फ़तेहपुरी मस्जिद, दिल्ली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(फतेहपुरी मस्जिद से अनुप्रेषित)
फ़तेहपुरी मस्जिद
فتح پوری مسجد
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताइस्लाम
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिचाँदनी चौक, पुरानी दिल्ली
ज़िलामध्य दिल्ली
फ़तेहपुरी मस्जिद, दिल्ली is located in पृथ्वी
फ़तेहपुरी मस्जिद, दिल्ली
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 42 पर: The name of the location map definition to use must be specified। के मानचित्र पर अवस्थिति
वास्तु विवरण
वास्तुकारमुग़ल
शैलीमुग़ल वास्तुकला
निर्माताफ़तेहपुरी बेगम शाहजान की पत्नी
स्थापित1650; 374 वर्ष पूर्व (1650)
शाहजहानाबाद (पुरानी दिल्ली) का ऐतिहासिक मानचित्र , 1863.मस्जिद फतपुरी इसके ठीक दक्षिण में थी और लाहौरी गेट उत्तर में था

फतेहपुरी मस्जिद चांदनी चौक की पुरानी गली के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी फतेहपुरी बेगम ने 1650 में करवाया था। उन्हीं के नाम पर इसका नाम फतेहपुरी मस्जिद पड़ा।[1]) ये बेगम फतेहपुर से थीं।[2] ताज महल परिसर में बनी मस्जिद भी इन्हीं बेगम के नाम पर है।[3].

स्थापत्य[संपादित करें]

लाल पत्थरों से बनी यह मस्जिद मुगल वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है। मस्जिद के दोनों ओर लाल पत्थर से बने स्तंभों की कतारें हैं। इस मस्जिद में एक कुंड भी है जो सफेद संगमरमर से बना है। यह मस्जिद कई धार्मिक वाद-विवाद की गवाह रही है।

इतिहास[संपादित करें]

अंग्रेज़ों ने इस मस्जिद को १८५७ के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद, नीलाम कर दिया था, जिसे राय लाला चुन्ना मल ने मात्र १९,०००/- रुपए में खरीद लिया था।[4] जिनके वंशज आज भी चांदनी चौक में चुन्नामल हवेली में रहते हैं।[5]), जिन्होंने इस मस्जिद को संभाले रखा था। बाद में १८७७ में सरकार ने इसे चार गांवों के बदले में वापस अधिकृत कर मुसलमानों को दे दिया, जब उन्हें दिल्ली में रहने का दोबारा अधिकार दिया गया था। ऐसी ही एक दूसरी मस्जिद, अकबरबादी बेगम द्वारा बनवाई गई थी, जिसे अंग्रेज़ों ने बर्बाद करवा दिया था।[6]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Royal Mughal Ladies and Their Contributions By Soma Mukherjee, Published by Gyan Books, 2001
  2. History of Mughal Architecture, By R. Nath, Published by Abhinav Publications, 2006
  3. The History of the Taj and the Buildings in Its Vicinity: With 3 Illustrations from Photographs and 2 Plans, By Muḣammad Muʻīn al-Dīn, Akbarābādī Muḣammad Muʻīn al-Dīn Published by Moon press, 1905
  4. http://www.milligazette.com/Archives/01-5-2000/fatehpuri_shahi_masjid_a_mute_wi.htm Archived 2017-05-03 at the वेबैक मशीन Fatehpuri Shahi Masjid A mute witness to the travails of Dillee
  5. http://www.hinduonnet.com/thehindu/mp/2003/09/25/stories/2003092500260100.htm Archived 2005-05-08 at the वेबैक मशीन Beyond the WALL
  6. http://www.hindu.com/mp/2005/10/03/stories/2005100301280200.htm Archived 2009-06-28 at the वेबैक मशीन In memory of a pious Begum

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]