प्रवेशद्वार:हिन्दी/घटनाएँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कुइयाँजान
कुइयाँजान
  • २७ जून २००८ सुप्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुइयाँजान के लिए लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्डस में यू के कथा सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • अमेरिका के पाँच शहरों - सैन डियागो, लास एन्जेल्स, ब्लूमिंगटन, फ़ोर्ट वर्थ और केन्ट के स्कूल/युनिवर्सिटी में छात्रों के लिए जून से अगस्त तक हिन्दी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य अमेरिका के स्कूलों में हिन्दी का पठन-पाठन हाई स्कूल स्तर से शुरू करना है ताकि वे विश्वविद्यालय स्तर तक हिन्दी पढ़ें और इस भाषा को पूर्णरूपेण आत्मसात कर सकें।
  • १३ जून २००८ हिन्दी नई कविता की जानी मानी मुखर कवयित्री कीर्ति चौधरी का लंदन में निधन हो गया।