सामग्री पर जाएँ

बालेन्द्र शाह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बालेन शाह
बालेन्द्र शाह
शाह का चित्र, 2026

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
27 मार्च 2026
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल
पूर्वा धिकारी सुशीला कार्की (अंतरिम)

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
26 मार्च 2026
पूर्वा धिकारी केपी शर्मा ओली
चुनाव-क्षेत्र झापा 5

पद बहाल
30 मई 2022  18 जनवरी 2026
सहायक सुनिता डंगोल
पूर्वा धिकारी विद्यासुंदर शाक्य
उत्तरा धिकारी सुनिता डंगोल (कार्यवाहक)

जन्म 27 अप्रैल 1990 (1990-04-27) (आयु 35)
काठमाण्डू, नेपाल की राजधानी
जन्म का नाम बालेन्द्र शाह
राजनीतिक दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (2025–)
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
निर्दली (2022–2025)
जीवन संगी सबीना काफले (वि॰ 2018)
शैक्षिक सम्बद्धता VTU (एम टेक्)
पेशा

बालेन्द्र शाह (जन्म 27 अप्रैल 1990) नेपाल के एक संरचना इंजीनियर, पूर्व रैपर एवं राजनेता हैं। २७ मार्च को रामनवमी के दिन वे नेपाल के प्रधानमन्त्री बने। उन्होंने 30 मई 2022 से 18 जनवरी 2026 तक काठमांडू के 15वें मेयर के रूप में कार्य किया।[1] वे काठमांडू के महापौर के रूप में चुने जाने वाले प्रथम निर्दली प्रत्याशी थे। वे 'बालेन शाह' नाम से अधिक जाने जाते हैं।

बालेन शाह सन् 2012 से नेपाली हिप-हॉप उद्योग का हिस्सा रहे हैं। 2022 के स्थानीय चुनाव में, वे नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीजना सिंह और सीपीएन (यूएमएल) के उम्मीदवार और काठमांडू के पूर्व मेयर केशव स्थापित को हराकर महापौर चुने गए थे।[2]

काठमाण्डू के मेयर के रूप में उनके कार्यकाल में अपशिष्ट प्रबंधन और सड़क यातायात नियंत्रण में सुधार आदि कार्य हुए लेकिन अवैध पुनर्वास, अवैध रूप से निर्मित निजी संरचनाओं को ध्वस्त करने और सड़क विक्रेताओं के उत्पीड़न जैसे जटिल मुद्दों पर उनके उग्र दृष्टिकोण के लिए भी अत्यधिक विवादास्पद था।[3] जनवरी 2026 में बालेन शाह ने काठमांडू के महापौर के पद को त्याग दिया और 2026 के आम चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) में शामिल हो गए।[4]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

[संपादित करें]

बालेन शाह का जन्म 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू के नारादेवी में मैथिली मूल के एक परिवार में हुआ था।[5][6][7][8] उनके पिता राम नारायण शाह एक आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं जबकि उनकी माँ का नाम ध्रुवदेवी शाह है। वे उनके सबसे छोटे पुत्र हैं।[9] उनके पिता की नरदेवी आयुर्वेदिक अस्पताल में पदस्थापन के बाद उनके माता-पिता माधेश प्रांत के महोतरी जिले से काठमांडू चले गए।[6]

बालेन शाह ने वी. एस. निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी अपनी 10+2 की शिक्षा पूरी की। उन्होंने हिमालयन व्हाइटहाउस इंटरनेशनल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री (बीई) प्राप्त की।[10] भारत के कर्नाटक राज्य के विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (वीटीयू) से उन्होंने स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री (एमटेक) भी प्राप्त की। उनको काठमांडू विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में 'पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नेवा विरासत संरचनाओं का संरक्षण' विषय पर पीएचडी अध्ययन के लिए केयू शोधकर्ता की फेलोशिप से सम्मानित किया गया था।[9]

संगीत करियर

[संपादित करें]

शाह 2010 के दशक की शुरुआत से नेपाल के हिप-हॉप परिदृश्य से जुड़े रहे हैं।[5][6]

उन्होंने 2012 में अपना पहला एकल गीत "सडक बालक" जारी किया, जिसे उन्होंने नौवीं कक्षा में ही लिखा था। यह गीत शहरी युवाओं की कठिनाइयों को दर्शाता है और इसके माध्यम से उन्होंने नेफोप (नेपाली हिप-हॉप) समुदाय में अपनी पहचान बनाई।[11]

