official)] (कोरियाई में). Newsen. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  5. Kim, Na-yul (July 1, 2021). "'사내 맞선' 김민규, 비서실장 役 캐스팅..안효섭과 호흡[공식]" ['Compete within the office' Kim Min-gyu cast as the chief of staff...Breathing with Ahn Hyo-seop [Official]] (कोरियाई में). Herald Pop. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  6. Yeon, Hwi-seon (August 3, 2021). "설인아, SBS '사내 맞선' 출연...안효섭X김세정X김민규 호흡 [공식]" [Seol In-ah, appearing in SBS 'Meet the Guy'...Ahn Hyo-seop X Kim Se-jeong X Kim Min-kyu breathing [Official]] (कोरियाई में). Osen. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  7. Kang, Hyo-jin (November 10, 2021). "[단독]이덕화, '사내맞선' 합류...안효섭 할아버지 된다" [[Exclusive] Lee Deok-Hwa joins 'Meet the Guy'...Becomes Ahn Hyo-seop's grandfather] (कोरियाई में). SpoTV News. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  8. Kim, Myung-mi (August 13, 2021). "빅톤 최병찬 '사내 맞선' 출연, 김세정과 현실 남매 호흡(공식입장)" [Victon Choi Byung-chan's 'Meet the Guy' appearance, Kim Se-jeong and real siblings breathing (official position)] (कोरियाई में). Newsen. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  9. Choi, Hee-jae (August 11, 2021). "김광규, '사내맞선' 출연 확정...김세정과 父女 호흡 [공식입장]" [Kim Kwang-gyu confirmed to appear in 'Meet the Guy'...Breathing with Kim Se-jeong and a woman [official position]] (कोरियाई में). X-port News. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  10. Jeong, Hee-yeon (August 24, 2021). "정영주, SBS '사내 맞선' 캐스팅...김세정 엄마 [공식]" [Jung Young-joo, cast in SBS 'Meet the Man'...Kim Se-jeong's Mom [Official]] (कोरियाई में). Sports Donga. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  11. Lee, Min-ji (October 28, 2021). "'사내 맞선' 송원석 출연확정, 안효섭과 재회(공식)" [Song Won-seok confirmed to appear in 'Meet the Man', reunited with Ahn Hyo-seop (official)] (कोरियाई में). Newsen. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  12. Ha, Ji-won (July 28, 2021). "배우희, '사내맞선' 캐스팅...안효섭·김민규와 호흡 [공식입장]" [Actor Won-hee, casting for 'Meet the Man'...Breathing with Ahn Hyo-seop and Kim Min-kyu [Official Position]] (कोरियाई में). X-port News. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  13. Seo, Ji-hyun (July 22, 2021). "김현숙 측 "SBS 드라마 '사내맞선' 출연 확정"...2년만 배우 복귀(공식)" [Kim Hyun-sook side "SBS drama 'Meet the Guy' confirmed to appear"...Returning as an actress after two years(official)] (कोरियाई में). Newsen. मूल से July 22, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 22, 2021 – वाया Naver.
  14. Yoon, Hyo-jeong (August 9, 2021). "'인간수업' 신스틸러 임기홍 '사내맞선' 합류...연기 변신" ['Human Class' scene stealer Lim Ki-hong joins 'Meet the Guy'...smoke transformation] (कोरियाई में). News1. मूल से February 28, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2022 – वाया Naver.
  15. Lee, Seul-bi (February 11, 2022). "윤상정, '사내 맞선' 출연...김세정과 호흡 [공식입장]" [Yoon Sang-jung to appear in 'Meet the Guy'...Breathing with Kim Se-jeong [Official Position]] (कोरियाई में). Sports Donga. मूल से February 10, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 11, 2022 – वाया Naver.
  16. Ha, Ji-won (February 23, 2022). "신인 유의태, '사내맞선' 캐스팅...첫 브라운관 데뷔" [Rookie Yoo Tae-tae, cast in 'Match a Guy'...First CRT debut] (कोरियाई में). X-port News. मूल से February 23, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 23, 2022 – वाया Naver.
  17. Cho, Min-sung (March 25, 2022). "'사내맞선'에 출연 중인 두 배우 "저희 사실 배우가 아니라…"" [The two actors who appeared in 'Business Proposal' said, 'We're not actually actors...'] (कोरियाई में). Fastview Korea. मूल से 29 दिसंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 15, 2022 – वाया Fastpick.
