बाह्य रोगी विभाग
बाह्य रोगी विभाग (outpatient department अथवा ओपीडी) अथवा बाह्यरोगी निदानशाला (outpatient clinic) अस्पताल का वो भाग होता है जहाँ बाह्य रोगी का इलाज होता है। अर्थात् यहाँ ऐसे लोग स्वास्थ्य सम्बंधी समस्यायें, जाँच या इलाज के लिए अस्पताल आते हैं जिनके लिए उन्हें बिस्तर की आवश्यकता नहीं होती। इन्हें अस्पताल में रातभर देखभाल और भर्ती होने की आवश्यकता भी नहीं होती। आधुनिक समय में बाह्य रोगी विभाग में इलाज की विभिन्न सेवायें, जाँच एवं छोटी-मोटी सल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होती है।
विभाग
[संपादित करें]अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग उन मरीज़ों को निदान और देखभाल प्रदान करता है जिन्हें रात भर अस्पताल में रुकने की ज़रूरत नहीं होती।[1] इन विभागों को कभी-कभी बाह्यरोगी निदानशाला या बाह्यरोगी क्लिनिक भी कहा जाता है लेकिन ये उन निदानशालाओं से अलग होते हैं जो अस्पतालों से स्वतंत्र होते हैं; ऐसे स्वतंत्र क्लिनिकों में से लगभग सभी मुख्य रूप से या पूरी तरह से बाह्यरोगीयों की देखभाल के लिए ही बनाये जाते हैं और उन्हें भी बाह्यरोगी निदानशाला कहा जा सकता है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "outpatient department". TheFreeDictionary.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-04-13.