फ्लिपकार्ट
| कंपनी प्रकार | सहायक कंपनी |
|---|---|
| उद्योग | ई-वाणिज्य |
| स्थापित | 2007 |
| स्थापक | |
| मुख्यालय | |
सेवा क्षेत्र | भारत |
प्रमुख लोग | कल्याण कृष्णामुर्ति (सीईओ)[1] |
| सेवाएँ | ऑनलाइन क्रय |
| आय | |
शुद्ध आय | |
कर्मचारियों की संख्या | 22,000 (मिंत्रा रहित)[2] (जनवरी 2024) |
| मूल कंपनी | वॉलमार्ट (~85%)[3] |
| सहायक |
|
| वेबसाइट | flipkart |
| टिप्पणियाँ / संदर्भ वित्तीय स्थिति 31 मार्च 2024 के अनुसार [update][4] | |
फ्लिपकार्ट भारत में स्थित एक ई-कॉमर्स कम्पनी है, जिसका मुख्यालय बंगलौर में स्थित है। इसकी शुरुआत 2007 में सचिन बंसल और बिनी बंसल ने एक ऑनलाइन स्टोर के रूप में की थी, जिसमें मूल रूप से पुस्तकें बेची जाती थी। बाद में इसमें अन्य कई तरह के वस्तुओं को बेचा जाने लगा।
2018 में अमेरीकी कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी ₹1.07 लाख करोड़ में खरीद कर इसका अधिग्रहण किया।
इतिहास
इसकी शुरुआत 2007 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के स्नातक की उपाधि प्राप्त सचिन बंसल और बिनी बंसल ने की थी। कंपनी द्वारा शुरुआत में ऑनलाइन पुस्तकें बेचे जाते थे और इसकी पूरे देश में डिलिवरी भी की जाती थी। धीरे धीरे इन्हें कामयाबी मिलती गई और 2008 में इन्हें हर दिन 100 से ज्यादा ऑर्डर आने लगे थे। इसके बाद 2010 में फ्लिपकार्ट ने बैंगलोर में स्थित पुस्तक ढूँढने वाली सेवा "वीरीड" को लूलू.कॉम से खरीद लिया।
9 मई 2018 को अमेरिका की बहुराष्ट्रीय खुदरा कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी, ₹1.07 लाख करोड़ रूपये में खरीद कर उसका अधिग्रहण कर लिया है।[5] साउथ अफ्रीका की इंटरनेट और एंटरटेनमेंट कंपनी नैसपर्स ने भी फ्लिपकार्ट में अपनी कुल 11.18 फीसदी हिस्सेदारी को वॉलमार्ट को बेच दिया है। नैसपर्स ने यह सौदा ₹14,740 करोड़ रुपये में किया है।[6]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ "Kalyan Krishnamurthy to be Flipkart's new CEO; Sachin Bansal to remain group chairman". द इकॉनोमिक टाइम्स. 10 जनवरी 2017.
- ↑ "Flipkart layoffs: Company plans to fire 1,100-1,500 employees, says report". बिजनेस टुडे. 8 जनवरी 2024. अभिगमन तिथि: 25 फ़रवरी 2025.
- ↑ यादव, पूजा (18 मार्च 2024). "Flipkart Valuation Declines Over INR 41,000 Cr In Two Years". Inc42 (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 25 फ़रवरी 2025.
- ↑ "E-commerce major Flipkart narrows loss to Rs 4,248 crore in FY24". बिजनेश स्टैण्डर्ड. अभिगमन तिथि: 28 अक्टूबर 2024.
- ↑ क्रियांशु सारस्वत (2018). "भारत में हुई सबसे बड़ी ई-कॉमर्स डील, वॉलमार्ट ने 1 लाख करोड़ में फ्लिपकार्ट को खरीदा". जी न्यूज़. 11 मई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 मई 2018.
- ↑ दुबे, राजीव (2018). "बिक गया Flipkart, वॉलमार्ट ने ₹1 लाख करोड़ रुपये में खरीदा". आज तक. 11 मई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 मई 2018.