बशीर अहमद (गायक)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

बशीर अहमद (बांग्ला: বশির আহমেদ: बशिर आहमेद) (१२ अप्रैल १९४० – १९ अप्रैल २०१४) लॉलीवुड में बांग्लादेशी पार्श्व गायक थे। उनका जन्म १९४० में कोलकाता में हुआ। उन्होंने १५ वर्ष की आयु में गायन का कार्य आरम्भ कर दिया था। उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी मीना बशीर भी एक अग्रणी गायिका हैं। दिल्ली मूल के परिवार में जन्मे बशीर ने कोलकाता में उस्ताद बेलायत हुसैन से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद वो मुम्बई आ गये और बड़े ग़ुलाम अली खान से शिक्षा प्राप्त की। १९६० में वो ढाका चले गये। १९ अप्रैल २०१४ को उनका निधन हो गया।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Legendary singer Bashir Ahmed laid to eternal rest" [महान गायक बशीर अहमद अनन्त आराम पर] (अंग्रेज़ी में). बीडी न्यूज़ 24. २० अप्रैल २०१४. मूल से 2 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ अप्रैल २०१४.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]