प्रवेशद्वार:समाज और संस्कृति/चयनित जीवनी/3

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जे. के. रोलिंग
जे. के. रोलिंग

जे. के. रोलिंग (Joanne Rowling जोआन रोलिंग, उर्फ़ Joanne Kathleen Rowling जोन कैथलीन रोलिंग) एक स्कॉटिश उपन्यासकार हैं, जिन्हें अपने मशहूर उपन्यास-क्रम हैरी पॉटर के लिए जाना जाता है, जिसे इक्कीसवी सदी की सबसे मशहूर और लोकप्रिय उपन्यासों में गिना जाता है।

जे. के. रोलिंग को चौदह साल की उम्र तक किताब पढ़ना बहुत पसंद नहीं था जो स्कूल के लिए अनिवार्य था, उन्होंने वह पढ़ा, लेकिन इससे ज़्यादा कुछ नहीं। लेकिन जब उनकी सहेली ने "जादूगरों और चुड़ैलों" की किताब उन्हें दी तो यह बुरी हालत एकदम बदल गयी। उन्होंने किताब पढ़ना शुरू कर दिया। वह किताब "हैरी पौटर" का पहला खंड था। इसके बाद लगभग हर एक साल एक-एक "हैरी पौटर" की किताब प्रकाशित हुई। उस समय उन्होंने पूरा दिन अपने कमरे में बिताया और बहुत उत्सुकता से उन्होने पढ़ा। शुरू में कुछ लिखकर-पढ़कर उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिली, फिर बाद में यह हालत अचानक बदली और वे बड़ी लेखिका बन गयी। जे. के. रोलिंग का असली नाम जोआन मुर्रय है, जिसका इस्तेमाल वे निजी जीवन में करती हैं। उनका जन्म 31 जुलाई 1965 को इंग्लैण्ड के येट, ग्लोसेस्टरशायर नामक स्थान पर हुआ था। उनके पिता पीटर जेम्स रोलिंग रॉल्स-रॉयस नामक एक मशहूर कंपनी में विमान इंजीनियर थे। उनकी माँ एन रोलिंग फ्रेंच तथा स्कॉटिस माता-पिता की संतान थी। कुछ समय बाद ही यह परिवार येट के पास के ही गाँव विंटरबार्न में जाकर बस गया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट माइकल प्रराइमरी स्कूल में हुई। 1982 में रोलिंग ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रवेश-परिक्षा में भाग लिया, लेकिन उन्हें ऑक्सफोर्ड में प्रवेश नहीं मिल पाया और मजबूरन फ्रेंच तथा प्राचीन साहित्य की पढ़ाई के लिए उन्हें एक्सेटर विश्वविद्यालय में कला स्नातक में प्रवेश लेना पड़ा