सामग्री पर जाएँ

फलमक्खी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

फलमक्खी या ड्रोसोफिला (drosophila) ड्रॉसोफिलिडी परिवार की द्विपंखी प्रजाति है।[1][2]इस परिवार की मक्खियों को अक्सर "छोटी फल मक्खियाँ", "सड़ा-गला फल मक्खी", "सिरका मक्खी" या "वाइन मक्खी" कहा जाता है, क्योंकि ये आमतौर पर पके या सड़े हुए फलों के आसपास पाई जाती हैं।[3][4]

शब्द की उत्पत्ति

[संपादित करें]

"Drosophila" शब्द का अर्थ "ओस-प्रेमी" (dew-loving) होता है। यह शब्द यूनानी भाषा से लिया गया है:

  • "δρόσος" (drósos) = ओस (dew)[5]
  • "φιλία" (philía) = प्रेम (love)

अनुसंधान में उपयोग

[संपादित करें]

ड्रॉसोफिला की एक विशेष प्रजाति, ड्रॉसोफिला मेलानोगास्टर अनुवांशिकी (genetics) और विकासात्मक जीवविज्ञान (developmental biology) में अनुसंधान के लिए उपयोग की जाती है। [6]वैज्ञानिक साहित्य में "फल मक्खी" और "Drosophila" शब्द आमतौर पर D. melanogaster के लिए ही प्रयोग किए जाते हैं, लेकिन वास्तव में इस पूरे वंश में 1,500 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो आकार, व्यवहार और प्रजनन आवास में भिन्न होती हैं।

संदर्भ सूची

[संपादित करें]
  1. Jones, Daniel; Roach, Peter; Hartman, James (2004). English pronouncing dictionary (16. ed., reprinted ed.). Cambridge: Cambridge Univ. Press. ISBN 978-3-12-539683-8.
  2. वंशागति के आणविक आधार पृ॰ 113, अभिगमन तिथि: 16 सितम्बर 2024
  3. "Sex Determination in Drosophila: Chromosomes, Genic Balance Theory & X/A Ratio - The Rajasthan Express" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-02-21. अभिगमन तिथि: 2025-02-22.
  4. "Welcome to T a x o D r o s". www.taxodros.uzh.ch. अभिगमन तिथि: 2025-02-22.
  5. "Definition of DROSOPHILA". www.merriam-webster.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-02-22.
  6. "An introduction to fruit flies". The Berg Lab (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2015-04-23. अभिगमन तिथि: 2025-02-22.