प्रवेशद्वार वार्ता:हाल की घटनाएँ/संपादन निर्देश

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

हाल की घटनाएँ पन्नें कर खबरें जोड़ने की नियमावली पर चर्चा[संपादित करें]

हाल की घटनाएँ प्रवेशद्वार पर नयी खबर जोड़ने के लिए कुछ दिशा निर्देशों का सुझाव कर रहा हूँ। सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस पर अपने टिपण्णी दें और अगर कुछ छूट गया हो तो कृपया बताएं। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 10:32, 23 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]

दिशा निर्देश[संपादित करें]

  • कृपया घटनाओं का वर्तमान काल में,एक पूर्ण वाक्य में वर्णन करें।
  • सूची में समाचार जोड़ते समय समाचार की स्रोत कड़ी जोड़ना न भूलें।
  • ऐसे स्रोतों को प्राथमिकता दें जहाँ जानकारी हिंदी में होने के साथ-साथ विश्वसनीय भी हो।
  • प्रत्येक प्रविष्टि में प्रासंगिक लेखों की कड़ी जोड़ने की कोशिश करें।
  • प्रमुख व्यक्तियों की साधारण मृत्यु की खबर यहाँ न जोड़ें। ऐसी खबरों के लिए प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/निधन पृष्ठ है। ऐसे प्रमुख व्यक्तियों से सम्बंधित खबर डाली जा सकती है जो मृत्यु के समय किसी विशेष पद पर थे और उनकी मृत्यु से विश्व पर बड़ा प्रभाव पड़ा हो। (जैसे की: बेनज़ीर भुट्टो, पोप जॉन पॉल II आदि।)

इसे भी जोड़ें[संपादित करें]

@Mala chaubey: अँग्रेज़ी स्रोत जोड़ने पर कोई मनाही नहीं है। आजकल लगभक सभी वैश्विक ख़बरों के लिए हिन्दी समाचार स्रोत मिल जाते हैं। केवल ऐसे हिंदी स्रोतों को प्राथमिकता देने कि बात लिखी है। आप चाहो तो उस वाक्य में सुधार कर सकते हो। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 11:27, 24 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Shubhamkanodia: मेरे विचार से संदर्भ हेतु भाषा की प्रतिबद्धता उचित नहीं है। ऐसा करना श्रेयस्कर नहीं होगा,क्योंकि भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि संभव हो तो इन पंक्तियों को ऐसे कर दें-

"ऐसे स्रोतों को प्राथमिकता दें जहाँ जानकारी हिंदी,अँग्रेजी या अन्य भाषाओं में होने के साथ-साथ विश्वसनीय भी हो।" या फिर ऐसे करें- "ऐसे स्रोतों को प्राथमिकता दें जो विश्वसनीय हो।" --माला चौबेवार्ता 11:46, 24 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]

इसे हटाएं[संपादित करें]

टिपण्णी[संपादित करें]