फुनाफुति
फुनाफुति | |
---|---|
प्रवालद्वीप | |
![]() फुनाफुति प्रवालद्वीप पर मनेपा तथा विमानक्षेत्र, तुवालू | |
![]() फुनाफुति प्रवालद्वीप का हवाई चित्र | |
निर्देशांक: 08°31′S 179°12′E / 8.517°S 179.200°Eनिर्देशांक: 08°31′S 179°12′E / 8.517°S 179.200°E | |
देश | तुवालू |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 2.4 किमी2 (0.9 वर्गमील) |
जनसंख्या (2012) | |
• कुल | 6,025 |
• घनत्व | 2500 किमी2 (6,000 वर्गमील) |
ISO 3166 कोड | TV-FUN |
फुनाफुति एक प्रवालद्वीप है जिसपर द्वीपीय देश तुवालू की राजधानी स्थित है।[1][2] इसकी जनसंख्या 6,025 लोगों की है,[3] जिसके कारण यह देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रवालद्वीप है। यहाँ तुवालू की 56.6% जनसंख्या निवास करती है। यह एक संकीर्ण प्रभावक्षेत्र वाली भूमि है जो कि 20 और 400 मीटर (66 और 1,312 फीट) के मध्य है, जो कि एक बड़े लैगून (ते निमो) को घेरता है, जो कि 18 कि॰मी॰ (59,055 फीट) लम्बा है तथा 14 कि॰मी॰ (45,932 फीट) चौड़ा है। फुनाफुति लैगून की औसत गहराई लगभग 20 फ़ैदम (36.5 मीटर या 120 फीट) है।[4] 275 वर्ग किलोमीटर (2.9600753646×109 वर्ग फुट) भूमि के साथ यह तुवालू का सबसे बड़ा लैगून है। इसके 33 लैगूनों को मिलाकर कुल फुनाफुति का क्षेत्रफल 2.4 वर्ग किलोमीटर (25,833,385.0 वर्ग फुट) है।
फुनाफुति के गाँव
[संपादित करें]2012 जनगणना के अनुसार इस प्रवालद्वीप पर निम्न गाँव हैं[3]-
केन्द्रीय फोंगाफाले द्वीप
[संपादित करें]- फकाईफोऊ: 1,158 निवासी
- सेनाला: 1,207 निवासी
- अलापी: 1,029 निवासी
- वैआकू: 638 निवासी
शेष फोंगाफाले द्वीप
[संपादित करें]उत्तर में तेंगाको पठार को सम्मिलित करके:
- लोफेआगाई: 627 निवासी
- तियोन: 570 निवासी
- तेकावातोएतोए: 650 निवासी
फुनाफाला
[संपादित करें]- फुनाफाला: 50 निवासी
अमातुकू
[संपादित करें]- अमातुकू: 182 निवासी
फुनाफुति समुद्री संरक्षित क्षेत्र
[संपादित करें]जुलाई 1996 में कुल छः द्वीपों को शामिल करके फुनाफुति समुद्री संरक्षित क्षेत्र की स्थापना की गयी थी। इसका क्षेत्रफल 33 वर्ग कि॰मी॰ है, जो कि फुनाफुति के चट्टानी क्षेत्र का 20% है। इन छः द्वीपों का कुल संरक्षित क्षेत्रफल 8 हेक्टेयर (0.08 वर्ग किमी) है। इन द्वीपों का उत्तर से दक्षिण तक के संरक्षित क्षेत्र का क्षेत्रफल हेक्टेयर में निम्न है-
- तेपुका विलिविली, 3
- फुआलोपा, 2
- फुआफातु, 0.2
- वासाफुआ, 0.5
- फुआकेआ, 1.5
- तेफाला, 1
फुनाफुति समुद्री संरक्षित क्षेत्र में नाव के द्वारा जाया जा सकता है। यह क्षेत्र मुख्य द्वीप फोंगाफाले से 15 किलोमीटर (49,000 फीट) दूर है
फुनाफुति के द्वीप
[संपादित करें]इस प्रवालद्वीप पर कम से कम 29 द्वीप हैं।[1] सबसे बड़ा द्वीप फोंगाफाले है, उसके बाद फुनाफाला है। कम से तीन द्वीपों में जनसंख्या निवास करती है, जो कि पूर्व का मुख्य द्वीप फोंगाफाले, दक्षिण में फुनाफाला तथा उत्तर में अमातुकू है।
- अमातुकू
- अवालाऊ
- फ़ालाओइगो
- फाले फातु
- फतातो
- फोंगाफाले
- फुआफातु
- फुआगिया
- फुआलेफेके (या फुआलीफेके)
- फुआलोपा
- फुनाफाला
