सामग्री पर जाएँ

प्राग गढ़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्राग गढ़
Pražský hrad
सामान्य विवरण
वास्तुकला शैली बरॉक, शैलीवाद
स्थान प्राग 1
शहर प्राग
राष्ट्र  चेकिया
निर्देशांक 50°5′24″N 14°24′0″E / 50.09000°N 14.40000°E / 50.09000; 14.40000
वर्तमान किरायेदार पेत्र पावेल
निर्माणकार्य शुरू 870
योजना एवं निर्माण
वास्तुकार मथायस (अरास), पीटर पार्लर
वेबसाइट
www.hrad.cz

प्राग गढ़ (चेक: Pražský hrad) चेकिया की राजधानी प्राग में स्थित एक गढ़ परिसर है, जो देश के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान एवं कार्यालय है। 9वीं शताब्दी ई. में निर्मित, यह गढ़ लंबे समय से बोहेमिया के राजा, पवित्र रोमन सम्राट और चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति के लिए सत्ता का केंद्र रहा है। बोहेमियाई मुकुट रत्न को इसके अंदर एक छिपे हुए कमरे में रखा गया है।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, प्राग गढ़ विश्व का सबसे बड़ा प्राचीन गढ़ है, जो लगभग 70,000 km² के क्षेत्र में लगभग 570 m लंबा और औसतन लगभग 130 m चौड़ा है।[1][2] यह चेकिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला पर्यटक आकर्षण है। 2024 में, गढ़ ने 25.9 लाख आगंतुकों को आकर्षित किया।[3]

  1. "Guinness Book of Records entry on Prague Castle". Guinness World Records. 21 July 2006. मूल से से 21 July 2006 को पुरालेखित।.
  2. Guinness world records 2015. Guinness World Records. 2014. p. 199. ISBN 978-1-908843-63-0. मूल से से 2024-07-11 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2021-05-04.
  3. "Návštěvnost turistických cílů 2024" (PDF) (चेक भाषा में). CzechTourism. 2025. अभिगमन तिथि: 2025-08-20.