सामग्री पर जाएँ

प्लोवदिव प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्लोवदिव प्रांत
Област Пловдив
प्रांत
लाल दीवार रिज़र्व
लाल दीवार रिज़र्व
प्लोवदिव प्रांत का ध्वज
ध्वज
प्लोवदिव प्रांत (बुल्गारिया)
प्लोवदिव प्रांत (बुल्गारिया)
निर्देशांक: 42°10′N 24°45′E / 42.167°N 24.750°E / 42.167; 24.750
देश बुल्गारिया
राजधानीप्लोवदिव
नगरपालिकाएँ18
शासन
  राज्यपालइलिया ज़्युंबिलेव
क्षेत्रफल[1]
  कुल5972.9 किमी2 (2,306.1 वर्गमील)
जनसंख्या (दिसंबर 2022)[2]
  कुल6,31,516
  घनत्व110 किमी2 (270 वर्गमील)
समय मण्डलEET (यूटीसी+2)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EEST (यूटीसी+3)
वाहन पंजीकरणPB
वेबसाइटwww.pd.government.bg

प्लोवदिव प्रांत (बुल्गारियाई: Област Пловдив) बुल्गारिया का एक प्रांत है। इसकी राजधानी प्लोवदिव है। प्रांत का क्षेत्रफल 5972.9 km² है तथा फ़रवरी 2011 तक इसकी जनसंख्या 6,83,027 है।[1][2][3][4]

प्रांत के दक्षिण में व्रता गाँव के पास रोडोपी का दृश्य

प्लोवदीव प्रांत में ऊपरी थ्रेसी मैदान, रोडोपी पर्वतमाला, स्रेद्ना गोरा, उप-बाल्कन घाटी और बाल्कन पर्वतमाला के कुछ भाग और उसकी सबसे ऊँची चोटी बोतेव (2,376 m) शामिल है। प्रांत की मुख्य नदियाँ मरित्सा, स्त्र्यामा और प्यसच्निक हैं। यहाँ कई बांध हैं, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण प्यसच्निक का है। खनिज झरने बड़ी मात्रा में हैं-कई प्रमुख स्पा रिज़ोर्ट हैं हिसार्या, नरेचेन, बान्या, तथा क्लिसुरा, असेनोवग्राद, कुक्लेन, रोसिनो, क्रास्नोवो, स्तोलेतोवो और अन्य नगरों में छोटे स्पा हैं। कई प्राकृतिक स्थल हैं, विशेषतः मध्य बाल्कन राष्ट्रीय उद्यान में, जिसमें बाल्कन का सबसे ऊँचा जलप्रपात रय्स्को प्रस्कलो शामिल है।

नगरपालिकाएँ

[संपादित करें]
प्लोवदीव प्रांत की नगरपालिकाएँ

प्लोवदिव प्रांत के 18 नगरपालिकाओं हैं:[5]

नगरपालिका जनसंख्या[2][3][4] नगर/गाँव जनसंख्या[3][6][7][8][9]
असेनोवग्राद 65,222 असेनोवग्राद 51,499
ब्रेज़ोवो 7,943 ब्रेज़ोवो 1,886
हिसार्या 13,113 हिसार्या 7,410
कलोयनोवो 12,402 कलोयनोवो 2,417
कर्लोवो 54,925 कर्लोवो 25,149
क्रिचिम 8,590 क्रिचिम 8,590
कुक्लेन 6,540 कुक्लेन 5,896
लकी 3,387 लकी 2,491
मरित्सा 31,447 प्लोवदीव नीचे देखें
पेरुश्तित्सा 5,194 पेरुश्तित्सा 5,194
प्लोवदिव 348,465 प्लोवदिव 348,465
पर्वोमाय 27,813 पर्वोमाय 13,984
रकोव्स्की 26,683 रकोव्स्की 15,265
रोडोपी 32,286 प्लोवदीव ऊपर देखें
सादोवो 15,714 सादोवो 2,507
सोपोत 10,354 सोपोत 9,299
स्तंबोलिय्स्की 20,879 स्तंबोलिय्स्की 11,721
स​एदिनेनिए 11,193 स​एदिनेनिए 6,050

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]
ऐतिहासिक जनसंख्याएं
वर्ष जन.
1946 5,15,887
1956 5,64,910 9.5%
1965 6,47,653 14.6%
1975 7,25,452 12.0%
1985 7,60,076 4.8%
1992 7,39,694 −2.7%
2001 7,15,816 −3.2%
2011 6,83,027 −4.6%
2021 6,34,497 −7.1%