- फुनामानु
- लुआमोतु
- मेतेइका
- मोतुगिए
- मोतुलोआ
- मुलीतेफाला
- पापा एलिस (या फुआनगोंगो)
- पुकासावीलिविली
- ते अफुआफोऊ
- ते अफुआलीकु
- तेफाला
- तेलेले
- तेंगाको (फोंगाफाले द्वीप का पठार)
- तेंगासु
- तेपुका
- तेपुका विली विली
- तुतंगा
- वासाफुआ
अनूप (लैगून)
[संपादित करें]फुनाफुति प्रवालद्वीप के लैगून (तुवालुयाई भाषा में ते निमो) की उत्तर-दक्षिण लम्बाई 24.5 कि॰मी॰, पूर्व-पश्चिम लम्बाई 17.5 कि॰मी॰ है। इसका कुल क्षेत्रफल 275 वर्ग कि॰मी॰ है, जिसके कारण यह तुवालू का सबसे बड़ा लैगून है। यह 52 मीटर तक गहरा है, परन्तु कई जलमग्न चट्टानें और भित्तियाँ 6 मीटर की गहराई पर ही मिल जाती हैं।[5]
जलवायु
[संपादित करें]कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार यहाँ जलवायु उष्णकटिबंधीय वर्षावन प्रकार की है। यहाँ पर शुष्क मौसम नहीं पाया जाता बल्कि वर्ष भर असाधारण वर्षा होती है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा 3,500 मिलीमीटर (11.5 फीट) रिकॉर्ड की जाती है और सामान्यतः किसी भी माह में 200 मिलीमीटर (0.66 फीट) से कम वर्षा नहीं दर्ज की जाती। उष्णकटिबंधीय वर्षावन जलवायु होने के कारण यहाँ वर्षपर्यन्त तापमान में थोड़ा बहुत ही परिवर्तन होता है। औसत दैनिक तापमान 28 °से. (82 °फ़ै) के आसपास ही रहता है।
फुनाफुति (1981–2000 के मध्य तापमान माध्य; 1936–2000 के मध्य अधिकतम तापमान; 1951–1990 के मध्य औसत वर्षा; 1947–1990 के मध्य के औसत वर्षा दिवस; 1961–1990 के मध्य सापेक्ष आर्द्रता; 1978–1990 के मध्य का माध्य दैनिक धूप के घण्टे) के जलवायु आँकड़ें | |||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
माह | जनवरी | फरवरी | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अगस्त | सितम्बर | अक्टूबर | नवम्बर | दिसम्बर | वर्ष |
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) | 33.8 (92.8) |
34.4 (93.9) |
34.4 (93.9) |
33.2 (91.8) |
33.9 (93) |
33.9 (93) |
32.8 (91) |
32.9 (91.2) |
32.8 (91) |
34.4 (93.9) |
33.9 (93) |
33.9 (93) |
34.4 (93.9) |
औसत उच्च तापमान °C (°F) | 30.7 (87.3) |
30.8 (87.4) |
30.6 (87.1) |
31.0 (87.8) |
30.9 (87.6) |
30.6 (87.1) |
30.4 (86.7) |
30.4 (86.7) |
30.7 (87.3) |
31.0 (87.8) |
31.2 (88.2) |
31.0 (87.8) |
30.8 (87.4) |
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) | 28.2 (82.8) |
28.1 (82.6) |
28.1 (82.6) |
28.2 (82.8) |
28.4 (83.1) |
28.3 (82.9) |
28.1 (82.6) |
28.1 (82.6) |
28.2 (82.8) |
28.2 (82.8) |
28.4 (83.1) |
28.3 (82.9) |
28.2 (82.8) |
औसत निम्न तापमान °C (°F) | 25.5 (77.9) |
25.3 (77.5) |
25.4 (77.7) |
25.7 (78.3) |
25.8 (78.4) |
25.9 (78.6) |
25.7 (78.3) |
25.8 (78.4) |
25.8 (78.4) |
25.7 (78.3) |
25.8 (78.4) |
25.7 (78.3) |
25.8 (78.4) |
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) | 22.0 (71.6) |
22.2 (72) |
22.8 (73) |
23.0 (73.4) |
20.5 (68.9) |
23.0 (73.4) |
21.0 (69.8) |
16.1 (61) |
20.0 (68) |
21.0 (69.8) |
22.8 (73) |
