फीनिक्स मार्केटसिटी (बेंगलुरु)
![]() | |
![]() | |
स्थान | बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत |
---|---|
निर्देशांक | 12°59′46″N 77°41′46″E / 12.996°N 77.696°Eनिर्देशांक: 12°59′46″N 77°41′46″E / 12.996°N 77.696°E |
पता | व्हाइटफील्ड मैन रोड़, सिंगयनपल्या, महादेवपुरा |
खुलने की तारीख | अक्टूबर 2011[1] |
विकासक | आइलैण्ड स्टार मॉल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड |
वास्तुकार | बेनॉय |
दुकान और सेवाओं की संख्या | 296+[2] |
No. of anchor tenants | 15+ |
कुल खुदरा तल क्षेत्र | 1,000,000 वर्ग फुट (93,000 मी2)[2] |
मंजिलों की संख्या | 4, तलघर सहित |
वाहनस्थल | 1700 कार पार्किंग |
जालस्थल | www |
फीनिक्स मार्केटसिटी (Phoenix Marketcity) भारत के कर्नाटक राज्य के बंगलुरु में स्थित द फीनिक्स मिल्स कॉर्पोरेट लिमिटेड द्वारा विकसित एक शॉपिंग मॉल है।
यह बंगलुरु का सबसे बड़ा मॉल है जिसकी चार मंजिलों का कुल क्षेत्रफल 1,000,000 वर्ग फुट (93,000 मी2) है और इसमें एक फूड कोर्ट (भोजन का स्थान) और कुल 296 स्टोर हैं।[2] यहाँ नौ-स्क्रीन वाला एक पीवीआर सिनेमा मल्टीप्लेक्स भी है।

घटनायें और विवाद
[संपादित करें]28 अक्टूबर 2013 को पीवीआर मुल्टीप्लेक्ष और इसके साथ की 54 दुकानों को वृहत् बंगलुरु महानगर पालिका द्वारा बंद कर दिया गया था। इन्हें बंद करने का कारण ट्रेड लाइसेंस नहीं होना था लेकिन बाद में इन्हें वापस खोल दिया गया।[3] 18 मई 2016 को शहर में अन्य कुछ स्थानों के साथ फीनिक्स मॉल पर छापे मारे गये। ये छापे प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग पर प्रतिबंधों के उल्लंघन की सूचना मिलने पर डाले गये थे। फीनिक्स इसका उल्लंघन करने वाला सबसे बड़ा मॉल था जिसमें 1000 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक के बैग पाये गये और उपयुक्त जुर्माना लगाया गया।[4] 27 दिसम्बर 2023 को कन्नड़ अस्मिता के नाम पर हुये प्रदर्शनों के दौरान मॉल को बंद करवा दिया।[5] वर्ष 2020 में वृहत बंगलुरु महानगरपालिक ने नियम बनाया था कि सभी व्यावसायिक स्थानों के विज्ञापन अथवा दिशानिर्देशक बोर्डों पर कम से कम 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा में भी होने चाहिए। लेकिन फीनिक्स मॉल में अधिकतर साइनबोर्ड अंग्रेज़ी में ही थे।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ मेहता, कणिका. "Shopping Malls in Bangalore" [बेंगलुरू में शॉपिंग मॉल]. ट्राइपोटो (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-07-18.
- ↑ अ आ इ "Phoenix Malls" [फीनिक्स मॉल्स, बंगलुरू] (in अंग्रेज़ी).
- ↑ "Multiplex, shops at Phoenix mall sealed" [फीनिक्स मॉल में मल्टीप्लेक्स और दुकानें बंद]. द हिन्दू (in Indian English). 2013-10-28. ISSN 0971-751X. Retrieved 2024-07-18.
- ↑ "Plastic Ban: Bengaluru authorities sieze 1800 kg of illegally stored plastic from malls" [प्लास्टिक प्रतिबंध: बेंगलुरु के प्राधिकारियों ने मॉल से 1800 किलोग्राम अवैध प्लास्टिक जब्त की]. डीएनए इंडिया (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-07-18.
- ↑ Staff, T. N. M. (2023-12-27). "Bengaluru Phoenix Marketcity and Mall of Asia shut amidst pro-Kannada protests". द न्यूज़ मिनट (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-07-18.
![]() |
Phoenix Marketcity (Bangalore) से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |