सामग्री पर जाएँ

फ़्रीरेन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अंग्रेज़ी प्रतीक

फ़्रीरेन: यात्रा के अंत से परे (जापानी: 葬送のフリーレン हेपबर्न: Sōsō no Furīren?, अर्थ: अंतिम संस्कार में फ़्रीरेन, विनाशक फ़्रीरेन) एक जापानी मांगा शृंखला है, जिसे कानेहितो यामादा द्वारा लिखा गया है और त्सुकासा आबे द्वारा चित्रित किया गया है। इसका प्रकाशन शोगाकुकन के शोनन संडे साप्ताहिक मांगा पत्रिका में २८ अप्रैल २०२० (वैशाख शुक्ल पक्ष षष्ठी, वि॰सं॰ २०७७, शक॰सं॰ १९४२) से प्रारम्भ हुआ। मार्च २०२५ (फाल्गुन मास, वि॰सं॰ २०८१, शक॰सं॰ १९४६) तक इसके अध्यायों को १४ टंकोबोन संस्करणों में संकलित किया जा चुका है।[1][2]

इस मांगा का अंग्रेज़ी संस्करण विज़ मीडिया द्वारा उत्तर अमेरिका में तथा शोगाकुकन एशिया द्वारा दक्षिण-पूर्वी एशिया में प्रकाशित किया गया है।[3]

यह शृंखला एक काल्पनिक संसार में घटित होती है, जहाँ एक दीर्घायु एल्फ़ जादूगरनी फ़्रीरेन आत्माओं के विश्राम स्थल की यात्रा पर निकलती है, ताकि वह अपने पूर्व साथी हिम्मेल से पुनः मिल सके — जिसकी हीरो पार्टी ने राक्षस राजा का वध किया था।

फ़्रीरेन, हिम्मेल, ड्वार्फ़ योद्धा आइज़ेन और मानव पुरोहित हाइटर — ये चारों मिलकर दस वर्षों की यात्रा में संसार में शान्ति स्थापित करते हैं। विदाई से पूर्व वे युग उल्कापात (हर पचास वर्षों में घटित उल्कावृष्टि) को देखते हैं और फ़्रीरेन अगली बार पुनः मिलने का वचन देती है।

पचास वर्ष पश्चात्, फ़्रीरेन राजधानी लौटती है और पाती है कि मानवता बदल चुकी है, उसके साथी वृद्ध हो चुके हैं। अंतिम बार उल्कापात देखने के बाद हिम्मेल वृद्धावस्था में मृत्यु को प्राप्त होता है। उसके अंतिम संस्कार में फ़्रीरेन को यह ग्लानि होती है कि उसने उसे ठीक से समझने का प्रयास नहीं किया।

इसके पश्चात् वह अपने अन्य साथियों से मिलती है और हाइटर के अनुरोध पर फर्न नामक अनाथ बालिका की देखभाल और शिक्षा स्वीकार करती है। उसे उत्तर की ओर आत्माओं के विश्राम स्थल की यात्रा का निमंत्रण भी प्राप्त होता है, जहाँ वह हिम्मेल से अंतिम विदाई ले सके। फ़्रीरेन फर्न के साथ यात्रा करती है और जादू सीखती रहती है। मार्ग में आइज़ेन द्वारा प्रशिक्षित युवा योद्धा स्टार्क भी उनके साथ जुड़ता है।

फ़्रीरेन की एल्फ़ प्रकृति उसे अत्यंत दीर्घ जीवन प्रदान करती है, जिससे वर्षों और दशकों का अनुभव उसके लिए क्षणिक बन जाता है। इसी कारण दस वर्षों की साहसिक यात्रा भी उसे अल्पकालिक प्रतीत होती है। यह कथा दीर्घकाल में फैली है, जिसमें पात्रों का मानसिक और शारीरिक विकास स्मृतिपटलों के माध्यम से दर्शाया गया है।

एनिमे रूपांतरण

[संपादित करें]


इस मांगा पर आधारित एनिमे शृंखला का निर्माण मैडहाउस स्टूडियो द्वारा किया गया है। इसका पहला २८-प्रकरणीय सत्र २९ सितम्बर २०२३ (आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, वि॰सं॰ २०८०, शक॰सं॰ १९४५) से मार्च २०२४ तक प्रसारित हुआ। दूसरा सत्र जनवरी २०२६ (पौष/माघ मास, वि॰सं॰ २०८२, शक॰सं॰ १९४७) में आरम्भ होने वाला है।[4][5][6]

  • निर्देशक: केइइचिरो साइटो (सत्र १), तोमाया कितागावा (सत्र २)
  • लेखक: तोमोहीरो सुज़ुकी
  • संगीत: एवन कॉल
  • प्रसारण नेटवर्क: एन॰एन॰एस॰ (निप्पॉन टीवी)
  • लाइसेंसधारी: क्रंचीरोल, म्यूज़ कम्युनिकेशन (दक्षिण-पूर्वी एशिया)

लोकप्रियता एवं पुरस्कार

[संपादित करें]

जुलाई २०२५ तक इस मांगा की ३ करोड़ से अधिक प्रतियाँ प्रकाशित हो चुकी थीं। इसे निम्नलिखित पुरस्कार प्राप्त हुए:[7]

