सामग्री पर जाएँ

फ्रांस की राजशाही

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फ्रांस की राजशाही

फ्रांस की राजशाही एक व्यापक शब्द है। जो फ़्रांस और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रयुक्त होता है जो फ़्रांस के राजा के नियंत्रण में थे। यह फ़्रांस और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए मध्ययुग और प्रारंभिक आधुनिक काल में प्रयुक्त नाम है। उच्च मध्य युग से लेकर 1848 तक विघटन के दौरान यह यूरोप के सबसे शक्तिशाली राज्यों में से एक था। यह एक प्रारंभिक औपनिवेशिक शक्ति भी थी। एशिया और अफ्रीका में इसके उपनिवेश थे।

फ्रांस की राजशाही कैरोलिंगियाई राजशाही के पश्चिमी फ्रैन्किश क्षेत्र विकसित हुआ जिसे वर्दन की संधि (843) के बाद चार्ल्स द बाल्ड को सौंप दिया गया था। कैरोलिंगियाई राजशाही की एक शाखा 987 ई. तक शासन करती रही। उच्च मध्य युग तक यह क्षेत्र फ्रांसिया तथा इसका शासक रेक्स फ्रैंकोरम (फ्रैंक्स का राजा) के नाम से जाना गया। आधिकारिक तौर पर 1204 से स्वयं को रेक्स फ्रैंसी (फ्रांस का राजा) कहने वाला पहला राजा फिलिप द्वितीय था। तब से फ्रांस पर लगातार वैलोइस और बॉर्बन के अधीन कैपेटियाइयों का आधिपत्य रहा। वर्ष 1792 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान राजशाही को समाप्त कर दिया गया। फ्रांस की राजशाही 1284–1328 तथा 1572–1620 तक दो बार नवारे की राजशाही के नियंत्रण में रही। इसके बाद नवारे की संस्थाओं को समाप्त कर उसे पूरी तरह से फ्रांस में मिला लिया गया लेकिन फ्रांस के राजा बाद में भी "नवारे के राजा" कहलाते रहे।[1]

लोयर, सीन और अन्य अंतर्देशीय जलमार्गों पर वाइकिंग डाकुओं के आक्रमण बढ़ गए। चार्ल्स द सिंपल (898-922) के शासनकाल के दौरान स्कैंडिनेविया के रोलो के नेतृत्व में वाइकिंग्स पेरिस से नीचे की ओर सीन नदी के किनारे एक क्षेत्र में बस गए, जिसे नॉर्मंडी के नाम से जाना गया।[2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. प्राइस, रोजर (2005). अ कंसाइज़ हिस्ट्री ऑफ़ फ्रांस (2., 3. pr ed.). कैंब्रिज: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रैस. p. 30. ISBN 9780521844802. अभिगमन तिथि: 20 जनवरी 2025.
  2. जिम, ब्राडबरी (2007). द कैपेटियंस: किंग ऑफ़ फ्रांस 987-1328. ब्लूम्सबरी एकैडमिक्स. ISBN 9781852855284.