प्रवेशद्वार:हरियाणा/Intro

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

हरियाणा उत्तर भारत का एक प्रांत है जिसे पंजाब से १९६६ में अलग किया गया था। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश, पश्चिम तथा दक्षिण में राजस्थान से, एवं पूर्व में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा यमुना नदी से बंधी है। भारतीय राजधानी दिल्ली के तीन तरफ भी हरियाणा की सीमायें लगी हैं जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक बडा हिस्सा हरियाणा में शामिल है। हरियाणा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ है जो केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ पंजाब की भी राजधानी है।

प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से हरियाणा पूरे भारत में सिर्फ गोआ एवं दिल्ली से पीछे है। हरियाणा की प्रति व्यक्ति औसत आय 29,887 रुपये/वर्ष (वर्ष 2006) है। [पूरा पढ़ें]