फ़तेह ख़ाँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

फ़तेह ख़ाँ, सुल्तान फ़िरोजशाह तुग़लक़ (1351-1388 ई.) का सबसे बड़ा पुत्र था। फ़िरोजशाह तुग़लक़ की मृत्यु से पूर्व ही फ़तेह ख़ाँ की मृत्यु हो गई थी। उसका बड़ा लड़का ग़यासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय अपने बाबा सुल्तान फ़िरोजशाह तुग़लक़ की मृत्यु के पश्चात दिल्ली की गद्दी पर बैठा था। दिल्ली की गद्दी पर बैठने के कुछ ही महीने बाद उसे अपदस्थ करके उसकी हत्या कर दी गई। फ़तेहख़ाँ का दूसरा लड़का नसरत शाह तुग़लक़, तुग़लक़ वंश का उपांतिम सुल्तान था।[1] नसरत शाह तुग़लक़ ने 1395 से 1399 ई. तक शासन किया।


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "फिरोज शाह के उत्तराधिकारी | तुगलक वंश | भारतीय इतिहास". इतिहास चर्चा - इतिहास के बारे में कुछ भी चर्चा करें. 8 मार्च 2017. अभिगमन तिथि 10 फरवरी 2021.