प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, इलाहाबाद

स्थापित17 जून 2016
प्रकार:राज्य विश्वविद्यालय
कुलाधिपति:राज्यपाल, उत्तर प्रदेश
कुलपति:प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद[1]
अवस्थिति:इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
परिसर:नैनी (निर्माणाधीन)
जालपृष्ठ:http://www.alldstateuniversity.org/

प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, पूर्ववर्ती इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार द्वार 17 जून 2016 को इलाहाबाद मे स्थापित किया गया एक विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय के प्रथम सत्र का प्रारम्भ 2016-17 मे इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के 562 सम्बद्ध काॅलेजो मे हुआ। इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के वे कालेज जो पूर्व मे छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर तथा डाॅ॰ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद से सम्बद्ध थे अब इस नए स्थापित इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत आ गए है।[2] विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के अनुसार

"यह विश्वविद्यालय रेजीडेन्शियल कम एफिलिएटिंग विश्वविद्यालय होगा। प्रथम चरण में इस विश्वविद्यालय में ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज, इण्टरनेशनल स्टडीज, काॅमर्स और मैनेजमेण्ट आदि विषयों की पढ़ाई छात्र-छात्राओं को उपलब्ध होगी।"[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "प्रो.राजेंद्र प्रसाद इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति नियुक्त". Patrika. 2016. मूल से 15 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जून 2016.
  2. "मुख्यमंत्री ने नवस्थापित इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट का शुभारम्भ किया". upnews360.in. मूल से 11 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2019.
  3. "कुछ ऐसा होगा इलाहाबाद राज्य विश्विद्यालय, जानिए प्रमुख बातें". Patrika. मूल से 31 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जून 2016.