बिच्छू (2000 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बिच्छू

फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक गुड्डू धनोआ
पटकथा दिलीप शुक्ला
कहानी संतोष धनोआ
अभिनेता बॉबी देओल
रानी मुखर्जी
आशीष विद्यार्थी
मलाइका अरोड़ा
छायाकार श्रीपाद नटू
संपादक वी.एन. मेकर
संगीतकार आनन्द राज आनन्द
निर्माण
कंपनी
भगवान चित्र मंदिर
वितरक वीडियो सांउड इंक
प्रदर्शन तिथि
7 जुलाई 2000 (2000-07-07)
लम्बाई
160 मिनट्स
देश भारत
भाषा हिन्दी

बिच्छू , बॉबी देओल और रानी मुखर्जी द्वारा अभिनीत 2000 में आई एक भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है। बिच्छू 1994 की अंग्रेजी भाषा की फ्रेंच एक्शन थ्रिलर फिल्म लिओन: द प्रोफेशनल का एक रूपांतरण है। फ़िल्म का निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया था। और फ़िल्म 7 जुलाई 2000 को प्रदिर्शित की गई थी।

पटकथा[संपादित करें]

जीवा (बॉबी देओल) एक संघर्षरत परिवार से है। उसे किरण (मलाइका अरोड़ा खान) से प्यार हो जाता है, जोकि अमीर घर की लड़की होती है। सामाजिक वर्ग में उनके मतभेदों के कारण, किरण के पिता को उनके रिश्ते की स्वीकृति नहीं होती है। जीवा को दंडित करने के लिए, किरण के पिता पुलिस को रिश्वत दे कर जीवा की मां (फरीदा जलाल) और दो बहनों पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगवा कर उन्हें गिरफ्तार करवा देता है, जिससे तीनों आत्मग्लानी से आत्महत्या कर लेते हैं। किरण भी खुद को मार डालती है, जब उसे पता चलता है कि उसके पिता ने क्या किया है। जीवा, किरण के पिता की हत्या कर अपना बदला लेता है।

वह बाद में भारत के सबसे खतरनाक हत्यारों में से एक बन जाता है। वह बाली परिवार के बगल में एक छोटे से अपार्टमेंट में रहता है। पिता (मोहन जोशी) एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के लिए काम करता हैं जिसका नाम देवराज खत्री (आशीष विद्यार्थी) है जो नशीली दवाओं के व्यापार में काम करता है। किरण बाली (रानी मुखर्जी) परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं और उन्हें बहुत नापसंद करती हैं। वह कई बार जीवा से दोस्ती करने की कोशिश करती है, लेकिन वह अपने पृष्ठभूमी के कारण उससे दूरी बनाये रखता है। एक दिन, किरण जीवा के अपार्टमेंट में उसे दूध पहुंचाने जाती है। उसी समय देवराज उसके पुरे परिवार को मार डालता है। किरण एकमात्र गवाह होती है देवराज उसे भी मारने के लिये खोजता रहता है। वह देवराज से बदला लेने के लिये जीवा से खुद को प्रशिक्षित करने का आग्रह करती है जिसे वह मान जाता है। देवराज को उनका पता चल जाता है। और वह पूरी पुलिश दल के साथ उसे मारने आता है। जहां देवराज और जीवा दोनो मारे जातें है। जीवा अपनी सारी दौलत किरण को दे कर चला जाता है।

लिओन: द प्रोफेशनल से रिश्ता[संपादित करें]

बिच्छू, 1994 की अंग्रेजी भाषा की फ्रेंच एक्शन थ्रिलर फिल्म लिओन: द प्रोफेशनल का रूपान्तरणा है, जिसे ल्यूक बेसन द्वारा लिखित और निर्देशित है। लिओन: द प्रोफेशनल में कलाकार जीन रेनो, टिट्युलर हत्यारा; गेरी ओल्डमन भ्रष्ट डीईए एजेंट नॉर्मन स्टैंसफ़ील्ड के रूप में; नताली पोर्टमैन, मथिल्डा के रूप में, एक 12 वर्षीय लड़की, जिसके परिवार की हत्या कर दी जाती है; डैनी ऐइलोट, टोनी के रूप में, जो लिओन को हत्या का कार्य देता है। लिओन और मथिल्डा के बीच एक असामान्य संबंध रहते हैं, क्योंकि वह उसका नायक बन जाता है और हिटमैन के व्यापार को सीखता है। एक उल्लेखनीय अंतर यह है कि मथिल्डा की उम्र 12 वर्ष और किरण की उम्र उससे लगभग 10 वर्ष ज्यादा होती है।

देना[संपादित करें]

गीत संगीत[संपादित करें]

सभी गीत के संगीत आनन्द राज आनन्द द्वारा बनाये गए है और गीत समीर ने लिखे है। एल्बम में दो वाद्य ट्रैक सहित 8 गाने शामिल हैं। हैरी आनंद, भारत में रीमिक्स संगीत वीडियो लाने की प्रवृत्ति शुरू करने वाले पहले संगीतकारों में से एक हैं जिन्होंने दो गाने गाए थे। भारतीय व्यापार वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, लगभग 16,00,000 एल्बम के आसपास बेचा गया था, इस फ़िल्म के गीत एल्बम उस वर्ष का ग्यारहवां उच्चतम बिकने वाला एल्बम था।[1]

ट्रैक लिस्टिंग[संपादित करें]

# शीर्षक गायक/गायिका लंबाई
1 "प्यार तू दिल तू" अलका याग्निक, विनोद राठौड़ 5:39
2 "दिल टोटे हो गया" हंस राज हंस, श्वेता शेट्टी 5:38
3 "जीवन में जाने जाना" हैरी आनंद, जसपिंदर नरूला 5:15
4 "तेरे होटों की हँसी" हरिहरन, स्वर्णलता 4:26
5 "प्यार हो ना जाए" शंकर महादेवन, राम शंकर, राज भट्ट 6:39
6 "एकवारी तक ले" हैरी आनंद, सुनिधि चौहान 5:25
7 "जीवन में जाना (वाद्य)" 5:14
8 "दिल टोटे हो गया (वाद्य)" 5:37

प्रतिक्रिया[संपादित करें]

बिच्छू के लिए समीक्षाएँ ज्यादातर सकारात्मक थीं। देओल और मुखर्जी के प्रदर्शन के लिए बहुत प्रशंसा की गई।

अगली कड़ी[संपादित करें]

निर्देशक गुड्डू धनोआ ने घोषणा की है कि वह बॉबी देओल के केंद्रीय भूमिका में इसकी अगली कड़ी बिच्छू 2 बनाएंगे। फिल्म का निर्माण अपने प्रारंभिक चरण में है; मुख्य अभिनेत्री का चयन समैत अन्य महत्वपूर्ण कार्यों बाकी है। बिच्छू की सफलता के में, धनोआ ने कहा है कि नई कड़ी उसके लिए विशेष है। हालांकि वह फिल्म प्रदर्शित होने की तारीख अनिश्चित है, लेकिन निर्देशक ने कहा है कि निकट भविष्य में फिल्म स्क्रीन में आना निश्चित है।[2][3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Music Hits 2000–2009 (Figures in Units)". Box Office India. मूल से 15 February 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2016.
  2. "Bobby Deol to play lead in Bichhoo 2". Times of India. मूल से 18 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 May 2014.
  3. "Bobby Deol to play lead in Bichhoo 2". India Today. मूल से 18 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 May 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]