प्राग सम्मेलन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्राग सम्मेलन, सौरमंडल में ग्रहों को नई परिभाषा देने के लिए 15-24 अगस्त, 2006 को चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा एक आयोजित किया गया एक सम्मेलन था। इस सम्मेलन में कुल 75 देशों के 2500 से अधिक खगोलविदों ने भाग लिया। सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित किया गया[1] जिसके द्वारा प्लूटो को खगोलविदों ने ग्रहों के परिवार से अलग कर दिया और उसे बौने ग्रह की श्रेणी में रखा गया[2][3], जिससे ग्रहों की संख्या 9 से घटकर 8 रह गयी। यह सम्मेलन 10 दिन तक चला। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे अपमानजनक बताते हुए इसका विरोध किया था।[उद्धरण चाहिए]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "2006 General Assembly: Result of the IAU Resolution votes | Press Releases". IAU. 2006-08-24. मूल से 29 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-05-12.
  2. Roy, Robert (2006-08-24). "Pluto Demoted: No Longer a Planet in Highly Controversial Definition". Space.com. मूल से 22 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-05-12.
  3. "Pluto Not a Planet, Astronomers Rule". News.nationalgeographic.com. मूल से 3 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-05-12.