प्रियंका गिल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रियंका गिल
जन्म 2 जून 1980 (1980-06-02) (आयु 43)
आवास नई दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता ब्रिटिश
शिक्षा की जगह विद्या देवी जिंदल स्कूल
लेडी श्रीराम महिला महाविद्यालय (बीए)
किंग्स कॉलेज लंदन (एमए)
पेशा POPxo (संस्थापक और कार्यकारी अधिकारी)[1]
जीवनसाथी राज गिल
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
popxo.com

प्रियंका गिल (जन्म: 2 जून 1980) ब्रिटिश फैशन की पत्रकार, उद्यमी और स्टार्टअप कम्पनियों की निवेशक हैं जो वर्तमान में दिल्ली, भारत में रह रही हैं।[2]

करियर[संपादित करें]

प्रियंका लाइफस्टाइल ब्रांड्स और टेक्नोलॉजी वाले स्टार्टअप में निवेश करती हैं। वह लंदन स्थित केक की दुकानों की एक श्रृंखला बीज़ ब्लूम्सबरी (Bea's of Bloomsbury), यिलडिफाई, कैम्पान्जा, साउंडआउट और रैप्टर सप्लाइज में निवेशक हैं।[3]

2006 में, प्रियंका ने अपना ब्लॉग eStylista नाम से शुरू किया।[4] यह अब POPxo.com बन गया है। ब्लॉग के अलावा, उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशनों में भी योगदान दिया है, जैसे कि द इंडिपेंडेंट और ट्रैवल एंड लीज़र। प्रियंका वर्तमान में हार्पर्स बाजार इंडिया के लिए योगदान संपादक हैं। वह द गार्डियन, वोग इंडिया और हैलो पाकिस्तान जैसे प्रकाशनों के लिए भी लिखती हैं।[2]

POPxo[संपादित करें]

यह वेबसाइट मार्च 2014 में लंदन, यूनाइटेड किंगडम में जारी की गई थी। वर्तमान में इसके तीन शहर में केन्द्र लगे हुए हैं; लंदन, नई दिल्ली और मुम्बई।[5]

नवंबर 2014 में, POPxo.com ने व्यक्तिगत निवेशकों से वित्तपोषण से 5,00,000 अमेरिकी डॉलर जुटाए।[6]

कला संग्रहकर्ता[संपादित करें]

प्रियंका गिल आधुनिक भारतीय कला में संग्रहकर्ता (collector) और निवेशक हैं।[7] 2009 में, उन्होंने तैयब मेहता की महिषासुर को न्यूयॉर्क में क्रिस्टीज़ की नीलामी में 12 लाख अमेरिकी डॉलर में खरीदा। यह कृति दिसंबर 2013 में मुम्बई में क्रिस्टीज़ की पहली भारतीय निलामी में 32 लाख अमेरिकी डॉलर में बेचा गई थी।[8] प्रियंका कला के लिये संध्‍याकालीन सभा और स्वागत समारोह की मेजबानी करके भारतीय कला का समर्थन करती हैं।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

प्रियंका ने लंदन में स्थित एक स्वतंत्र व्यापारी राज गिल से शादी की है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. https://in.linkedin.com/in/priyankagill[मृत कड़ियाँ]
  2. "How can your small business stand out to a potential investor?". The Guardian. 27 November 2012. मूल से 16 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 November 2014.
  3. Sharma, Meera (5 November 2012). "Bollyspice.com chats to Priyanka Gill about fashion and blogging". Bolly Spice. मूल से 18 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 November 2014.
  4. Reeves, Maila (18 December 2012). "Priyanka Gill: An Angel's Advice for Entrepreneurs". The Next Women. मूल से 7 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 November 2014.
  5. Rai, Swati (8 March 2014). "The many shades of a woman". Hindustan Times. मूल से 6 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 November 2014.
  6. "Chennai Angels invests in POPxo". Business Line. 11 November 2014. अभिगमन तिथि 22 November 2014.
  7. Bhuyan, Avantika (13 December 2013). "Christie's India palette". Business Standard. मूल से 9 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 November 2014.
  8. Elliott, John (20 December 2013). "0 Christie's wakes up the Indian art market with a $15m Mumbai auction". The Independent. मूल से 7 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 November 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]