बनारसी बाग, लखनऊ
Jump to navigation
Jump to search
बनारसी बाग लखनऊ में स्थित है। वास्तव में यह एक चिड़ियाघर है। इसका पूर्व नाम प्रिंस ऑफ वेल्स ज़ूलॉजिकल गार्डन है। स्थानीय लोग इस चिड़ियाघर को बनारसी बाग कहते हैं। यहां के हरे भरे वातावरण में जानवरों की कुछ प्रजातियों को छोटे पिंजरों में रखा गया है। चिड़ियाघर में ही एक सरकारी संग्रहालय है जहां बहुत-सी ऐतिहासिक वस्तुएं देखी जा सकती हैं। मथुरा से लाई गई पत्थरों की मूर्तियों का संग्रह और रानी विक्टोरिया की मूर्ति देखने में बेहद आकर्षक है। संग्रहालय में मिस्र की एक ममी भी रखी हुई है जो पर्यटकों के बीच आकर्षक का केन्द्र रहती है।