बानापुरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बानापुरा
Banapura
{{{type}}}
बानापुरा is located in मध्य प्रदेश
बानापुरा
बानापुरा
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 22°28′23″N 77°29′10″E / 22.473°N 77.486°E / 22.473; 77.486निर्देशांक: 22°28′23″N 77°29′10″E / 22.473°N 77.486°E / 22.473; 77.486
ज़िलाहोशंगाबाद ज़िला
प्रान्तमध्य प्रदेश
देश भारत
जनसंख्या (2001)
 • कुल26,195
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

बानापुरा (Banapura) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद ज़िले में स्थित एक नगर पंचायत है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

बानापुरा होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत है। यहाँ रेल, यातायात एंव बस की सुविधा है। यहाँ शासकीय नेहरू स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय माध्यमिक बालिका शाला, शासकीय माध्यमिक बालक शाला, वार्ड क्रमांक 01 प्राथमिक शाला, वार्ड क्रमाँक 03 प्राथमिक शाला, गंज प्राथमिक शाला जैसे शासकीय पाठशाला है। यहाँ शासकीय कुसुम महाविद्यालय है जो बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से संबद्ध है।

नगर का सांस्कृतिक वातावरण[संपादित करें]

बानापुरा नगर में सांस्कृतिक वातावरण काफी गर्म है। यहाँ सभी धर्म, जाति, संप्रदाय, वर्ग के लोग एक साथ अपने-अपने पर्व को मनातें है। यहाँ एकता शानदार दर्शन होता है।[3]

खेल का क्षेत्र[संपादित करें]

खेल के क्षेत्र में भी बानापुरा नगर ने अपनी छाप छोड़ रखी है। इसका उदाहरण २०१२ में बैतूलत्न सतपुड़ा ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में होशंगाबाद जिले के बानापुरा नगर की टीम ने भोपाल के सहारा क्लब को करारी मात दी। बानापुरा के खिलाडिय़ों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सहारा क्लब भोपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 137 रन बनाए। जवाबी पारी में सिवनी बानापुरा की टीम ने 5 विकेट के नुकसान के बाद 138 रनों का लक्ष्य 19 ओवर में ही हासिल कर लिया।[4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
  3. "घेराबाजी में छाया रहा बानापुरा". DainkBhaskar.com. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जून १५, २०१३.
  4. "बानापुरा ने भोपाल को हराया". DainkBhaskar.com. अभिगमन तिथि जून १५, २०१३.[मृत कड़ियाँ]