सामग्री पर जाएँ

फिफ्टी शेड्स फ्रीड (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फिफ्टी शेड्स फ्रीड (फ़िल्म) 
2018 film directed by James Foley
 
मीडिया अपलोड करें
प्रकारचलचित्र
का भागBox Office France 2018 (7, 2018)
शैली
गली का पता
उत्पत्ति का देश
संगीतकार / रचयिता
पटकथा लेखक
  • Niall Leonard
निर्माता
  • Dana Brunetti
  • Michael De Luca
  • E. L. James
वितरण प्रारूप
  • theatrical release
  • मांग पर वीडियो
इस पर आधारित
  • पचास रंगों की रिहा (E. L. James)
निर्देशक
  • James Foley
अभिनेता दल का सदस्य
  • डकोटा जॉनसन (Anastasia Steele)
  • Jamie Dornan (Christian Grey)
  • Kim Basinger
  • Eric Johnson
  • Max Martini
  • Brant Daugherty
  • Fay Masterson
  • Luke Grimes
  • Rita Ora
  • मर्सिया गे हार्डन
  • Tyler Hoechlin
  • Eloise Mumford
  • Callum Keith Rennie
  • Dylan Neal
  • Michelle Harrison
  • Amy Price-Francis
  • Victor Rasuk
  • Andrew Airlie
  • Gary Hudson
  • Arielle Kebbel
  • Robinne Lee
  • Jennifer Ehle
  • Bruce Altman
  • Hiro Kanagawa
  • Ashleigh LaThrop
प्रकाशन की तिथि
  • 8 फ़रवरी 2018 (जर्मनी, डेनमार्क, हंगरी)
श्रृंखला का हिस्सा
  • Fifty Shades (Fifty Shades Darker, 3)
अवधि
  • 105 min
Original publication
प्राधिकरण नियंत्रण

फिफ्टी शेड्स फ्रीड (Fifty Shades Freed) जेम्स फोली द्वारा निर्देशित और नियाल लियोनार्ड द्वारा लिखित सन् २०१८ की अमेरिकी कामुक प्रेमकहानी फिल्म है। यह फ़िल्म ईएल जेम्स के इसी नाम के सन् २०१२ के उपन्यास पर आधारित है। परफेक्ट वर्ल्ड पिक्चर्स, माइकल डी लुका प्रोडक्शंस और ट्रिगर स्ट्रीट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फ़िल्म का वितरण यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा किया गया। यह फिफ्टी शेड्स फिल्म शृंखला में फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे (२०१५) और फिफ्टी शेड्ज़ डार्कर (२०१७) के बाद तीसरी और अंतिम फिल्म है। फिल्म में डकोटा जॉनसन और जेमी डोर्नन क्रमशः अनास्तासिया स्टील और क्रिश्चियन ग्रे के रूप में हैं। फिल्म में ये दोनो शादी करते हैं पर उन्हें एना के पूर्व मालिक जैक हाइड (एरिक जॉनसन) से निपटना पड़ता है जो उनका पीछा करना शुरू कर देता है।

फरवरी २०१५ में पहली फिल्म के प्रीमियर के बाद, सीक्वल पर विकास तुरंत शुरू हुआ। नवंबर २०१५ तक फोली और लियोनार्ड को क्रमशः दोनों सीक्वल का निर्देशन और लेखन के लिए काम पर रखा गया था, जिसे सन् २०१६ में एक के बाद एक फ़िल्मांकन किया जा सके। फिफ्टी शेड्स फ्रीड की प्रमुख फोटोग्राफी फरवरी २०१६ में पेरिस और वैंकूवर में फिफ्टी शेड्स डार्कर के साथ शुरू हुई और जुलाई २०१६ में पूरी हुई।[1] संगीतकार डैनी एल्फमैन, जिन्होंने पिछली फिल्मों के लिए संगीत दिया था, अंतिम फिल्म के लिए संगीत तैयार करने के लिए लौट आए।[2][3]

फिफ्टी शेड्स फ्रीड का प्रीमियर ६ फरवरी २०१८ को पेरिस में हुआ और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में युनिवर्सल स्टूडियोज़ द्वारा ९ फरवरी को प्रसारित किया गया, जिसमें एक सीमित आईमैक्स प्रसारण भी शामिल थी। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिसने $५.५ करोड़ के निर्माण बजट के मुकाबले दुनिया भर में $३७ करोड़ से अधिक की कमाई की, लेकिन यह इस शृंखला की तीनों फ़िल्मों में सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म थी।[4] अपने दो पूर्ववर्तियों फ़िल्मों की तरह फिफ्टी शेड्स फ्रीड को इसकी पटकथा और अभिनय के लिए समालोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली।

