सामग्री पर जाएँ

फ्रीज़ियन घोड़ा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फ्रीज़ियन घोड़ा

फ्रीज़ियन घोड़ा अथवा फ्रीशियाई घोड़ा एक घोड़ों की एक नस्ल है जिसकी उत्पत्ति नीदरलैंड्स के उत्तरी भाग में स्थित फ्राइसलैंड में हुई थी। यह नस्ल कई बार लगभग विलुप्ति के कगार पर पहुँच चुकी है। यह एक बोझा ढोने वाली नस्ल भी मानी जाती है और आधुनिक समय में इसका उपयोग सवारी तथा रथ या बग्घी चलाने के लिए किया जाता है। फ्रीज़ियन घोड़ा अपने पूरी तरह काले रंग, लंबी बहती अयाल और पूँछ, पैरों पर बालों की झालर, ऊँचा सिर और उच्च उठाव वाले चाल-ढाल के लिए प्रसिद्ध है।

विशेषता

[संपादित करें]

फ्रीज़ियन घोड़ा पूरी तरह काले रंग का होता है। इसकी ऊँचाई औसतन 15 से 16 हाथ (लगभग 60 से 64 इंच या 152 से 163 सेंटीमीटर) होती है और इसका वज़न 1,250 से 1,450 पाउंड तक हो सकता है। यह नस्ल सघन और मांसल शरीर वाली होती है, जिनकी हड्डियाँ बहुत मजबूत होती हैं। इन घोड़ों की लंबी-धनुषाकार गर्दन, छोटे कान, और लंबा-सीधा सिर होता है। इनके कंधे और पिछले हिस्से ढलान वाले होते हैं और पूँछ नीचे की ओर होती है। इनके पैर छोटे लेकिन मजबूत होते हैं और निचले हिस्से पर लंबे बाल होते हैं। इनकी अयाल और पूँछ घनी और लंबी होती है। यह घोड़ा सक्रिय, ऊर्जावान और तत्पर होता है, लेकिन साथ ही शांत और विनम्र स्वभाव का भी होता है।[1][2][3][4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Porter, Valerie; Alderson, Lawrence; Hall, Stephen J. G.; Sponenberg, D. Phillip. Mason's World Encyclopedia of Livestock Breeds and Breeding, 2 Volume Pack (अंग्रेज़ी भाषा में). CABI. ISBN 978-1-84593-466-8. अभिगमन तिथि: 18 अक्टूबर 2025.
  2. Breed description. मूल से से 9 मार्च 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 अक्टूबर 2025.
  3. पेज, विलियम (अगस्त 1998). "The "Chestnut Gene"" (PDF). फहाना.
  4. गैर्ट्स, आरएचजेजे (April 2000). "The More Detailed Look At the Chestnut Factor" (PDF). द इंटरनेशनल फ्रीसो. 3 (2).