सामग्री पर जाएँ

बखचीसराय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बखचीसराय
शहर
बखचीसराय महल
चुफुत-क़ले
एस्की द्युर्बे
ज़िन्ज़िर्ली मदरसा
Coat of arms of बखचीसराय
कुल चिह्न
निर्देशांक: 44°45′10″N 33°51′39″E / 44.75278°N 33.86083°E / 44.75278; 33.86083निर्देशांक: 44°45′10″N 33°51′39″E / 44.75278°N 33.86083°E / 44.75278; 33.86083
देश यूक्रेन (रूस के कब्जे में)
स्वायत्त गणराज्यक्रीमिया (विधि सम्मत)
ज़िलाबखचीसराय ज़िला (विधि सम्मत)
संघीय विषयक्रीमिया (वास्तविक नियंत्रण)
स्थापना1532[1]
संस्थापकसाहिब प्रथम गिराय
ऊँचाई300 मी॰ (980 फीट)
जनसंख्या (2014)
 • कुल27,448
समय मण्डलMSK (UTC+3)
डाक कोड298400 — 298408
दूरभाष कोड+7-36554
जलवायुCfa

बखचीसराय यूक्रेन के क्रीमिया स्वायत्त गणराज्य में स्थित एक शहर है।[2] यह शहर बखचीसराय ज़िले का प्रशासनिक केंद्र के साथ साथ क्रीमिया ख़ानत की राजधानी भी हैं। शहर का मुख्य आकर्षण का केंद्र बखचीसराय महल है जिसे हंसाराय महल भी कहते है। यह क्रीमिया ख़ानत का आज तक सुरक्षित बचा हुआ एकमात्र महल है जिसे अब संग्रहालय के रूप में पर्यटकों के लिए खोला गया है।

बखचीसराय शहर सिम्फ़ेरोपोल से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में चुरुक-सुव नदी की एक संकरी घाटी में स्थित है। यह नदी काचा नदी की सहायक नदी है और शहर क्रीमिया पर्वतों की उत्तर-पश्चिमी ढलान पर बसा है।[3] शहर का ऐतिहासिक हिस्सा चुरुक-सुव नदी की घाटी के साथ लगभग 4 किलोमीटर लंबाई में फैला हुआ है। बखचीसराय के आसपास पहाड़ी और चट्टानी भूभाग देखने को मिलता है,जहाँ चुफुत-क़ले जैसे ऐतिहासिक स्थल भी स्थित हैं।[3]

जनसंख्या और जलवायु

[संपादित करें]
ऐतिहासिक जनसंख्या
वर्ष जन. %±
1897 12,959 —
1930 10,450 −19.4%
1939 10,891 4.2%
1989 25,363 132.9%
2006 26,400 4.1%
2011 26,215 −0.7%
Source: [4]

2014 में बखचीसराय की जनसंख्या 27,448 थी।[5] 2001 की जनगणना में शहर की जनसंख्या लगभग 26,700 थी, जिसमें रूसी, क्रीमिया तातार और यूक्रेनी प्रमुख समुदाय थे।[5] 2014 की जनगणना के अनुसार शहर में रूसी 59.2%, क्रीमिया तातार 22.5%, यूक्रेनी 10.1% और तातार 3.8% थे।[5] 2021 में शहर की अनुमानित जनसंख्या लगभग 28,600 थी।[5] बखचीसराय क्रीमिया पर्वतों की उत्तर-पश्चिमी ढलान पर स्थित है और इसकी जलवायु आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय (Cfa) है।[5]

शहर में इतिहास और वास्तुकला की दृष्टि से महत्वपूर्ण कई इमारतें हैं। इनमें तातार ख़ानों का महल भी शामिल है, जिसे 1519 में बनाया गया था।[6] बखचीसराय का उल्लेख ऐतिहासिक दस्तावेज़ों में 1502 से ही मिलता है। 1532 में क्रीमिया के ख़ान साहिब प्रथम गिराय ने यहाँ अपना निवास बनाया। इसके बाद यह क्रीमिया ख़ानत की राजधानी और क्रीमिया तातार लोगों के राजनीतिक तथा सांस्कृतिक जीवन का प्रमुख केंद्र बन गया।[3] 2014 में क्रीमिया पर रूसी कब्ज़े के बाद से बखचीसराय रूस के कब्ज़े में है।[7]

ऐतिहासिक स्थल और वास्तुकला

[संपादित करें]

बखचीसराय में कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनमें बखचीसराय महल, चुफुत-क़ले और सालाचिक परिसर प्रमुख हैं। इन स्मारकों ने क्रीमियाई तातारों के राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।[8] बखचीसराय को 24 सितंबर 2012 को यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। इसमें बखचीसराय महल, चुफुत-क़ले और सालाचिक जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं।[8]

चित्र दीर्घा

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Bakhchisaray - Bakhchisaray Khan Palace". मूल से से 2012-10-29 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2012-12-11.
  2. ↑ "Bakhchysarai".
  3. 1 2 3 "Bakhchysarai". Internet Encyclopedia of Ukraine. अभिगमन तिथि: 24 August 2026.
  4. ↑ "Демоскоп Weekly - Приложение. Справочник статистических показателей".
  5. 1 2 3 4 5 "Bakhchysarai". Internet Encyclopedia of Ukraine. अभिगमन तिथि: 24 August 2026.
  6. ↑ "Bakhchysaray". Encyclopaedia Britannica. अभिगमन तिथि: 24 August 2026.
  7. ↑ "20 February – The Official Start Date of the Occupation of the Crimean Peninsula". Mission of the President of Ukraine in the Autonomous Republic of Crimea. 20 February 2026. अभिगमन तिथि: 24 August 2026.
  8. 1 2 "The historical surroundings of Crimean Khans' capital in Bakhchysarai". UNESCO World Heritage Centre. 24 September 2012. अभिगमन तिथि: 24 August 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]