सामग्री पर जाएँ

फ्लुऑक्सेटिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

फ्लुऑक्सेटिन (fluoxetine) एक मानसिक तनाव की दवा है जो चयनात्मक सेरोटोनिन पुनः अवशोषण अवरोधक (SSRI) वर्ग की होती है।[1] इसे प्रोज़ैक (Prozac) सहित ब्रांड नाम से बेचा जाता है। इसका उपयोग प्रमुख अवसादजन्य विकार, घबराहट, मनोग्रसित–बाध्यता विकार (OCD), आतंक विकार, प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक विकार और बूलिमिया नर्वोसा के उपचार के लिए किया जाता है। यह किशोरों और 8 वर्ष और उससे ऊपर के बच्चों में प्रमुख अवसादजन्य विकार के उपचार के लिए भी स्वीकृत है।[2] इसका उपयोग शीघ्रपतन के उपचार के लिए भी किया गया है। फ्लुओक्सेटिन को मुँह द्वारा लिया जाता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Fluoxetine Hydrochloride". The American Society of Health-System Pharmacists. 8 दिसम्बर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2 दिसम्बर 2015.
  2. "Depressive Disorders in Children and Adolescents – Pediatrics". Merck Manuals Professional Edition. अभिगमन तिथि: 25 दिसम्बर 2020.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]