2013 में उनकी लोकप्रियता तब बढ़ी जब उन्होंने यूट्यूब बैटल रैप श्रृंखला Raw Barz में भाग लिया, जिससे उन्हें नेपाल के अंडरग्राउंड हिप-हॉप समुदाय में पहचान मिली।[11]

शाह के संगीत को सामाजिक रूप से जागरूक विषयों के लिए जाना जाता है, जिसमें भ्रष्टाचार, असमानता और नेपाल के शहरी जीवन जैसे मुद्दे शामिल हैं। उनका एक उल्लेखनीय गीत "बलिदान" ('त्याग') है, जिसने राजनीतिक भ्रष्टाचार की आलोचना की और युवा दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुआ। यह गीत ऑनलाइन मंचों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसिद्ध हुआ और उनके राजनीतिक करियर से पहले उनकी सार्वजनिक छवि को मजबूत करने में योगदान दिया।[12]

2025 में शाह ने नेपाली फिल्म Laaj Sharanam के साउंडट्रैक के लिए "Nepal Haseko..." गीत प्रस्तुत किया। इस गीत को उन्होंने स्वयं लिखा, संगीतबद्ध किया और गाया था। यह गीत पहले उनके यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था और बाद में फिल्म के प्रचार के लिए पुनः जारी किया गया। अपने पुनः रिलीज़ के बाद यह शीघ्र ही यूट्यूब के ट्रेंडिंग म्यूजिक चार्ट में शामिल हो गया।[13][14]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

शाह का विवाह सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबीना काफ्ले से हुआ है।[10] वे अपनी पत्नी और पुत्री के साथ टिनकुने के गैरिगाउँ में रहते हैं।[10]

निर्वाचन इतिहास

[संपादित करें]

2022 काठमांडू मेयर चुनाव

[संपादित करें]

साँचा:Election box total validसाँचा:Election box rejected

मेयर चुनाव परिणाम
दल उम्मीदवार मत % ±
निर्दलीय राजनीतिज्ञ बालेन्द्र शाह 61,767 38.6% नया
नेकां सिर्जना सिंह 38,341 24.0% +1.1%
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी–लेनिनवादी) केशव स्थापित 38,117 23.8% -9.1%
निर्दलीय राजनीतिज्ञ सुमन सयामी 13,770 8.6% नया
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी मदन दास श्रेष्ठ 5,770 3.6% नया
अन्य 2,141 1.3%
मतदाता उपस्थिति 191,186 63.68% -9.04%
पंजीकृत मतदाता [en] 300,242 [15] +10.7%

2026 झापा-5 संसदीय चुनाव

[संपादित करें]

साँचा:Election box total validसाँचा:Election box rejected

संसदीय चुनाव परिणाम
दल उम्मीदवार मत % ±
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी बालेन्द्र शाह 68,348 66.79% +54.27%
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी–लेनिनवादी) के.पी. शर्मा ओली 18,734 18.31% -37.3%
श्रम संस्कृति पार्टी समीर तामाङ 9,233 9.02% नया
नेकां मन्धरा चिमरिया 1,821 1.78% -23.51%
अन्य 4,202 4.10% -2.36%
मतदाता उपस्थिति 106,568 63.68%
पंजीकृत मतदाता [en] 163,379

मान्यता

[संपादित करें]

शाह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान तब मिला जब Time पत्रिका ने उन्हें 2023 में अपनी शीर्ष 100 सूची में शामिल किया।[16]

एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उनकी जीत को टिप्पणीकारों ने नेपाल की स्थापित राजनीतिक पार्टियों के प्रभुत्व के लिए चुनौती के रूप में वर्णित किया।[17]

नेपाल के प्रधानमन्त्री के रूप में

[संपादित करें]

35 वर्ष के बालेन शाह 27 मार्च को नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने और शपथ लेने के कुछ घंटों के भीतर ही बालेन ने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई और चार बड़े फैसले लिए जिसने पूरे नेपाल को हिला दिया। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर आरोप है कि पिछले साल हुए जेन जेड आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में कई लोगों की मौत के लिए वे जिम्मेदार थे।

शिक्षा सुधार

[संपादित करें]