  • १४वाँ मांगा ताइशो पुरस्कार[8]
  • २५वाँ तेज़ुका ओसामु सांस्कृतिक पुरस्कार का नव सर्जक पुरस्कार (२०२१)[9]
  • ६९वाँ शोगाकुकन मांगा पुरस्कार[10]
  • ४८वाँ कोडांशा मांगा पुरस्कार (शोनन श्रेणी) — (२०२४)[11]

निर्माण प्रक्रिया

[संपादित करें]

इस शृंखला के सम्पादक कात्सुमा ओगुरा ने बताया कि यामादा की पूर्व रचना बोच्ची हाकासे तो रोबोट शोज़ो नो ज़ेत्सुबो तेकि यूटोपिया व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही, किन्तु उन्होंने उसे उत्कृष्ट कृति माना। इसके बाद यामादा को एक चित्रकार देने का सुझाव आया।[12][13][14]

कई विचारों में एक गैग मांगा भी था, जिससे फ़्रीरेन का एक वन-शॉट स्टोरीबोर्ड बना। ओगुरा ने पढ़ते ही कहा कि यह हास्य नहीं है। यामादा ने पहला स्टोरीबोर्ड पूरा किया, ओगुरा ने त्सुकासा आबे से संपर्क किया और पात्रों का चार्ट बनवाकर सम्पादकीय विभाग को भेजा। यामादा ने कार्य को देखकर परियोजना प्रस्तुत की। आबे की चित्रकला से ओगुरा प्रसन्न हुए और यामादा को उनके साथ कार्य करने का सुझाव दिया।[15][16]

यामादा ने फ़्रीरेन के पहले चित्र को देखकर कहा कि उसमें "मानवता की आभा" है।[17]

सम्पादकीय बैठक में सम्पादक ने कहा: "यदि हम अच्छा शीर्षक तय करें, तो हम अपनी जेब से ₹१०,००० येन का पुरस्कार देंगे।" उप-प्रधान सम्पादक द्वारा प्रस्तुत शीर्षकों में से सोसō नो फ़्रीरेन को यामादा और आबे ने चुना।[18]

  1. Cayanan, Joanna (May 8, 2024). "Frieren: Beyond Journey's End Manga Goes on Another Hiatus". Anime News Network. July 12, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: July 12, 2024.
  2. Cayanan, Joanna (July 31, 2024). "Frieren: Beyond Journey's End Manga Returns From Hiatus on August 7". Anime News Network. July 31, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: July 31, 2024.
  3. Cayanan, Joanna (February 28, 2024). "Frieren: Beyond Journey's End Manga Gets Novel Adaptation". Anime News Network. February 28, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: February 28, 2024.
  4. "Manga Taisho 2021: Q&A Session with Sousou no Frieren Editor". Manga Planet. मूल से से April 14, 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: October 15, 2023.
  5. 葬送のフリーレン:マンガ大賞の話題作 誕生秘話 感情を揺さぶる理由. Mantan Web (जापानी भाषा में). March 16, 2021. July 5, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 7, 2023.
  6. マンガ大賞受賞「葬送のフリーレン」担当編集が語る思い「普遍的な感情が佇ずむ作品」. Comic Natalie (जापानी भाषा में). Natasha, Inc. March 16, 2021. July 5, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 7, 2023.
  7. "Frieren: Beyond Journey's End, Vol. 1". Viz Media. August 1, 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: August 1, 2021.
  8. 少年サンデー 2020年22・23号 (जापानी भाषा में). Shogakukan. December 13, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 16, 2020.
  9. 魔王を倒した勇者一行の"その後"描く「葬送のフリーレン」サンデーで開幕. Comic Natalie (जापानी भाषा में). Natasha, Inc. April 28, 2020. December 10, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: May 13, 2020.
  10. 物語の始まりは冒険の終わりから、勇者一行の"その後"を描く「葬送のフリーレン」. Comic Natalie (जापानी भाषा में). Natasha, Inc. August 18, 2020. October 21, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 16, 2020.
  11. 葬送のフリーレン 14 (जापानी भाषा में). Shogakukan. December 24, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: December 24, 2024.
  12. Cayanan, Joanna (September 27, 2023). "Frieren: Beyond Journey's End Anime Reveals Half-Year Run, Premiere's Special Ending Song". Anime News Network. September 27, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: September 27, 2023.
  13. Loo, Egan (June 29, 2023). "Frieren: Beyond Journey's End Anime's 2nd Video Unveils 2-Hour September 29 Debut". Anime News Network. June 29, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: June 29, 2023.
  14. アニメ「葬送のフリーレン」は日本テレビの新アニメ枠で、主題歌はYOASOBI&milet. Comic Natalie (जापानी भाषा में). Natasha, Inc. September 1, 2023. August 31, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: August 31, 2023.
  15. Loo, Egan (September 28, 2024). "Frieren: Beyond Journey's End Anime Gets 2nd Season". Anime News Network. September 28, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: September 28, 2024.
  16. The Hindu Bureau (September 29, 2024). "'Frieren: Beyond Journey's End' has officially begun production on Season 2". The Hindu. October 6, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: February 13, 2025.
  17. 「葬送のフリーレン」アニメ2期制作決定!ビジュアル公開 制作は引き続きマッドハウス. Comic Natalie (जापानी भाषा में). Natasha, Inc. September 28, 2024. September 28, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: September 28, 2024.
  18. ヨルシカとmiletが主題歌担当する「葬送のフリーレン」第2クールのノンクレジット映像公開. Music Natalie (जापानी भाषा में). Natasha, Inc. January 6, 2024. January 6, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: January 7, 2024.