  18. Kim, Min-seo (March 31, 2022). "'사내맞선' 주희재, 막장 연기도 완벽…감초 역할 '톡톡'" [Joo Hui-jae in 'Business Proposal' has perfect crazy acting... Critical role 'Tok tok'] (कोरियाई में). Media Pen. अभिगमन तिथि September 15, 2022.
  19. Kim, Sang-hwa. "뻔한데 재밌는 '사내맞선', 예상 밖 인기몰이 비결은?" [What's the secret to the unexpected popularity of 'Business Proposal'?] (कोरियाई में). Oh My Star. अभिगमन तिथि September 15, 2022.[मृत कड़ियाँ]
  20. Yoo, Byung-cheol (March 8, 2022). "사내맞선' 서혜원, 악독 재벌녀 캐릭터로 '신스틸러' 예약" [Seo Hye-won of 'Meet the Man', 'Scene Stealer' as a villainous chaebol character] (कोरियाई में). Korea Economy TV. मूल से March 9, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 8, 2022 – वाया Naver.
  21. Choi, Na-young (July 6, 2022). "서인국, 갑질∙섹스스캔들∙주취 폭행 김원식에 통쾌한 한방 ('미남당')" [Seo In-guk, Gapjil, Sex Scandal, Drunken Assault, and Kim Won-sik's pleasant shot ('Minamdang')] (कोरियाई में). Osen. अभिगमन तिथि September 15, 2022.
  22. Park, Pan-seok (March 6, 2022). "'사내맞선' 멜로망스 특별 출연..안효섭X김세정 콘서트 데이트 포착" [MeloMance Special Appearance in 'Meet the Guy'...Ahn Hyo-Seop X Kim Se-Jeong Concert Date Captured] (कोरियाई में). Osen. मूल से March 9, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 9, 2022 – वाया Naver.
  23. Lee Jun-hyun (March 15, 2022). "설인아, '사내맞선'으로 입증한 사랑스러운 로코 요정" [Seol In-ah, a lovable Loco fairy who proved to be a 'man-to-man'] (कोरियाई में). Ten Asia. मूल से March 15, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 29, 2022 – वाया Naver.
  24. Ahn Eun-jae (April 5, 2022). "'사내맞선' 김민규, 설인아에 '한강뷰' 프러포즈 "결혼해줄래요?" [RE:TV]" ['Meet the Man' Kim Min-gyu proposes 'Han River View' to Seol In-ah "Will you marry me?" [RE:TV]] (कोरियाई में). News 1. मूल से April 5, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 5, 2022 – वाया Naver.
  25. Jang, Woo-young (March 9, 2022). "이기혁, '사내맞선' 훈남 가구 디자이너 등장...자체 최고 시청률 경신" [Lee Ki-hyeok, handsome furniture designer appeared in 'Meet the Man'...Breaking its own highest ratings] (कोरियाई में). Osen. मूल से March 9, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 9, 2022 – वाया Naver.
  26. Lee, Kyung-ho (March 16, 2022). "김세정, 테이 만남 "저희 삼촌이 찐팬"..테이曰 "삼촌에게 고맙고"[스타IN★]" [Kim Se-jeong meets Tei "My uncle is a steamed fan"..Tei 曰 "Thanks to my uncle" [Star IN★]] (कोरियाई में). MT Star News. मूल से March 16, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 16, 2022 – वाया Naver.
  27. Choi, Hee-jae (March 23, 2022). "김영아, '사내맞선' 특별출연 존재감...안효섭♥김세정 뒤흔드나" [Kim Young-ah, a special appearance in 'Meet the Guy'...Ahn Hyo-seop ♥ Kim Se-jeong Shake it up] (कोरियाई में). X-port News. मूल से March 30, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 29, 2022 – वाया Naver.
  28. "Episode 9" (in ko). Business Proposal. Seoul Broadcasting System. Event occurs at 22:21 to 23:39.
  29. Cha Hye-young (March 30, 2022). "김정영, '사내맞선' 특별 출연…김민규와 모자 케미" [Kim Jung-young to make a special appearance in 'Meet the Guy'... Kim Min-gyu and hat chemistry] (कोरियाई में). Ten Asia. मूल से April 5, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 30, 2022 – वाया Naver.