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को राजनीति मुक्त करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। शनिवार रात जारी 100 दिन के एक्शन प्लान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में छात्र राजनीति पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही कक्षा 5 तक की परीक्षाएं खत्म कर दी गई हैं और विदेशी नाम वाले संस्थानों को नेपाली नाम अपनाने का आदेश दिया गया है। सरकार के नए फैसले के अनुसार, अब स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े छात्र संगठनों की गतिविधियां पूरी तरह बंद होंगी। इन संगठनों को अपने दफ्तर 60 दिनों के अंदर कैंपस से हटाने होंगे। इसकी जगह सरकार 90 दिनों के भीतर गैर-राजनीतिक स्टूडेंट काउंसिल या वॉयस ऑफ स्टूडेंट्स जैसे प्लेटफॉर्म शुरू करेगी। ये नए मंच सिर्फ छात्रों की समस्याओं, अधिकारों और जरूरतों पर काम करेंगे। सरकार का कहना है कि शिक्षा संस्थान अब राजनीति के अड्डे नहीं, बल्कि सिर्फ पढ़ाई के केंद्र बनेंगे। [18]

भ्रष्टाचार पर प्रहार

[संपादित करें]

बालेन शाह की सुधार योजना में शिक्षा के अलावा प्रशासनिक सुधार भी शामिल हैं। बड़े नेताओं और अधिकारियों की संपत्ति की जांच के लिए 15 दिनों में कमेटी बनाई जाएगी। पहले 2006 के बाद के पदाधिकारियों की जांच होगी, उसके बाद 1991-2006 के मामलों पर नजर डाली जाएगी। हर मंत्रालय को अपना काम तय समय में पूरा करना होगा और रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को देनी होगी। सरकार संविधान में संशोधन पर भी चर्चा के लिए 7 दिनों में पेपर तैयार करेगी।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Balen Shah resigns as mayor to contest March 5 elections". kathmandupost.com (English भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-01-26.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  2. "Abdul Rahaman is the new mayor of Kathmandu Metropolitan City". kathmandupost.com (English भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-01-27.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  3. "From Rap Star to Engineer to Young Mayor Demolishing Swaths of Kathmandu (Published 2023)" (अंग्रेज़ी भाषा में). 2023-05-12. मूल से से 2025-10-05 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2026-01-27.
  4. "Balendra Shah's hint at candidacy heats up Jhapa-5 politics".
  5. 1 2 "Who is Balen Shah? From studying in Karnataka's Belagavi to being Gen Z's preferred pick for Nepal PM". Deccan Herald (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 10 September 2025.
  6. 1 2 3 "'Balen' canes parties with the walking stick". The Kathmandu Post (English भाषा में). 26 May 2022. मूल से से 26 May 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 May 2022.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link) उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; "auto" नाम कई बार भिन्न सामग्री के साथ परिभाषित है
  7. "Who is Balen Shah? From studying in Karnataka's Belagavi to being Gen Z's preferred pick for Nepal PM". Deccan Herald (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-09-10.
  8. "'Balen' canes parties with the walking stick". The Kathmandu Post (English भाषा में). 26 May 2022. मूल से से 26 May 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 May 2022.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  9. 1 2 बेलवासे, अस्मिता (26 May 2022). "काठमाडौँका 'लेन'मा बालेन". Nagarik News (नेपाली भाषा में). मूल से से 27 May 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 May 2022. उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; ":2" नाम कई बार भिन्न सामग्री के साथ परिभाषित है
  10. 1 2 3 सत्याल, मनोज (29 April 2022). "कालो चस्माभित्र लुकेका बालेन शाह". Setopati (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 26 May 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 May 2022.
  11. 1 2 "Balen Shah". अभिगमन तिथि: 2026-01-21 via YouTube.
  12. "Nepali rapper turned mayor is young people's favourite in political crisis". Reuters. अभिगमन तिथि: 2026-01-21.
  13. "Balen's song 'Nepal Haseko' hit YouTube Trending". Republica. 8 August 2024. अभिगमन तिथि: 2026-01-21.
  14. "Balen's 'Laaj Sharanam' OST released". Kathmandu Post. अभिगमन तिथि: 2026-01-21.
  15. "प्रेस विज्ञप्ति" (PDF). Election Commission, Nepal (नेपाली भाषा में). अभिगमन तिथि: 26 May 2022.
  16. "TIME100: Balen Shah". Time. 2023-04-13. अभिगमन तिथि: 2024-01-10.
  17. "Balen Shah's victory and what it means for Nepal's politics". The Kathmandu Post. 2022-05-20. अभिगमन तिथि: 2024-01-10.
  18. नेपाल में बालेन सरकार का शिक्षा सुधार को लेकर बड़ा एक्शन नेपाल में बालेन सरकार का शिक्षा सुधार को लेकर बड़ा एक्शन