फ्यूरियस 7

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फ़ास्ट एंड फ्यूरियस 7

पोस्टर
निर्देशक जेम्स वान
लेखक क्रिस मॉर्गन
निर्माता नील एल. मोरिट्ज़
विन डीज़ल
मिशेल फोर्टरेल
छायाकार स्टीफन एफ. विनडन
मार्क स्पाइसर
संपादक

क्रिस्चियन वेगनर
डायलन हिस्मिथ

कर्क एम. मोर्री
संगीतकार ब्रायन टाइलर
निर्माण
कंपनियां
*ओरिजिनल फिल्म्स
  • वन रेस फिल्म्स
  • मीडिया राइट्स कैपिटल
  • चाइना फ़िल्म ग्रुप
वितरक यूनिवर्सल पिक्चर्स
लम्बाई
137 मिनट
देश संयुक्त राज्य
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $199 मिलियन
कुल कारोबार $1.321 बिलियन

फ्यूरियस 7 (अंग्रेजी: Furious 7) जेम्स वान द्वारा निर्देशित एवं क्रिस मॉर्गन द्वारा लिखित 2015 की एक अमेरिकी एक्शन फिल्म है। 2013 की फास्ट एंड फ्यूरियस 6 की अगली कड़ी एवं द फास्ट एंड द फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी में यह सातवीं किस्त है हिंदी में इसे रफ्तार का जुनून नाम से रिलीज किया गया था। इस सीरिज की भारत में लोकप्रियता को देखते हुए फ़िल्म को पहले ही दिन 'बी' और 'सी' सेंटर्स में भी रिलीज़ किया गया था।

कथानक[संपादित करें]

ऑवेन शॉ और उसकी टीम को हराने के बाद, डोमिनिक टोरेटो (विन डीजल), ब्रायन ओ'कॉनर (पॉल वाकर) और बाकी के साथी अब सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं, जैसा कि वे हमेशा से चाहते थे, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं कि वे चकित रह जाते हैं। ल्यूक हॉब्स (ड्वायने जॉनसन) पर हमला होता है और वह अस्पताल पहुंच जाता है। हेन की मृत्यु हो जाती है। डोमिनिक का घर विस्फोट से उड़ा दिया जाता है। ऑवेन का बड़ा भाई डेकार्ड शॉ (जैसन स्टेथम) अपने भाई की मौत का बदला लेने के इरादे से डोमिनिक और उसकी टीम के पीछे पड़ा है। हेन की मौत के विषय में जानने के बाद डोमिनिक की टीम अब उस आदमी की खोज में जुट जाती है जिसने उनके साथी को मारा है। वे डेकार्ड को ढूंढ निकालना चाहते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें एक काम करना होता है। उन्हें मेगन रेमसे नामक हैकर को छुड़ाना होता है जिसे कुछ लोगों ने पकड़ रखा है।

पात्र[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]