सामग्री पर जाएँ

प्रेट्ज़ल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रेट्ज़ल  
उद्भव
संबंधित देश
व्यंजन का ब्यौरा
परोसने का तापमान अल्पाहार
मुख्य सामग्री आटा

प्रेट्ज़ल (जर्मन: Brezel) एक प्रकार की रोटी है, जो गाँठ के आकार की होती है। यह जर्मन मूल का है तथा इसे ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, दक्षिण टिरोल, अल्ज़ास, पेन्सिलवेनिया में भी खाया जाता है। आजकल प्रेट्ज़ल अनेक रंग, आकार और बनावट में आते हैं।

सेंकने से पहले, प्रेट्ज़ल को सोडियम कार्बोनेट या सोडियम हाइड्रोक्साइड विलयन में डुबाया जाता है, जिससे वह मायार प्रतिक्रिया द्वारा अपनी खाल पाती है, और फिर उसपर नमक छिड़का जाता है। प्रेट्ज़ल पर सरसों, चीज़, चीनी, चॉकलेट, दालचीनी, ग्लेज़, बीज और अख़रोट भी डाले जाते हैं।[1] प्रेट्ज़ल को श्पुंदेकैस जैसे चटनियों के साथ खाया जाता है।[2]

  1. Miller, Jeffrey (26 April 2018). "How the pretzel went from soft to hard – and other little-known facts about one of the world's favorite snacks". The Conversation. अभिगमन तिथि: 26 April 2018.
  2. Wachter, Denise Snieguolė (2022-07-16). "Brotzeit in Rheinhessen: Würziger Spundekäs". stern.de (जर्मन भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-05-28.