फिशरमैन कोवे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विवांता बाइ ताज - जिसे पर्यटक और स्थानीय नागरिक - फिशरमैन कोवे के नाम से जानते हैं- चेन्नई, भारत मे बंगाल की खाड़ी के तट पर बसा एक विलासिता-प्रधान बीच रिज़ॉर्ट है। [1] भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से पाँच सितारा रिज़ॉर्ट के रूप मे मान्यता प्राप्त [2] यह रिज़ॉर्ट ताज होटेल्स, रिज़ॉर्ट्स आंड पॅलसस श्रृंखला का नाम है और इस ग्रूप के लिज़र/रिज़ॉर्ट होटेल अनुभाग मे शामिल है। ताज समूह के एक सहयोगी कोवेलोंग बीच होटेल्स लिमिटेड के स्वामित्व वाला यह रिज़ॉर्ट १८वीं शताब्दी के एक डच किले के खंडहर पर बसा हुआ है। [3]

इतिहास[संपादित करें]

इस तट पर १८वीं शताब्दी के अंत मे आगमन के बाद डच लोगों ने एक भव्य किले का निर्माण किया था। पर शीघ्र ही उन्हे अरकोट के नवाब ने आक्रमण कर किले से भगा दिया। इसके कुछ ही साल बाद फ्रांसीसियों ने नवाब को धोखा दिया और उनसे यह किला हासिल कर लिया। बाद मे ब्रिटिशर्स ने डच लोगों को हराया और आज़ादी के समय तक यह किला उन्ही के पास था। इसी किले के भग्नावशेष पर यह रिज़ॉर्ट बना हुआ है। [4]

इसका अधिकारिक रूप से उद्घाटन १९७४ मे किया गया था। [5] १९९६ मे इंडियन होटेल्स कंपनी ने कोवेलोंग बीच होटेल (इंडिया) लिमिटेड के साथ इस होटेल को चलाने के लिए एक तकनीकी सहायता अनुबंध किया।

सितंबर २०१० मे इस होटेल का नामकरण विवांता बाइ ताज - फिशरमैन कोवे, चेन्नई के रूप मे किया गया।

लोकेशन / स्थान[संपादित करें]

यह रिज़ॉर्ट चेन्नई शहर से ३२ किलो मीटर की दूरी पर बना हुआ है। [6] यह कोवेलोंग बीच के निकट और मंदिरो के शहर महबलीपुरम और कांचीपुरम के समीप स्थित है। [7]

सुविधाएँ[संपादित करें]

  • फिशरमैन कोवे कसूरानिया ट्रीज़ से भरे हुए ४८ एकड़ के भू-भाग मे बना हुआ है। इस मे मिलने वाली अन्य सुविधाएँ हैं :- [8]
  • १०००० वर्ग फीट मे फैला हुआ एक तरणताल जिसमे एक संकेन बार और बच्चों के लिए अलग से पूल भी बना हुआ है।
  • एक फिटनेस सेंटर जिसमे सुगंधित तेल के साथ की जाने वाली मालिश और ठंडे स्नान की सुविधा है।
  • ४००० वर्ग फीट मे बना हुआ बिना खंभे वाला हॉल 'कसूरानिया' जिसमे ३०० लोगों के बैठने की व्यवस्था है। [9]
  • एक बिजनेस सेंटर
  • ४००० वर्ग फीट मे बना हुआ बॅंक्वेट हॉल
  • मनोरंजक गतिविधियों जैसे कि जलक्रीड़ा और टेनिस की सुविधाएँ
  • एक शॉपिंग आरकेड

ऑलिव रिड्ली टर्टल वॉक[संपादित करें]

इन सबके के अलावा फिशरमैन कोवे का सबसे मजेदार पहलू है एक विशेष समयकाल (दिसंबर से अप्रैल) के दौरान किया जा सकने वाला टर्टल वॉक. इस दौरान आप फिशरमैन कोवे के आस-पास के बीच पर आए हुए ऑलिव रिड्ली टर्टल को अपने रात्रि भ्रमण के दौरान अंडे देते देख सकते हैं। यह कछुए बहुत ही दुर्लभ प्रजाति के हैं और इनके अण्डों के बचने की संभावना बहुत कम (०.०.२%) होती है। यह रिज़ॉर्ट इस बात का विशेष ध्यान रखता है कि इन कछुओं के अंडे सुरक्षित रहें और इनसे निकलने वाले बच्चे सुरक्षित समुद्र मे पहुँच जाएँ. इस तरह आप अपने मनोरंजन के साथ ही पर्यावरण सरंक्षण के एक अनूठे प्रयास का भी अंग बनते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "फिशरमैन'स कोव इस आ बीच रिसोर्ट". मूल से 13 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जून २०१६.
  2. "केटेगरी : ५ स्टार डीलक्स". के रूप में स्वीकृत होटलों की सूची: ०६/०१/२०१३. पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार. २०१३. मूल से 18 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जून २०१६.
  3. "फिशरमैन के कोव क्या पर बनाया गया ?? !!". मूल से 13 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जून २०१६.
  4. "फन इन द सन". द हिन्दू. हैदराबाद: द हिन्दू. २१ मई २००३. मूल से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जून २०१६.
  5. जॉर्ज, सुसान (२००३). "द पॉटपुरी हाईवे". बिज़नेस ट्रैवलर इंडिया.कॉम. इंडियन एक्सप्रेस समूह. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जून २०१६.
  6. "फिशरमैन कोवे डिस्टेंस फ्रॉम चेन्नई". मूल से 19 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जून २०१६.
  7. "फिशरमैन कोवे लोकेशन". क्लियरट्रिप.कॉम. मूल से 10 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जून २०१६.
  8. "फिशरमैन कोवे में सुविधाएं". मूल से 19 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जून २०१६.
  9. "फिशरमैन कोवे की विवरणिका" (PDF). मूल से 3 सितंबर 2013 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि २७ जून २०१६.