सामग्री पर जाएँ

बादल गुप्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बादल गुप्त
जन्म सुधीर गुप्त
1912 (1912)
बिक्रमपुर, बंगाल
मौत 8 दिसम्बर 1930 (आयु 1718)
राइटर्स बिल्डिंग, कलकत्ता
प्रसिद्धि का कारण राइटर्स बिल्डिंग पर आक्रमण

बादल गुप्त (मूल नाम : सुधीर गुप्त  ; 1912-8 दिसंबर 1930) उपनिवेश-विरोधी एक भारतीय क्रांतिकारी थे। दिसंबर 1930 में कलकत्ता के डलहौजी चौक में सचिवालय भवन-राइटर्स बिल्डिंग पर विनय बसु और दिनेश गुप्त के साथ हमले में बादल गुप्त ने भी भाग लिया था।

आररंभिक गतिविधियाँ

[संपादित करें]

बादल गुप्त का जन्म ढाका के बिक्रमपुर क्षेत्र के पूर्व शिमुलिया गाँव में हुआ था, जो अब बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले में है।[1] बादल गुप्त अपने दो चाचा स्वर्गीय धरणीनाथ गुप्ता और नागेंद्रनाथ गुप्ता की क्रांतिकारी गतिविधियों से भी प्रभावित थे, जो अलीपुर बम मामले में शामिल थे और ऋषि अरबिंद घोष के साथ जेल में थे। बादल गुप्त 1928 में बंगाल स्वयंसेवकों (Bengal Volunteers) में शामिल हो गए।[2]

राइटर्स भवन में लड़ाई

[संपादित करें]
राइटर्स भवन पर आक्रमन और बलिदानियों की स्मृति

आजादी के बाद, डलहौजी स्क्वायर का नाम बिनय-बादल-दिनेश की तिकड़ी के नाम पर बी. बी. डी. बाग रखा गया।[3] राइटर्स बिल्डिंग हमले की याद में, पहली मंजिल पर राइटर्स बिल्डिंग की दीवार में एक प्लेट उकेरी गई थी।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Mohanta, Sambaru Chandra (2012). "Gupta, Badal". In Islam, Sirajul; Jamal, Ahmed A. (eds.). Banglapedia: National Encyclopedia of Bangladesh (Second ed.). Asiatic Society of Bangladesh.
  2. Mahotsav, Amrit. "Badal Gupta". Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India (English भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-12-09.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  3. "Bengali movie '8/12 Binay Badal Dinesh' to have its TV premiere". The Times of India. 2022-05-21. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2023-12-09.