सामग्री पर जाएँ

बास्क समूह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बास्क
ऑस्कलदुनक (बास्क)
वास्कोस (स्पेनी)
बास्क (फ़्रांसीसी)
बास्कोस (Occitan)
बास्क का झंडा
कुल जनसंख्या
ल॰3 मिलियन
विशेष निवासक्षेत्र
स्पेन
(स्पेन के बास्क प्रांत में रहने वाले लोग, जिसमें कुछ ऐसे इलाके भी शामिल हैं जहाँ ज़्यादातर लोग खुद को बास्क नहीं मानते)
2,410,000
फ्रांस
(फ्रांसीसी बास्क देश में रहने वाले लोग, जिनमें से सभी खुद को बास्क नहीं मानते)
239,000
संयुक्त राज्य
(खुद को बास्क वंश का बताने वाले)
57,793
कनाडा
(मिले-जुले वंश वाले लोग भी शामिल हैं)
7,745
भाषाएँ
बास्क (पहली भाषा या विरासत की भाषा)
पेनिनसुलर स्पेनी, मेरिडियाई फ्रांसीसी, गैसकॉन बोली (दूसरी भाषा)
धर्म
ईसाई धर्म (ज़्यादातर कैथोलिक धर्म) तथा अन्य

बास्क दक्षिण-पश्चिमी यूरोप जन का एक विशिष्ट जातीय समूह है।[1] यह समूह मुख्य रूप से उत्तरी स्पेन और दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहती है। इस क्षेत्र को 'बास्क कंट्री' कहा जाता है। बास्क जन अपनी अनूठी संस्कृति, समृद्ध इतिहास और विशेष रूप से अपनी भाषा- 'यूस्का़रा' के लिए जाने जाते हैं। उन्हें यूरोप में नवपाषाण यूरोपीय आबादी के अंतिम बचे हुए प्रत्यक्ष वंशजों में से एक माना जाता है।

बास्क समूह की पहचान उनकी बास्क भाषा, एक समान संस्कृति और प्राचीन वास्कोन्स (Vascones) एवं एक्विटेनियन (Aquitanians) से साझा आनुवंशिक पूर्वजों के आधार पर की जाती है। उन्हें यूरोप में नियोलिथिक (नवपाषाण) यूरोपीय आबादी के अंतिम बचे हुए प्रत्यक्ष वंशजों में से एक माना जाता है।[2]

विशेषता

[संपादित करें]

बास्क संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता उनकी भाषा 'यूस्का़रा', उनकी एक समान संस्कृति और प्राचीन वास्कोन्स (रोमन-पूरव जनजाति) एवं एक्विटेनियन (जनजाति) है। 'यूस्का़रा' यूरोप की प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक मानी जाती है और यह दुनिया की किसी भी अन्य ज्ञात भाषा परिवार से मेल नहीं खाती। भाषाविदों के के अनुसार इसका भारोपीय भाषाओं से कोई संबंध नहीं है। यह तथ्य बास्क जन को यूरोप के सबसे प्राचीन निवासियों के रूप में स्थापित करता है, जो रोमन जन के आगमन से भी पहले वहाँ बसे हुए थे।

ऐतिहासिक रूप से, बास्क जन अपनी स्वतंत्रता और स्वायत्तता के लिए संघर्षरत रहे हैं। स्पेन के गृहयुद्ध और जनरल फ्रेंको के शासन के दौरान उनकी भाषा और संस्कृति पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप एक मजबूत राष्ट्रवादी आंदोलन का जन्म हुआ। वर्तमान स्पेन में बास्क क्षेत्र को काफी हद तक 'स्वायत्तता' प्राप्त है, जहाँ उनकी अपनी पुलिस, शिक्षा प्रणाली और कर व्यवस्था है।

संयुक्त राज्य के 57,793 जन खुद को बास्क वंश का बताते हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "Basque" [बास्क]. ऑक्सफ़ोर्ड रेफ़रेंस ऑनलाइन (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 20 फरवरी 2026.
  2. गुंथर, टॉर्सटेन; वैल्डियोसेरा, क्रिस्टीना; तथा अन्य (22 सितम्बर 2015). "Ancient genomes link early farmers from Atapuerca in Spain to modern-day Basques" [पुराने जीनोम स्पेन के अटापुर्का के शुरुआती किसानों को आज के बास्क लोगों से जोड़ते हैं]. प्रोसीडिंग्स ऑफ़ द नेशनल अकादमी ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका. pp. 11917–11922. डीओआई:10.1073/pnas.1509851112. अभिगमन तिथि: 20 फरवरी 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]