बनवारी लाल शर्मा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


बनवारीलाल शर्मा ( २० मई १९३५ - २६ सितम्बर २०१२) एक प्रसिद्ध गाँधीवादी, जाने-माने गणितज्ञ, पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष - गणित, इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा आजादी बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक थे। डा0 शर्मा का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जिला आगरा में टूण्डला के पास बंथल गांव में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव में तथा आगे की शिक्षा इलाहाबाद में हुई। डा0 शर्मा ने पेरिस यूनीवर्सिटी से डाक्टरेट की उपाधि ग्रहण की और अन्तर्राष्ट्रीय गणित परिषद के 6 वर्ष तक अध्यक्ष भी रहे। वे आजादी बचाओ आन्दोलन के प्रखर वक्ता थे, जो देश भर में भ्रमण करते थे और विभिन्न आर्थिक-सामाजिक विषयों पर भाषण देते थे। इसके अतिरिक्त वे आम लोगों एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर बहुराष्ट्रिय कम्पनियों के विरुद्ध आन्दोलन एवं विरोध प्रदर्शन भी करते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में स्वतंत्रता की रक्षा हेतु 19 माह जेल में भी गुजारे और अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखीं। प्रो॰ बनवारी लाल शर्मा नई आजादी उद्घोष नामक पत्रिका के सम्पादक थे। नई आजादी उद्घोष पत्रिका देश में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के खिलाफ आन्दोलन की सर्वाधिक प्रसार वाली पत्रिका है जिसे हिन्दी के अलावे अंग्रेजी में भी प्रकाशित किया जाता है। प्रो॰ शर्मा ने बहुराष्ट्रीय उपनिवेशवाद के खिलाफ दुनियां में चल रहे आन्दोलनों के कई साहित्य का भी अनुवाद किया है। उनके पसन्द की पुस्तकों में ग्लोबल कान्सपिरेसी (लेखक.निकोला एम निकोलोव), ह्नेन कारपोरेशन रूल्स द वर्ल्ड (लेखक. डेविड कार्टन) आदि प्रमुख हैं। प्रो॰ शर्मा ने इन पुस्तकों का हिन्दी में अनुवाद भी किया और आज यह पुस्तकें देशभर में आन्दोलनकारियों की पसन्दीदा पुस्तकों में शुमार है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अन्तिम समय में प्रो॰ शर्मा के अन्तिम वाक्य थे- ‘‘धोखेबाजों से सावधान रहना, देश के स्वाभिमान की रक्षा अपने प्राणों से भी ज्यादा जरूरी हैं।’’ उनका निधन 26 सितम्बर, 2012 को चंडीगढ़ में हुआ था।

[1] [2] [3] [4] [5] [6] [7] [8] [9] [10] [11] [12] [13] [14] [15] [16]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Times of India Allahabad dated 27-9-2012, News related to demise of Banwarilal Sharma". मूल से 23 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2015.
  2. [(http://www.gktoday.in/professor-banwarilal-sharma-passed-away/ Archived 2015-07-08 at the वेबैक मशीन), Information related to demise of Banwarilal Sharma]
  3. "Dr. Banwarilal Sharma's speech on Kishan Pattnaik and Globalisation Published on 24 Oct 2012". मूल से 25 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2015.
  4. "Achieving Goals through Gandhian Approach, my own experiments:Dr. Banwari Lal Sharma, Gandhian, Founder: Azadi Bachao Andolan Day 02 10 Banwari Lal sharma 001". मूल से 1 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2015.
  5. "Achieving Goals through Gandhian Approach, my own experiments:Dr. Banwari Lal Sharma, Gandhian, Founder: Azadi Bachao Andolan Day 02 10 Banwari Lal sharma 002". मूल से 25 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2015.
  6. "Current Affairs Information". मूल से 3 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2015.
  7. "प्रो. बनवारीलाल शर्मा : एक आंदोलनकारी का अचानक चले जाना". मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2015.
  8. "पूर्व प्रोफेसर बनवारीलाल शर्मा के निधन पर जताया शोक". मूल से 25 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  9. "पूंजीवाद में डूबता भारत". मूल से 3 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2015.
  10. "बनवारीलाल शर्मा को श्रद्धांजलि". मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2015.
  11. "आजादी बचाओ आंदोलन". मूल से 10 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2015.
  12. "स्वराज के मूर्तिमान् रूप थे प्रो. बनवारी लाल शर्मा (नैनीताल समाचार)". मूल से 10 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  13. "गांधीवादी विचारक प्रो. बनवारी लाल शर्मा नहीं रहे (अमर उजाला)". मूल से 20 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2015.
  14. "NAPM का बनवारी लाल शर्मा जी के संघर्षपूर्ण जीवन को सत् सत् नमन और भावभीनी श्रधांजलि". मूल से 20 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2015.
  15. "नहीं रहा आजादी बचाओ आंदोलन का जनक (विस्फोट)". मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  16. "स्वराज विद्यापीठ". मूल से 20 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2015.