बाडलवास
बाडलवास ग्राम सीकर खूड़ मार्ग पर सीकर से २० किमी दक्षिण में स्थित है। यह एक ग्राम पंचायत मुख्यालय है।ये गांव की स्थापना ठाकुर अजित सिंह जी ने ठिकाना दूजोद से आकर की थी।उस समय ये सीकर ठिकाने के अंर्तगत आता था,,इस लिये ठिकाने की सुरक्षा हेतु अजित सिंह जी सीमा पर आकर बसे।इस गांव के पहले राजपत्रित अधिकारी बने कैप्टन सवाई सिंह जी पुत्र ठाकुर सांवत सिंह जी ,,उन्होंने1962, 1965 ओर 1971 युद्ध में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व किया। इस सब के लिये उन्हें भारत के राष्ट्रपति डॉ नीलम संजीव रेड्डी के द्वारा अनुसंशा पत्र प्रदान किया गया
ये गांव गणगौर महोत्सव के लिये आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं जिसमे गणगौर की शोभा यात्रा ठाकुर सांवत सिंह जी रावले से निकाली जाती हैं ,,मेला लगता हैं ऊंट ओर घुड़दौड़ का आयोजन किया जाता हैं।
गांव में शहीद अमरचंद जी का भव्य झुझार मंदिर है जिनके स्थान पर 15 सितंबर को भव्य मेला भरता हैं[1]
बाडलवास | |
|---|---|
| गाँव | |
| देश | |
| राज्य | राजस्थान |
| जिला | सीकर |
| शासन | |
| • सभा | पंचायत |
| ऊँचाई | 435.24 मी (1,427.95 फीट) |
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | 3,248 |
| भाषा | |
| • राजकीय | हिन्दी |
| • मातृ | मारवाड़ी |
| समय मण्डल | आइएसटी (यूटीसी+५:३०) |
| पिन | 332023 |
| दूरभाष कोड | 91-1572 |
| वाहन पंजीकरण | आरजे-23 |
| निकटतम शहर | सीकर |
| सीकर से दूरी | 20 किलोमीटर (12 मील) (भूमि) |
| जयपुर से दूरी | 140 किलोमीटर (87 मील) (भूमि) |
| ग्रीष्मकालीन औसत तापमान | 46-48 °C |
| शीतकालीन औसत तापमान | 0-1 °C |
जनसंख्या आंकड़े
[संपादित करें]कुल परिवारों की संख्या 586 है। बाडलवास गाँव में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की आबादी 446 है जो गाँव की कुल जनसंख्या का 13.73% है। बाडलवास गाँव का औसत लिंग अनुपात 947 है जो राजस्थान राज्य के औसत 928 से अधिक है। जनगणना के अनुसार बाडलवास के लिए बाल लिंग अनुपात 828 है, जो राजस्थान के औसत 888 से कम है।[2]
अवस्थिति
[संपादित करें]सीकर से दक्षिण पश्चिम दिशा में |27|27|42|N|75|05|03|E| निर्देशांक पर स्थित है। ग्राम का कुल क्षेत्रफल 1143 हेक्टेयर है। [3]
इतिहास
[संपादित करें]प्रमुख शिक्षण संस्थान
[संपादित करें]गाँव में कला संकाय से कक्षा 1-12 तक सरकारी स्कूल है।हिन्दी साहित्य, भूगोल व राजनीतिक विज्ञान विषय हैं।
अर्थव्यवस्था
[संपादित करें]बाडलवास | |
|---|---|
| निर्देशांक: 27°27′42″N 75°05′03″E / 27.46167°N 75.08417°Eनिर्देशांक: 27°27′42″N 75°05′03″E / 27.46167°N 75.08417°E |
इन्हे भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ https://web.archive.org/web/20150508061345/http://www.rajpanchayat.gov.in/common/sidelinks/panchayat.htm
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 10 अप्रैल 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 अप्रैल 2019.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 10 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 अप्रैल 2019.