प्रोसियोनिडी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्रोसियोनिडी
साधारण रैकून
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: कौरडेटा (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
गण: मांसाहारी (Carnivora)
उपगण: कैनिफ़ोर्मिया (Caniformia)
अधिकुल: मस्टेलोइडिया (Musteloidea)
कुल: प्रोसायोनिडाए (Procyonidae)
ग्रे, १८२५
वंश

en:Angustictis
en:Bassariscus
en:Probassariscus
en:Edaphocyon
en:Arctonasua
en:Cyonasua
en:Amphinasua
en:Chapalmalania
en:Protoprocyon
en:Paranasua
Procyon
Nasua
Nasuella
en:Bassaricynoides
en:Parapotos
Bassaricyon
Potos

प्रोसियोनिडी (Procyonidae) मांसाहारी गण के जानवरों का एक कुल जो उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं। इनमें रैकून, कोआटी, किंकाजू, ओलिंगो, छल्ला-दुम और काकोमिसल शामिल हैं।[1]

विवरण[संपादित करें]

प्रोसायोनिडाए गण के जानवर सर्वाहारी होते हैं। इस वजह से उनके दांत मांसाहारी जानवरों जैसे तीख़े नहीं होते हालांकि वे मांस खाने में भली भाँती सक्षम हैं। इन पशुओं का आकार छोटा, शरीर पतला और दुमें लम्बी होती हैं। किंकाजू के अलावा हर प्रोसायोनिडाई की पूँछ पर छल्ले-जैसी धारियाँ होती हैं। भालुओं और मनुष्यों की तरह यह अपने पाँव के तलुओं पर चलते हैं, जबकि गाय और ऊँट जैसे जानवर अपने खुरों पर और कुत्ते और कायोटी जैसे पशु अपनी उँगलियों पर चलते हैं। कोआटी को छोड़कर सभी प्रोसायोनिडाई जानवर निशाचरी (रात को सक्रीय) होते हैं। प्रोसायोनिडाई अकेले जीवन बसर करने वाले पशु हैं। इसकी मादा हर वर्ष आमतौर पर चार बच्चों के दस्ते को जन्म देती है।

कुछ प्रोसायोनिडाई पशुओं के चित्र[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Wozencraft, W. C. (2005). "Order Carnivora Archived 2012-10-07 at the वेबैक मशीन". In Wilson, D. E.; Reeder, D. M. Mammal Species of the World Archived 2014-01-16 at the वेबैक मशीन (3rd ed.). Johns Hopkins University Press. ISBN 978-0-8018-8221-0. OCLC 62265494