सामग्री पर जाएँ

बांग्लादेशी टका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बांग्लादेशी टका
বাংলাদেশী টাকা
बांग्लादेशी टका के बैंकनोट
ISO 4217
कोडBDT (संख्यात्मक: 050)
उप इकाई0.1
इकाई
चिह्न
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1100पैसा
(बंद)
चिह्न
पैसाp
बैंकनोट
प्रायः उपयोगित2, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500, 1000
दुर्लभतः उपयोगित1
सिक्के
प्रायः उपयोगित৳1, ৳2, ৳5
जनसांख्यिकी
आमुख4 मार्च 1972; 54 वर्ष पूर्व (1972-03-04)
इसकी स्थान लीपाकिस्तानी रुपया
उपयोगकर्ता(एँ) बांग्लादेश
जारी
केंद्रीय बैंकबांग्लादेश बैंक
मुद्रकद सिक्युरिटी प्रिंटिंग कॉर्पोरेशन (बांग्लादेश) लिमिटेड
जालस्थलwww.spcbl.org.bd
टकसालद सिक्युरिटी प्रिंटिंग कॉर्पोरेशन (बांग्लादेश) लिमिटेड
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति9.41%
स्रोतBBS, अगस्त 2021[1]

बांग्लादेशी टका (बंगाली: টাকা; चिह्न: ; कोड: BDT) बांग्लादेश की आधिकारिक मुद्रा है।

৳10 या इससे अधिक मूल्य के बैंक नोटों को बांग्लादेश बैंक द्वारा जारी और नियंत्रित किया जाता है जबकि ৳1, ৳2 और ৳5 के बैंक नोटों को जारी करने की जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार के वित्त मंत्रालय की है। ৳1 को 100 पोइशा (पैसा) में विभाजित किया गया है।

व्युत्पत्ति

[संपादित करें]
15वीं शताब्दी के बंगाल सल्तनत में सिंह प्रतीक के साथ चाँदी का एक टका

टका शब्द की उत्पत्ति 'टंका' शब्द से हुई है जो मूलत पुरानी तुर्की भाषा के शब्द 'तमगा' से आया है और जिसका अर्थ मुद्रा या मोहर होता है। एक समय में तुर्की दिल्ली सल्तनत की भाषा थी। पूरे बंगाल क्षेत्र में हमेशा से ही इस शब्द का प्रयोग मुद्रा के लिए होता रहा है। 14वीं शताब्दी में, इब्न बतूता ने पाया कि बंगाल सल्तनत में बंगाली लोग सोने और चाँदी के सिक्कों को दीनार की बजाय टका कहते थे।

बांग्ला में टका शब्द का प्रयोग सभी प्रकार की मुद्राओं, सिक्कों या नोटों के लिए होता है। भारतीय रुपये को भी भारत के पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा राज्यों में टका ही कहा जाता है। असम में इसे 'टौका' और ओड़िशा में इसे 'टौंका' कहा जाता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Inflation". Bangladesh Bank. मूल से से 8 February 2022 को पुरालेखित।.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]