अनास्तासिया ने क्रिश्चियन ग्रे से शादी कर ली। जल्द ही उनकी शादी में कुछ गंभीर चुनौतियाँ आने लगीं, जब एक आर्किटेक्ट क्रिश्चियन और अनास्तासिया के पूर्व नियोक्ता ने उससे बदला लेने की कोशिश की।

जैक हाइड एना के घर पहुँचने पर उसका अपहरण करने का प्रयास करता है। एना की नई सुरक्षा टीम उसे गिरफ्तार कर लेती है। नवविवाहित अपने यौन प्रयोग जारी रखते हैं, लेकिन यह तब जटिल हो जाता है जब एना घोषणा करती है कि वह गर्भवती है। क्रिश्चियन परेशान है क्योंकि उसके पास उनके शुरुआती वर्षों के लिए अन्य योजनाएं थीं।

कुछ दिनों बाद, हाइड को ५००,००० डॉलर के बांड पर रिहा कर दिया जाता है और वो एना को फोन करके दो घंटे में ५० लाख डॉलर नकद की फिरौती की मांग की जाती है। वह क्रिश्चियन की बहन मिया को मारने की धमकी देता है। एना पैसे देने जाती है पर पुलिस वहा पोहचती हैं और हाइड को पकडती हैं। क्रिश्चियन के निजी अन्वेषक, वेल्च रिपोर्ट बनाता है जिसमें दिखाया गया है कि क्रिश्चियन और हाइड एक ही पालक परिवार में थे, हालांकि क्रिश्चियन को इसकी कोई याद नहीं है। हाइड को इस बात से जलन होती थी कि क्रिश्चियन को अमीर ग्रे परिवार द्वारा गोद लिया गया था।

अंतिम दृश्य में कुछ वर्षों बाद एना और क्रिश्चियन के साथ उनके बेटे टेडी के साथ झील के किनारे उनके घर पर है और एना फिरसे गर्भवती है।

  • डकोटा जॉनसन – अनास्तासिया "एना" ग्रे, क्रिश्चियन की पत्नी और टेडी की माँ।
  • जेमी डोर्नन – क्रिश्चियन ग्रे
  • एरिक जॉनसन – जैक हाइड, एना के पूर्व मालिक
  • एलोइस ममफोर्ड – कैथरीन "केट" कवनाघ, एना की सबसे अच्छी दोस्त और इलियट ग्रे की मंगेतर।
  • रीटा ओरा – मिया ग्रे, क्रिश्चियन की छोटी बहन
  • ल्यूक ग्रिम्स – इलियट ग्रे, क्रिश्चियन के बड़े भाई
  • मैक्स मार्टिनी – सन टेलर, क्रिश्चियन के अंगरक्षक

पुरस्कार

[संपादित करें]
पुरस्कार समारोह की तिथि प्राप्तकर्ता श्रेणी परिणाम सं॰
पीपुल्स चॉइस अवार्ड्स ११ नवंबर २०१८ फिफ्टी शेड्स फ्रीड २०१८ की फ़िल्म नामित [5]
२०१८ की नाटकीय फिल्म जीत [5]
जेमी डोर्नन २०१८ का ड्रामा मूवी स्टार जीत [5]
गोल्डन रास्पबेरी अवार्ड्स २३ फरवरी २०१९ जेम्स फोली सबसे खराब निर्देशक नामित
मार्सिया गे हार्डन सबसे खराब सहायक अभिनेत्री नामित
नियाल लियोनार्ड ई. एल. जेम्स के उपन्यास पर आधारित सबसे खराब पटकथा जीत

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. रिचफोर्ड, रोंडा (फ़रवरी 4, 2016). "'Fifty Shades Darker' to Shoot in Paris as Filming Rebounds After Attacks". दि हॉलीवुड रिपोर्टर. प्रोमेथियस ग्लोबल मीडिया. फ़रवरी 5, 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: फ़रवरी 4, 2016.
  2. फ्लेमिंग, माइक जूनियर (मार्च 26, 2012). "Universal Pictures and Focus Features win Fifty Shades of Grey". डेडलाइन हॉलीवुड. पेन्स्के बिजनेस मीडिया. मई 12, 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: फ़रवरी 9, 2015.
  3. मिलर, जूली (जुलाई 10, 2012). "Fifty Shades of Grey Film Gets Oscar-Nominated Producers, Christian Grey–Casting Inspiration". वैनिटी फैयर. कोंडे नास्ट. जुलाई 14, 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: फ़रवरी 9, 2015.
  4. "Fifty Shades Freed (2018)". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. मई 6, 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 30, 2019.
  5. 1 2 3 रामोस, डिनोरे (नवम्बर 11, 2018). "People's Choice Awards: 'Avengers: Infinity War', 'Shadowhunters' Among Top Honorees – Full Winners List". डेडलाइन हॉलीवुड. मूल से से नवम्बर 16, 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: दिसम्बर 13, 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]