फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की
Jump to navigation
Jump to search
फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की | |
---|---|
![]() वसिली पेरोव द्वारा निर्मित दोस्तोयेव्स्की का चित्र, 1872 | |
जन्म | फ्योदोर मिखाइलोविच दोस्तोयेव्स्की 11 नवम्बर 1821 मास्को , रूसी साम्राज्य |
मृत्यु | 9 फ़रवरी 1881 सेंट पीटर्सबर्ग, रूसी साम्राज्य | (उम्र 59)
राष्ट्रीयता | रूसी |
शिक्षा | मिलिट्री इंजीनियरिंग टेक्निकल विश्वविद्यालय, सेंट पीटर्सबर्ग |
अवधि/काल | १८४६–१८८१ |
विधा | उपन्यास, लघुकथा, पत्रकारिता |
विषय | मानस शास्त्र, दर्शनशास्त्र ,रिलिजन |
साहित्यिक आन्दोलन | यथार्थवाद |
उल्लेखनीय कार्यs | अपराध और दंड बौड़म करामाज़ोव ब्रदर्स |
जीवनसाथी |
|
सन्तान | सोन्या (1868) ल्यूबोव (1869–1926) फ्योदोर (1871–1922) अलेक्सी (1875–1878) |
हस्ताक्षर | ![]() |
फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की (1821-81) रूसी भाषा के एक महान् साहित्यकार थे - कहानीकार, उपन्यासकार और निबंध लेखक। मॉस्को में जन्में फ़्योदोर को किसी समय मृत्युदण्ड मिला था लेकिन अंतिम समय में माफ कर दिया गया। साइबेरिया में कारावास गुज़ारने के बाद वे साहित्यकार बन गये। 'अपराध और दंड ' और 'बौड़म ' जैसे विख्यात उपन्यासों के रचनाकार दोस्तोयेव्स्की को मनोवैज्ञानिक विषयों का महान लेखक माना जाता है। रूसी और पश्चिम के कई लेखकों को इन्होंने प्रभावित किया - जिनमें एंटन चेखव शामिल हैं।
जीवन-परिचय[संपादित करें]
दोस्तोयेव्स्की का जन्म मॉस्को में हुआ था। १८३७ में उनकी मां का आकस्मिक निधन हो गया जब वे १५ वर्ष के थे। उसी समय उन्होने निकोलायेव मिलिट्रि स्कूल में प्रवेश लिया।
प्रकाशित पुस्तकें[संपादित करें]
- गरीब लोग (दरिद्रनारायण) -1845 (हिन्दी अनुवाद प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से प्रकाशित)
- प्रतिरूप (The Double) -1846 (प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से)
- रजत रातें (श्वेत रातें) -1848 (प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से)
- नेतोच्का नेज़्नानोवा -1849
- सपना दादा का (चाचा का सपना) -1859 (प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से प्रकाशित 'गरीब लोग' में संकलित))
- स्तेपान्चिको गाँव तथा उसके वासी -1859
- अपमानित और अवमानित (Humiliated and insulted) 1861
- बेजान घर (मुर्दाघर की टिप्पणियाँ) -1861-62 (प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से)
- यादें गर्मियों की (ग्रीष्मकालीन इंप्रेशंस पर शीतकालीन टिप्पणियाँ -1863 (प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से)
- एक भूमिगत आदमी की कहानी (भूमिगत जीवन से टिप्पणियाँ -1864 (प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से)
- अपराध और दण्ड -1866 (राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली तथा प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से प्रकाशित)
- बौड़म (The Idiot) -1868 (रादुगा प्रकाशन, माॅस्को से)
- शाश्वत पति (The eternal Husband) -1870 (प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से)
- भूत (Demons) -1871-72
- किशोर -1875
- करामाज़ोव ब्रदर्स -1879-80 (प्रकाशन संस्थान, नयी दिल्ली से)