22.8 (73) |
16.1 (61) |
औसत वर्षा मिमी (इंच) | 413.7 (16.287) |
360.6 (14.197) |
324.3 (12.768) |
255.8 (10.071) |
259.8 (10.228) |
216.6 (8.528) |
253.1 (9.965) |
275.9 (10.862) |
217.5 (8.563) |
266.5 (10.492) |
275.9 (10.862) |
393.9 (15.508) |
3,512.6 (138.291) |
औसत वर्षण दिवस (≥ 1.0 mm) | 20 | 19 | 20 | 19 | 18 | 19 | 19 | 18 | 16 | 18 | 17 | 19 | 223 |
औसत सापेक्ष आर्द्रता (%) | 82 | 82 | 82 | 82 | 82 | 82 | 83 | 82 | 81 | 81 | 80 | 81 | 82 |
माध्य मासिक धूप के घण्टे | 179.8 | 161.0 | 186.0 | 201.0 | 195.3 | 201.0 | 195.3 | 220.1 | 210.0 | 232.5 | 189.0 | 176.7 | 2,347.7 |
माध्य दैनिक धूप के घण्टे | 5.8 | 5.7 | 6.0 | 6.7 | 6.3 | 6.7 | 6.3 | 7.1 | 7.0 | 7.5 | 6.3 | 5.7 | 6.4 |
स्रोत: डोएचर वेटरडाइनेस्ट[6] |
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- हेडली, चार्ल्स (1896). "General account of the Atoll of Funafuti" (PDF). ऑस्ट्रेलियन म्यूज़ियम मेमॉयर. 3 (2): 1–72. Archived (PDF) from the original on 15 अक्तूबर 2013. Retrieved 28 अप्रैल 2018.
{{cite journal}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - (अंग्रेज़ी में) Kench, Thompson, Ford, Ogawa and McLean (2015). "GSA DATA REPOSITORY 2015184 (Changes in planform characteristics of 29 islands located on Funafuti's atoll rim)" (PDF). द जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ अमेरिका. Archived from the original (PDF) on 2 फ़रवरी 2017. Retrieved 22 जनवरी 2017.
{{cite web}}
: CS1 maint: multiple names: authors list (link) - लैम्बर्ट, सेल्वेस्टर एम॰. "Young woman, member of the O'Brien family, Funafuti, Tuvalu". Special Collections & Archives, UC San Diego. Archived from the original on 2 फ़रवरी 2017. Retrieved 18 नवम्बर 2017.
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ अ आ Map of Funafuti. Tuvaluislands.com. Archived from the original on 14 अक्तूबर 2013. Retrieved 24 अप्रैल 2018.
{{cite book}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Lal, Andrick. South Pacific Sea Level & Climate Monitoring Project - Funafuti atoll (PDF). SPC Applied Geoscience and Technology Division (SOPAC Division of SPC). Archived from the original (PDF) on 3 फ़रवरी 2014. Retrieved 24 अप्रैल 2018.
- ↑ अ आ "Population of communities in Tuvalu". Thomas Brinkhoff. 11 अप्रैल 2012. Archived from the original on 24 मार्च 2016. Retrieved 20 मार्च 2016.
- ↑ Coates, A. (1970). Western Pacific Islands. H.M.S.O. pp. 349.
- ↑ ftp://rock.geosociety.org/pub/reposit/2001/2001075.pdf[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "Klimatafel von Funafuti / Tuvalu (Ellice-Inseln)" (PDF). Baseline climate means (1961-1990) from stations all over the world (in जर्मन). डोएचर वेटरडाइनेस्ट. Retrieved 22 नवम्बर 2016.