बरेली छावनी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बरेली छावनी
छावनी
सेंट स्टीफेंस चर्च, बरेली छावनी
सेंट स्टीफेंस चर्च, बरेली छावनी
बरेली छावनी is located in उत्तर प्रदेश
बरेली छावनी
बरेली छावनी
Location in Uttar Pradesh, India
निर्देशांक: 28°21′50″N 79°24′54″E / 28.364°N 79.415°E / 28.364; 79.415निर्देशांक: 28°21′50″N 79°24′54″E / 28.364°N 79.415°E / 28.364; 79.415
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
जनपदबरेली
संस्थापकब्रिटिश भारतीय सेना
शासन
 • प्रणालीMunicipal
 • सभाभारतीय सेना
क्षेत्र17.12 किमी2 (6.61 वर्गमील)
जनसंख्या (2011)
 • कुल30,003
 • घनत्व1,800 किमी2 (4,500 वर्गमील)
भाषाएँ
 • आधिकारिकहिन्दी, उर्दू
समय मण्डलआइएसटी (यूटीसी+5:30)
वाहन पंजीकरणयूपी 25
वेबसाइटcbbareilly.org

बरेली छावनी उत्तर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित एक छावनी नगर है।

इतिहास[संपादित करें]

बरेली नगर, और पूरा रुहेलखंड क्षेत्र १८०१ में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के आधिपत्य में आया था। इसके पश्चात १८११ में बरेली छावनी की स्थापना हुई।[1] इसी समय में नगर के दक्षिण में एक छोटे से किले का निर्माण किया गया था, और कुछ साल बाद, छावनी क्षेत्र में पूरे नगर की तुलना में कहीं अधिक इमारतें थीं।[2]

१८५७ के भारतीय विद्रोह में बरेली नगर ने एक प्रमुख भूमिका निभाई, और इसके परिणामस्वरूप छावनी को बड़ी क्षति पहुंची। जब १८५८ में बरेली पर अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया, तो छावनी क्षेत्र में नियमित ब्रिटिश सैनिकों को तैनात किया गया था। उस समय छावनी क्षेत्र मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित था; भारतीय इन्फैंट्री लाइन पूर्वी भाग में थी, ब्रिटिश इन्फैंट्री लाइन और एक भारतीय बटालियन मध्य भाग में थी, जबकि आर्टिलरी लाइन छावनी के पश्चिमी भाग में तैनात थी।[3]

भूगोल[संपादित करें]

फूल बाग, बरेली छावनी

बरेली छावनी १७.१२ वर्ग किलोमीटर (६.६१ वर्ग मील) के क्षेत्रफल में फैली हुई है।[4] यह चारों तरफ से बरेली नगर से घिरी हुई है और नगर के केंद्र के दक्षिण में स्थित है। इसके उत्तर में सिविल लाइंस, दक्षिण में कांधरपुर, चनेहटी और ठिरिया निज़ावत खाँ, और इसके पूर्व में नकटिया और भरतौल स्थित हैं जबकि एक रेलवे लाइन इसे पश्चिम में सुभाष नगर कालोनी से अलग करती है। छावनी में फूल बाग गार्डन और आर्मी इकोलॉजिकल पार्क एंड ट्रेनिंग एरिया (एप्टा) (जिसमें एक गोल्फ कोर्स भी है) सहित कई हरित क्षेत्र स्थित हैं।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

ऐतिहासिक जनसंख्याएं
वर्ष जन.
1931 9,852 एक्स्प्रेशन त्रुटि: < का घटक नहीं मिला
1941 12,162 23.4%
1951 13,404 10.2%
1961 13,205 −1.5%
1971 18,270 38.4%
1981 25,957 42.1%
1991 26,689 2.8%
2001 28,038 5.1%
2011 30,003 7.0%
Source: District Census Handbook Bareilly[4]

२०११ की भारत की जनगणना के अनुसार,[4] बरेली छावनी की जनसंख्या ३०,००३ है। पुरुष कुल जनसंख्या का ५९.१% और महिलाएं ४०.९% हैं।[5] बरेली छावनी की औसत साक्षरता दर ८७.९१% है, जो राष्ट्रीय औसत ५९.५% से अधिक है; ९२.५४% पुरुष और ८१.०९% महिलाएं साक्षर हैं। १०.४५% जनसंख्या की आयु ६ वर्ष से कम है।

प्रमुख इकाइयाँ / संरचनाएँ[संपादित करें]

आवागमन[संपादित करें]

बरेली कैंट रेलवे स्टेशन

बरेली छावनी दिल्ली और लखनऊ से २५० किलोमीटर (१६० मील), आगरा से २२० किलोमीटर (१४० मील) और नैनीताल से १४५ किलोमीटर (९० मील) की दूरी पर स्थित है। बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: बीई) छावनी की पश्चिमी सीमा के पास स्थित है, जबकि बरेली कैंट रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: बीआरवाईसी) इसके दक्षिण में स्थित है। बरेली सैटेलाइट बस अड्डा छावनी की पूर्वी सीमा के पास स्थित है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "UP elections 2017: Six Cantonment Assembly seats become force to reckon with". News Nation English (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 6 May 2020.
  2. Lal, Hira (1987). City and Urban Fringe: A Case Study of Bareilly (अंग्रेज़ी में). Concept Publishing Company. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7022-190-6. अभिगमन तिथि 18 February 2020.
  3. Kudaisya, Gyanesh (2006). Region, Nation, "Heartland": Uttar Pradesh in India's Body Politic (अंग्रेज़ी में). SAGE Publishing India. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-5280-542-6. अभिगमन तिथि 7 February 2020.
  4. District Census Handbook Bareilly Part-A (PDF). Lucknow: Directorate of Census Operations, Uttar Pradesh. पृ॰ 692.[मृत कड़ियाँ]
  5. "Bareilly Cantonment (Bareilly, Uttar Pradesh, India) - Population Statistics, Charts, Map, Location, Weather and Web Information". www.citypopulation.de. अभिगमन तिथि 6 May 2020.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]