प्रवेशद्वार:सिक्किम/चयनित लेख

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गंगटोक भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम की राजधानी है।यह है सिक्किम की राजधानी गंगटोक का जादू, एक बहुत आकर्षक शहर, जो रानीपूल नदी के पश्चिमी ओर बसा है ... कंचनजंगा शिखर की संपूर्ण श्रंखला की सुंदर दृश्यावली यहां से दिखाई देती है। गंगटोक के प्राचीन मंदिर, महल और मठ आपको सपनों की दुनिया की सैर कराएंगे। यहां देखने लायक कई स्‍थान हैं जैसे, गणेश टोक, हनुमान टोक तथा ताशि व्‍यू प्‍वांइट। अगर आप गंगटोक घूमने का पूरा लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इस शहर को पैदल घूमें। यहां से कंचनजंघा नजारा बहुत ही आकर्षक प्रतीत होता है। इसे देखने पर ऐसा लगता है मानो यह पर्वत आकाश से सटा हुआ है तथा हर पल अपना रंग बदल रहा है।