फ्रीमार्टिन
दिखावट
फ्रीमार्टिन गाय में एक जन्मजात स्थिति है, जो तब होती है जब गाय जुड़वां बच्चों को जन्म देती है – जिसमे एक नर (बैल) और एक मादा (गाय हो )। इस स्थिति में, मादा बछड़ी बांझ (स्टेराइल) हो जाती है क्योंकि दोनों बच्चों के बीच अपरा का जुड़ाव होने की वज़ह से प्रजनन करने में असमर्थ होती है।[1] जब जुड़वां बछड़े (एक नर और एक मादा) गर्भ में एक ही प्लेसेंटा (गर्भनाल) साझा करते हैं, तो उनके खून का आपस में लेन-देन होता है। इस दौरान, नर बछड़े से मादा बछड़ी में कुछ हार्मोन स्थानांतरण हो जाते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से एंटी-मुलरियन हार्मोन (AMH) और टेस्टोस्टेरोन शामिल होते हैं। जिसके कारण मादा बछड़ी के जनन अंग अल्पविकसित रह जाती है। जो आगे चलकर बच्चे पैदा नहीं कर सकती है लेकिन नर (बैल) सामान्य होता है वह आगे चलकर प्रजनन करता है।[2]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Freemartin: A Heifer Calf Born as a Twin to a Bull Calf | Panhandle Agriculture" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-02-19.
- ↑ "What Is a Freemartin Cow? Causes, Characteristics & Facts - The Rajasthan Express" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-02-18. अभिगमन तिथि: 2025-02-19.