प्रियन रोग
प्रियन रोग (Prion) मस्तिष्क से जुड़े घातक और दुर्लभ तंत्रिका-अपह्रासी रोगों का एक समूह है। प्रियन रोग तब होते हैं जब मस्तिष्क में सामान्य प्रोटीन गलत तरीके से मुड़कर संक्रामक प्रियन (Prion) में बदल जाते हैं और एकत्र होने लगते हैं, जिससे मस्तिष्क के ऊतकों को क्षति पहुँचती है। ये आनुवंशिक हो सकते हैं और दूषित मांस खाने (जैसे पागल गाय की बीमारी) या चिकित्सा उपकरणों से फैल सकते हैं।
इसके लक्षणों में तेजी से बिगड़ता मनोभ्रंश (dementia), चलने में परेशानी, मांसपेशियों में अनैच्छिक झटके और नींद न आना शामिल है। ये रोग लाइलाज हैं और हमेशा घातक होता हैं। वर्तमान चिकित्सा केवल लक्षणों को नियंत्रित करने और मरीज को आरामदायक रखने पर केंद्रित है।
मनुष्यों में होने वाले प्रमुख प्रायन रोग निम्नलिखित हैं:
क्रुट्ज़फेल्ड-जैकोब रोग (CJD) : सबसे आम प्रायन रोग है।
कुरु (Kuru) : यह पुरानी प्रथाओं (जैसे नरभक्षण) से जुड़ा था।
घातक अनिद्रा (Fatal Insomnia): इसमें गंभीर अनिद्रा की समस्या होती है और मस्तिष्क को नुकसान होता है।