बंशीधर पाण्‍डेय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बंशीधर पाण्‍डेय

विधायक - 258 - भदोही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर प्रदेश व ज्ञानपुर विधानसभा से निर्वाचित हुए
कार्यकाल
1962 से 1967 व 1969 से 1974 तक

जन्म बेरवाँ पहाड़पुर भदोही
मृत्यु 15 दिसंबर 2003
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू

बंशीधर पाण्‍डेय, उत्तर प्रदेश के एक प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे। वह भारत की भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं उत्तर प्रदेश की भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी के बेहद विश्वसनीय माने जाते थे। वह भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त की तीसरी विधानसभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के 258 - भदोही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। [1] वह ज्ञानपुर विधानसभा से भी 1969 से 1974 तक विधायक रहे। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में प्रभावी मंत्री रहे । वे उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय सचिव व पंचायतराज मंत्री रहे। वंशीधर पांडेय जी बहुत ही सादा जीवन व्यतीत करते थे।

  1. "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से 10 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.