सामग्री पर जाएँ

बंगाल सेना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बंगाल सेना द्वारा इस्तेमाल करा जाने वाला ध्वज।

बंगाल सेना (अंग्रेज़ी: Bengal Army) बंगाल प्रेसीडेंसी की सेना थी। बंगाल प्रेसीडेन्सी, कंपनी राज की तीन प्रेसीडेंसियों में से एक थी।

बाकी प्रेसीडेंसी सेनाओं के सहित, बंगाल सेना पर नियंत्रण का अधिकार ईस्ट इण्डिया कम्पनी को था। 1857 की क्रांति के बाद ये अधिकार ईस्ट इण्डिया कम्पनी से हटकर ब्रिटिश क्राउन को मिल गया।

1895 में, अन्य प्रेसीडेंसी सेनाओं के सहित, बंगाल सेना को भी ब्रिटिश भारतीय सेना में मिला दिया गया तथा ब्रिटिश राज में एक नई सेना का निर्माण हुआ।

उतपत्ति

19 शताब्दी में बंगाल सेना

बंगाल सेना की उत्पत्ति एक यूरोपीय सैन्य-दल (रेजिमेंट) से हुई थी जो कि 1756 में बसाया गया था।

ईस्ट इण्डिया कम्पनी के नियंत्रण में

सन् 1757 में, पहली इकाई बंगाली सिपाहियों से लाल पल्टन बटालियन के रूप में बनाई गई थी। बंगाल सेना में भर्ती किए गए सैनिक बंगाल के नवाब की सेना एवं अवध के नवाब की सेना में पहले ही सेवा में थे जिनको मिला-जुला के "पूरबिया" कहते थे। सारे सैनिकों को ब्रिटिश सेना के साथ ट्रेन कराया जाता था।