सामग्री पर जाएँ

फ्रांसीसी नई लहर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फ्रांसीसी नई लहर की फ़िल्में — द 400 ब्लोज़, शूट द पियानो प्लेयर और जूल्स एंड जिम — के अमेरिकी री-रिलीज़ के दौरान एक पोस्टर।

फ्रांसीसी नई लहर (अंग्रेज़ी: French New Wave; फ़्रांसीसी: Nouvelle Vague) 1950 के दशक के उत्तरार्ध और 1960 के दशक में उभरा एक प्रभावशाली सिनेमाई आंदोलन था।[1] इस फ्रेंच कला फ़िल्म आंदोलन की यह खासियत थी कि इसने फ़िल्म बनाने के पारंपरिक तरीकों को नकारा और प्रयोग करने तथा स्थापित मान्यताओं को चुनौती देने की भावना को अपनाया था। नई लहर के फ़िल्मकारों ने संपादन, दृश्य शैली और कथानक के लिए नए दृष्टिकोणों को आज़माया। वे अक्सर उस दौर की सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल को व्यंग्य या अस्तित्व से जुड़े विषयों के माध्यम से दिखाते थे।

इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1950 के दशक में काहियर्स दु सिनेमा पत्रिका से जुड़े फ्रांसीसी फिल्म समीक्षकों और सिनेमा प्रेमियों के एक समूह द्वारा किया गया था। इन समीक्षकों ने मुख्यधारा के फ्रांसीसी सिनेमा की उस गुणवत्ता की परंपरा (Tradition de qualité) को अस्वीकार कर दिया जिसमें नवाचार की तुलना में शिल्प और प्रयोग की तुलना में पुरानी कृतियों पर जोर दिया जाता था। फ़्रांस्वा ट्रूफ़ो ने वर्ष 1954 के अपने घोषणापत्र-जैसे एक निबंध में सुरक्षित साहित्यिक कृतियों को कल्पनाहीन फ़िल्मों में रूपांतरित करने की निंदा की थी।[2]

आंदोलन की शुरूआत

[संपादित करें]
1965 में फ़्रांस्वा ट्रूफ़ो

वर्ष 1948 में छपे एलेक्जेंडर आस्ट्रुक के घोषणापत्र में कुछ ऐसे विचार बताए गए थे जिन्हें बाद में फ़्रांस्वा ट्रूफ़ो और काहियर्स दु सिनेमा ने और विस्तार दिया।[3] आस्ट्रुक ने तर्क दिया था कि, "सिनेमा चित्रकला और उपन्यास के ही समान स्तर पर अभिव्यक्ति का एक नया माध्यम बनने की प्रक्रिया में है। एक ऐसा रूप जिसमें और जिसके ज़रिए कोई कलाकार अपने विचारों को, चाहे वे कितने ही अमूर्त क्यों ना हों, या अपनी गहरी सोच को ठीक वैसे ही व्यक्त कर सकता है जैसे वह आज के निबंध या उपन्यास में करता है।"[4]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "French New Wave" [फ्रांसीसी नई लहर]. criterionchannel.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2026.
  2. ↑ फ़्रांस्वा, ट्रूफ़ो. "A CERTAIN TENDENCY OF THE FRENCH CINEMA" [फ़्रेंच सिनेमा की एक ख़ास प्रवृत्ति] (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से (PDF) से 6 फरवरी 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2026.
  3. ↑ एलेक्जेंडर, आस्ट्रुुक. "THE BIRTH OF A NEW AVANT-GARDE: LA CAMERA-STYLO" [एक नई अग्रणी शैली का जन्म : कैमरा-पेन]. न्यू वेब फ़िल्म (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2026.
  4. ↑ मिशेल, मैरी (2008). The French New Wave : An Artistic School [फ्रांसीसी नई लहर : एक कलात्मक धारा] (अंग्रेज़ी भाषा में). जॉन वाइली एंड संस. p. 31. ISBN 9780470776957. अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]