2009 के अंत तक, बुल्गारियाई राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान द्वारा घोषित जनसंख्या 7,01,684 थी, जिनमें से 24.1% 60 वर्ष से अधिक आयु के थें।[2][10]

जातीय समूह

[संपादित करें]
प्लोवदिव प्रांत के जातीय समूह (2011)
जातीय समूह प्रतिशत
बुल्गारियाई
 
87.1%
तुर्की
 
6.5%
रोमा
 
4.9%
अन्य
 
1.5%

2011 की जनगणना के अनुसार, प्रांत की जनसंख्या में से 5,40,303 (87.09%) बुल्गारियाई, 40,255 (6.49%) तुर्की, 30,202 (4.87%) रोमा और 9,613 (1,54%) अन्य जातीय समूह के थें।[11][12]

प्लोवदिव प्रांत में धर्म (2011)[13]
धर्म प्रतिशत
पूर्वी रूढ़िवाद
 
62.67%
इस्लाम
 
5.3%
कैथोलिकवाद
 
2.85%
प्रोटेस्टेंटवाद
 
0.9%
अन्य
 
28.23%

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]
हिसार्या क़िले के दीवारें

प्रांत की अर्थव्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है। उच्च स्तर की सिंचाई के साथ कृषि उत्पादन गहन और कुशल है। प्रमुख फ़सलें फल (सेब, आलू बुख़ारा, नाशपाती, आलूबालू), अंगूर, ख़रबूज़े और तरबूज, सब्ज़ियाँ (टमाटर, काली मिर्च, गाजर, पत्तागोभी, आलू) गेहूँ, चावल, जौ और अन्य हैं। उद्योग बहुत विकसित हैः प्लोवदिव के पास लौह धातु विज्ञान; प्लोवदिव, स​एदिनेनिए, वोयवोदिनोवो, रदिनोवो और क्षेत्र के अन्य गांवों में संपन्न इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग; कर्लोवो में कृषि मशीनरी; सोपोत, कर्लोवो और प्लोवदिव में हथियार और सैन्य संयंत्रों; प्लोवदिव में रसायनिक उद्योग; खाद्य उद्योग लगभग हर स्थान विकसित किया गया है, विशेषतः प्लोवदिव और असेनोवग्राद में। पर्यटन प्रांत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कई खनिज झरने के साथ एक बढ़ता हुआ उद्योग है जो अंतरराष्ट्रीय महत्व के हैं।[citation needed]

यह भी देखें

[संपादित करें]
  1. 1 2 Bulgarian Provinces area and population 1999 — National Center for Regional Development — page 90-91 Archived जनवरी 13, 2011 at the वेबैक मशीन
  2. 1 2 3 4 WebDesign Ltd. www.webdesign-bg.eu. "Bulgarian National Statistical Institute - Bulgarian provinces and municipalities in 2009". Nsi.bg. अभिगमन तिथि: 2012-06-08.
  3. 1 2 3 "Bulgaria (Major Cities): Districts, Major Cities & Towns - Statistics & Maps on City Population". Citypopulation.de. 2011-12-31. अभिगमन तिथि: 2012-06-08.
  4. 1 2 "Division of Bulgaria". Pop-stat.mashke.org. 2011-02-01. अभिगमन तिथि: 2012-06-08.
  5. Oblast Haskovo -official website Archived जून 5, 2009 at the वेबैक मशीन
  6. WebDesign Ltd. www.webdesign-bg.eu. "Bulgarian National Statistical Institute - Bulgarian towns in 2009". Nsi.bg. अभिगमन तिथि: 2012-06-08.
  7. "Cities of Bulgaria". Pop-stat.mashke.org. 2011-02-01. अभिगमन तिथि: 2012-06-08.
  8. "Bulgarian Settlements less than 1000 inhabitants – December 2009". Bulgarian National Statistical Institute. 2009-12-31. अभिगमन तिथि: 2018-05-02.
  9. "Bulgarian Settlements 1000–5000 inhabitants – December 2009". Bulgarian National Statistical Institute. 2009-12-31. अभिगमन तिथि: 2012-06-08.
  10. WebDesign Ltd. www.webdesign-bg.eu. "Bulgarian National Statistical Institute - Population by age in 2009". Nsi.bg. मूल से से 2012-05-13 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2012-06-08.
  11. (बुल्गारियाई में) Population on 01.02.2011 by provinces, municipalities, settlements and age; National Statistical Institute
  12. Population by province, municipality, settlement and ethnic identification, by 01.02.2011; Bulgarian National Statistical Institute (बुल्गारियाई में)
  13. "Religious composition: 2011 census". pop-stat.mashke.org. अभिगमन तिथि: 29 जून 2018.

बाहरी कड़ी

[संपादित करें]